Rohit Sharma Virat Kohli; Vijay Hazare Trophy 2025 Update | Mumbai Delhi | विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक: विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली ने 131, रोहित ने बनाए 155 रन; दोनों की टीमें जीती
स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीमों के लिए शतक लगाए। बेंगलुरु में बुधवार को दिल्ली की ओर से खेल रहे विराट कोहली ने 131 रन बनाए। जबकि जयपुर में रोहित शर्मा ने 155 रन की पारी खेली।
कोहली ने 101 गेंद की पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मैच में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराया। इधर, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई की ओर से रोहित ने 94 बॉल में ताबड़तोड़ 155 रन बनाए। उन्होंने 9 सिक्स लगाए। मुंबई ने सिक्किम पर 8 विकेट की जीत दर्ज कर की। यह टूर्नामेंट रोहित और कोहली दोनों के लिए अहम है, क्योंकि ये दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं।

बेंगलुरु में शतकीय पारी के दौरान फ्लिक करते विराट कोहली।

विराट कोहली ने 131 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा की 2 फोटो देखिए…

रोहित ने 65 बॉल में ताबड़तोड़ 105 रन बनाए।
दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराया बेंगलुरु में चल रहे मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आंध्र प्रदेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 298 रन बनाए। रिकी भुई ने 122 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने 37.4 ओवर में 6 विकेट पर 300 रन बनाए। विराट कोहली के अलावा, नीतीश राणा ने 77 और प्रियांश आर्या ने 74 रन का योगदान दिया।
मुंबई ने 237 रन का टारगेट 31वें ओवर में चेज किया

रोहित शर्मा और अंगकृष्ण रघुवंशी ने 141 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

रोहित ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में 3 मैचों में 146 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल है।
ग्रुप सी में सिक्किम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन का स्कोर बनाया और मुंबई को 237 रन का टारगेट दिया। इस टारगेट ने मुंबई ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर अंगकृष रघुवंशी ने 38 और रोहित शर्मा ने 155 रन की पारी खेली। दोनों ने 141 रनों की साझेदारी की। मुशीर खान 27 और सरफराज खान 8 रन पर नाबाद लौटे।
2010 में विजय हजारे खेले थे कोहली विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछला मैच फरवरी 2010 में सर्विसेज के खिलाफ खेला था। वहीं, रोहित 7 साल बाद विजय हजार ट्रॉफी खेल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2018 में टूर्नामेंट खेला था। दोनों अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। रोहित और विराट टी-20 क्रिकेट और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं।
BCCI ने डोमेस्टिक खेलने के लिए कहा था BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कहा था कि वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा।
2024-25 के रणजी सीजन में रोहित और कोहली ने एक-एक रणजी मैच खेला था। जनवरी में कोहली 12 साल बाद दिल्ली के लिए खेले थे, जबकि रोहित ने 10 साल बाद मुंबई की ओर से मैच खेला था।
——————————————
विजय हजारे ट्रॉफी की यह खबर भी पढ़िए…
वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; ईशान ने 33, साकिबुल ने 32 बॉल पर सेंचुरी लगाई

विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाया। जबकि, बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 बॉल और झारखंड से ईशान किशन ने 33 बॉल पर शतक लगाया। पढ़ें पूरी खबर