May 15, 2026

CM ने पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के अधिकार छीने:700 गाड़ियां लेकर पहुंचे थे भोपाल, किसान मोर्चा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति भी रद्द

0
cover26-3_1778773642.gif




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बीच मध्यप्रदेश में वाहन रैली और शक्ति प्रदर्शन पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अगले आदेश तक निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति भी 18 दिन में निरस्त कर दी गई है। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने अपना रसूख दिखाते हुए करीब 700 वाहनों का काफिला निकाला और उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इससे रास्ते में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। बैठकों में भाग लेने पर भी रोक CM ऑफिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सौभाग्य सिंह ने पदभार संभालने के दौरान विशाल वाहन रैली निकाली। इसे सरकारी दिशानिर्देशों और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के विपरीत माना गया है। मामले के अंतिम निर्णय तक उन्हें निगम कार्यालय में प्रवेश, बैठकों में भाग लेने, प्रशासनिक निर्णय लेने और किसी कर्मचारी को निर्देश जारी करने से भी रोक दिया गया है। PM की अपील के बाद सख्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों दो बार ईंधन बचाने और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेताओं ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम की है। ऐसे माहौल में भाजपा नेताओं की वाहन रैलियों को संगठन और सरकार ने गंभीरता से लिया है। CM ऑफिस के नोटिस में क्या कहा गया मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद सिंह ने विशाल वाहन रैली निकाली। यह राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय और शासन के संदेशों के विपरीत माना गया। भिंड में किसान मोर्चा के अध्यक्ष को हटाया उधर, भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव पर भी संगठन ने कार्रवाई की है। 100 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पर उनकी नियुक्ति 18 दिन में ही निरस्त कर दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने यह कार्रवाई की। बुधवार शाम को सज्जन सिंह यादव समर्थकों के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। बड़ी संख्या में लग्जरी वाहन होने से ट्रैफिक बाधित हुआ। कई जगह जाम जैसे हालात बने। हॉर्न और नारेबाजी के कारण शोर-शराबा भी हुआ। इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद मामला भाजपा संगठन तक पहुंचा। संगठन ने मांगा था जवाब मामला सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने सज्जन सिंह यादव से जवाब तलब किया था। उन्होंने सफाई में कहा कि उन्होंने किसी कार्यकर्ता या समर्थक को वाहन लेकर आने के लिए नहीं कहा था। लोग स्वेच्छा से काफिले में शामिल हुए थे और यह पार्टी के प्रति उनका उत्साह था। हालांकि संगठन उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं हुआ और नियुक्ति निरस्त कर दी गई। दैनिक भास्कर ने सज्जन सिंह यादव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा कि उनसे चर्चा की गई थी और उन्होंने यही बात कही थी कि समर्थक खुद शामिल हुए थे। जयपाल चावड़ा बोले- आगे भी होगी कार्रवाई किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि जहां-जहां से ऐसे मामले सामने आएंगे, वहां जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भिंड का मामला सामने आया था, इसलिए तत्काल निर्णय लिया गया। इन्होंने भी की अनुशासनहीनता, लेकिन कार्रवाई नहीं 1. मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी लंबे-चौड़े काफिले के साथ खंडवा की सड़कों पर नजर आए। 2.भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी 200 गाड़ियों का काफिला लेकर सिद्ध स्थल बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। 3. मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। हालांकि, उनके समर्थकों का कार और बाइक का काफिला साथ-साथ चलता नजर आया। 4. मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे केवल तीन लोगों के साथ आए थे, बाकी लोग किस वाहन से पहुंचे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। डिंडौरी में अफसरों को कारपूलिंग का आदेश डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए शासकीय वाहनों के उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों को अलग-अलग वाहन ले जाने के बजाय कारपूलिंग करना अनिवार्य किया गया। ………………… यह खबरें भी पढ़ें 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे प्राधिकरण अध्यक्ष, VIDEO पीएम मोदी की अपील का असर मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं में नहीं दिखा। छतरपुर और सिंगरौली में नेताओं ने बड़े काफिलों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। छतरपुर में महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकाला, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ई-रिक्शा से बैढ़न पहुंचे, लेकिन उनके साथ 200 वाहनों का काफिला चला। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली में सीएम ने मेट्रो से किया सफर:पीएम की अपील पर सरकार ने बनाई गाइडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन के संयमित उपयोग की अपील पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम आदमी की तरह नई दिल्ली में कारकेड छोड़कर मेट्रो ट्रेन से सफर किया। उन्होंने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक यात्रा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *