March 26, 2026

Blast on a moving bike in Sehore; youth blown to pieces | चलती बाइक में ब्लास्ट…युवक के पैरों के चीथड़े उड़े, मौत: सीहोर में विस्फोटक ले जा रहा था, मोटरसाइकिल जलकर खाक – Sehore News

0
gifmagicsite-35_1766902695.gif


विस्फोट के बाद युवक के दोनों पैर अलग हो गए।

सीहोर में चलती बाइक में ब्लास्ट हो गया। युवक के पैर और धड़ अलग हो गए। दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

.

घटना रविवार सुबह को इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ले जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।

बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *