March 28, 2026

Amit Shah West Bengal Speech Update; Mamata Banerjee BJP TMC | Election 2026 | अमित शाह बोले- ममता बंगाल में घुसपैठ नहीं रोक सकतीं: हमारी सरकार आई तो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

0
comp-145-1_1767076948.gif


  • Hindi News
  • National
  • Amit Shah West Bengal Speech Update; Mamata Banerjee BJP TMC | Election 2026

कोलकाता5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमित शाह का मंगलवार को बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। - Dainik Bhaskar

अमित शाह का मंगलवार को बंगाल दौरे का दूसरा दिन है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार घुसपैठ को रोक नहीं पा रही है। अगर राज्य में भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

शाह के दौरे का आज दूसरा दिन है। वे यहां राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीएमसी के 15 साल के शासन में लोग भयभीत हैं।

शाह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की गंगा बहेगी, क्योंकि टीएमसी के शासन में बंगाल का विकास थम गया है। मोदी सरकार देश में गरीबी का उन्मूलन कर रही है। बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है। चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होना लगभग तय है। यहां कुल 294 सीटें हैं, TMC की सरकार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।

शाह के बयान की बड़ी बातें…

बंगाल में घुसपैठ पर: बंगाल की जनता घुसपैठियों से त्रस्त है। कोई सरकार ऐसी हो सकती है कि जो घुसपैठियों की पनाहगार बने। ये राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ये बंगाल नहीं, पूरे देश की सुरक्षा का मामला है। इसे केवल राष्ट्रवादी सरकार यानी भाजपा की सरकार ही तय कर सकती है।

महिला सुरक्षा पर: बंगाल सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने में विफल रही है। संदेशखाली, आरजी कर समेत और भी मामले हैं। ममता सरकार इन्हें सुरक्षा देने में विफल रही है।

हिंदुओं की स्थिति पर: अब मरहम लगाने से कुछ नहीं होता है। बंगाल के हिंदुओं के दिल पर गंभीर घाव हो गया है। अब ममता सरकार के जाने का समय हो गया है। जनता भी चाहती है कि हम इस सांप्रदायिक सरकार को हटा दें।

बंगाल के विकास पर: टीएमसी के शासन में बंगाल का विकास थम गया है। मोदी सरकार देश में गरीबी का उन्मूलन कर रही है। बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बने रूल्स ममता सरकार तोड़ देती है। मनमानी करती है। प्रॉक्सी अधिकारी बैठाती है।

2026 चुनाव में जीत पर: 2026 के बंगाल के चुनाव में हमारी सरकार बनेगी। इसका मजबूत आधार हमारे पास है। बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाएगी।​​​​​​​

PM मोदी से विरोध पर: बंगाल में पीएम विरोध मानसिकता फैला रही हैं। किसी भी राज्य में पीएम जाते हैं तो पीएम होते हैं। पीएम जब यहां आते हैं तो ममता स्टेज पर नहीं आती हैं। बंगाल के किसानों का 10 हजार करोड़ रुपए बंगाल सरकार की कमी के कारण वापस चला गया। बंगाल सरकार ने आयुष्मान योजना लागू नहीं की।​​​​​​​

बंगाल के विकास पर: ​​​​​​​सबसे पहला मोटरखाना, स्टील प्लांट, हाईराइज बिल्डिंग, दो पोर्ट, आधुनिक यूनिवर्सिटी भी बंगाल में है। लेकिन कुछ भी ममता सरकार के समय में नहीं हुआ है। बंगाल की विकास की गति को ममता ने तोड़ा है। आधा बर्बाद कम्युनिस्टों ने किया था, ममता ने पूरा बर्बाद कर दिया।

शाह के ममता बनर्जी से सवाल

  • कौन सरकार है जो बॉर्डर पर फेसिंग के लिए जगह नहीं दे रही है, वह सरकार आपकी है।
  • घुसपैठिया गांव में घुसता है तो उस पर किसी तरह का एक्शन क्यों नहीं लिया जाता।
  • आपकी सरकार क्या कर रही है, घुसपैठियों को वापस क्यों नहीं भेज रही।
  • बंगाल की तरह कश्मीर, असम, त्रिपुरा के बॉर्डर पर घुसपैठ क्यों नहीं हो रही है।

मीडिया के सवाल और शाह के जवाब

सवाल- 75 साल की समय सीमा तय है तो जो भी इस उम्र के हैं उन्हें मार्गदर्शक मंडल में चले जाना चाहिए।

जबाव- मेरी पार्टी की चिंता मत करो, बंगाल की चिंता करो।

सवाल- मेट्रो का काम अधूरा है। केंद्र-राज्य सरकार की खींचतान क्यों है।

जवाब- मेट्रो हवा में नहीं चल सकती, जमीन चाहिए। ये काम राज्य सरकार का है। भारत सरकार की योजनाओं का विरोध करना बंगाल सरकार का काम है। दूसरे राज्यों की मेट्रो योजनाओं में कोई समस्या क्यों नहीं है। केवल बंगाल में क्यों हैं।

सवाल- केंद्र सरकार पर को-ऑपरेट नहीं करने का आरोप है।

जवाब- बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल में अभी जारी कोई भी स्कीम बंद नहीं होगी, जो हमारी घोषणाएं होंगी, वो भी यहां लागू की जाएंगी।

सवाल- बीएसएफ केंद्र के अंडर है।

जवाब- मैंने 7 लेटर ममता को लिखे हैं। बंगाल सरकार को जमीन देने में क्या दिक्कत है। क्या आप घुसपैठ होने देना चाहते हो। गृह सचिव 6 साल में 3 बार बंगाल आ चुके हैं। बैठक कर चुके हैं। इन लोगों ने घुसपैठियों को अपनी सरकार बनाने के लिए स्वीकार कर लिया है। आने वाला समय चिंताजनक है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed