May 10, 2026

एल्विश यादव से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी:दावा- लॉरेंस गैंग की 2 दिन में गोली मारने की धमकी; गुरुग्राम घर पर 24 गोलियां चली थीं

0
ezgifcom-resize-23_1778388607.gif




यूट्यूबर एलविश यादव से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। विदेशी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया। एलविश अभी लाफ्टर सेफ नाम का शो कर रहे हैं। शो की शूटिंग के चलते अभी एलविश अभी गुरुग्राम से बाहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी ने धमकी में कहा- 2 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उनके सेक्टर 56 स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां राउंड फायरिंग की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी बताया मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपए की डिमांड की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पिता बोले- एलविश मेहनती लड़का मामले पर एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव का कहना है कि एल्विश मेहनती लड़का है। अपनी मेहनत के बलबूते इस मुकाम पर पहुंचा है। गुरुग्राम में काफी पैसे वाले लोग भी रहते हैं। ऐसे तो कोई भी किसी से धमकी देकर पैसों की डिमांड कर लेगा। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। एल्विश ने इस तरह की बातें शेयर नहीं की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें पूरे मामले की इंवेस्टिगेशन कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई। पिछले साल हुई थी घर पर फायरिंग 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना में दरवाजों, खिड़कियों और छत की सीलिंग तक पर गोलियों के निशान मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि गौरव और आदित्य ने फायरिंग की थी, जिसके लिए दोनों को 50-50 हजार रुपए मिले थे। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक आरोपी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी जतिन (24) को गुड़गांव फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार किया था। मामले में वांछित आरोपी फरीदाबाद निवासी गौरव व आदित्य को दिल्ली रोहिणी की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। प्रॉपर्टी डीलर को भी धमकी वहीं, सुशांतलोक क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर अनिल छिल्लर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। —————– यह खबर भी पढ़ें… एल्विश यादव के घर फायरिंग में दो और शूटर गिरफ्तार: अमेरिका से गैंगस्टर भाऊ दे रहा था आदेश, शाहबाद इलाके में छिपे थे गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के गौरव और आदित्य के रूप में हुई है, जो दिल्ली के शाहबाद इलाके में छिपे हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *