Breaking News Headlines US China Pakistan Russia Ukraine WAR trump | वर्ल्ड अपडेट्स: सूरीनाम में 5 बच्चों सहित 9 लोगों की चाकू मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार; पुलिसकर्मियों पर भी हमले की कोशिश की थी
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सूरीनाम की राजधानी परमारिबो के बाहरी इलाके में 9 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले लोग हमलावर के बच्चे और पड़ोसी थे।
सूरीनाम पुलिस ने बताया कि हमलावर ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर के पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया गया। आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है।
सूरीनाम दक्षिण अमेरिका का एक छोटा सा देश है जो महाद्वीप के उत्तरी तट पर स्थित है। इसकी सीमा गुयाना, ब्राजील और फ्रेंच गुयाना से लगती है। इसकी आबादी 6 लाख से अधिक है। 1975 में नीदरलैंड से आजादी मिलने के बाद से सूरीनाम को कई बार तख्तापलट और एक गृहयुद्ध का सामना करना पड़ा है।