March 26, 2026

Amritsar Kiku Sharda Visits Amritsar, Enjoys Kulchas, Appears on KBC with Amitabh | अमृतसर पहुंचे कपिल शर्मा शो के कलाकार कीकू शारदा: आज KBC में अमिताभ संग दिखेंगे, कुलचों का लिया स्वाद, दरबार साहिब में माथा टेकेंगे – Amritsar News

0
whatsappvideo2026-01-02at31601pm-ezgifcom-resize_1767348178.gif


कीकू शारदा परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे।

जाने-माने टीवी कलाकार, कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचते ही कीकू शारदा ने यहां की संस्कृति, गर्मजोशी और खास तौर पर मशहूर पंजाबी खाने का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने अमृतसर के प्रसिद्ध कु

.

कीकू शारदा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘द कपिल शर्मा शो’ से मिली, जहां उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया। शो में निभाया गया उनका किरदार ‘बच्चा यादव’ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा और आज भी लोग इस किरदार को याद करते हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर की बात

मीडिया से बातचीत के दौरान कीकू शारदा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आज रात मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फाइनल एपिसोड प्रसारित होने वाला है, जिसमें उनकी महानायक अमिताभ बच्चन के साथ खास जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

फैंस फोटो खिंचवाते हुए कीकू शारदा।

फैंस फोटो खिंचवाते हुए कीकू शारदा।

कीकू शारदा ने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स पर ‘द कपिल शर्मा शो’ का चौथा सीजन चल रहा है, जिसके एपिसोड की शूटिंग जारी है। कहा कि इसके बाद एक बार दर्शकों के चहेते शो में कपिल शर्मा के साथ नजर आएंगे और अपने नए किरदारों से लोगों को हंसाने का काम जारी रखेंगे। अंत में कीकू शारदा ने बताया कि अमृतसर प्रवास के दौरान वह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे और वहां आशीर्वाद लेंगे।

सादगी भरे अंदाज में दिखे कलाकार

अमृतसर दौरे के दौरान कीकू शारदा बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पंजाबी स्वाद का लुत्फ उठाते हुए अमृतसर के मशहूर कुलचे, चने और लस्सी का आनंद लिया। कीकू शारदा ने इस अनुभव को खास बताते हुए कहा कि अमृतसर का खाना और यहां के लोगों का प्यार हमेशा दिल जीत लेता है।

फैंस की ओर से भी कीकू शारदा की अमृतसर यात्रा को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें पंजाब की मिट्टी से जुड़ा हुआ कलाकार बता रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *