March 30, 2026

Sensex is trading at 85,350, up 150 points | सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,350 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 50 अंक ऊपर 26,200 के करीब; ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

0
new-project-321727601922_1767240750.jpg


मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल के पहले दिन आज यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 85,350 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 26,170 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयर्स चढ़े हैं। NSE के मीडिया, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी है। FMCG, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है।

घरेलू निवेशकों ने ₹6,160 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 31 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,597.38 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,759.64 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 31 तारीख तक FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल 546 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार

साल के आखिरी दिन यानी आज, 31 दिसंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ। निफ्टी में 191 अंक की तेजी रही, ये 26,130 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 चढ़कर बंद हुए। आज बैंकिंग, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *