March 26, 2026

Punjabi rapper lady sidhu moosewala param That Girl UK tour Viral Video | पंजाब की लेडी मूसेवाला पहुंची UK: चाइनीज रेस्टोरेंट में चॉप स्टिक से नहीं खा पाई परम, दैट गर्ल से वायरल हुईं; VIDEO शेयर किया – Jalandhar News

0
savegramappaqmxhtyi0lnqttsjz5a2kwz8xbjq0fy3du1deoe_1767430653.gif


UK पहुंची और चाइनीज रेस्टोरेंट में चॉप स्टिक से खाने की कोशिश करती परम। वायरल देट गर्ल सॉन्ग में नजर आती परम।

पंजाब के मोगा में गरीब परिवार में पैदा हुईं और दैट गर्ल गीत से रातों-रात स्टार बनीं परम पहली बार देश से बाहर गईं। UK पहुंची परम ने अपना फर्स्ट एक्सपीरियंस शेयर किया। इसका एक वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर बताया कि उसे पहली बार यूके आकर कैसा लग

.

परम ने बताया कि यहां सब अच्छा है, लेकिन खाना भारत जैसा नहीं है। घर जैसा खाना न मिलने के चलते उसने खुद ही खाना बनाया और अपनी टीम को भी खिलाया।

एक चाइनीज रेस्टोरेंट में पहुंच यहां के खाने का भी परम ने वीडियो शेयर कर कहा है कि मुझे चॉप स्टिक से खाने का बहुत शौक था मगर मैं इससे खा नहीं पाई और फाइनली चम्मच से काम चलना पड़ रहा है।

यूके के बाजारों में घूमते हुए परम काफी खुश नहीं आईं।

यूके के बाजारों में घूमते हुए परम काफी खुश नहीं आईं।

पहली विदेश यात्रा पर परम की अहम बातें

  • चॉप स्टिक से खाने का प्रयास हुआ असफल: अपने यूके के ट्रिप के बारे में परम ने वीडियो जारी कर बताया कि उसे चाइनीज खाने का बहुत क्रेज है और वह यहां के चाइना टाउन में पहुंची हैं। यहां पर चाइनीज फूड ऑर्डर किया। परम कहती हैं कि उसे बहुत चाव था कि वह यहां पर चॉप स्टिक के साथ खाऊंगी मगर उसका प्रयास असफल रहा। वह चॉप स्टिक से नहीं खा पाई और फिर चम्मच से काम चलना पड़ा।
UK के बाजार में घूमती परम।

UK के बाजार में घूमती परम।

  • मुझे जानने वाले यूके में भी, सेल्फी खिंचवाने पहुंचे: परम ने वीडियो में सेल्फी लेते लोगों के फोटो भी शेयर किए हैं। परम ने कहा कि लोग भारत में ही नहीं उसे यूके में भी जानने लगे हैं। चाइना टाउन पहुंची परम से मिलने के लिए कई पंजाबी फैन पहुंच गए। इनके साथ परम ने सेल्फी भी लीं। परम ने इसके वीडियो क्लिप में कहा कि वैसे में बहुत सुंदर सेल्फी नहीं दे पाती, लेकिन कोई बात नहीं, आप मेरे साथ सेल्फी ले सकते हैं।
परम यूके में घूमने निकली तो फैंस ने उसके साथ सेल्फी ली।

परम यूके में घूमने निकली तो फैंस ने उसके साथ सेल्फी ली।

  • ठंड के मारे कंबल से नहीं निकलीं: परम ने वीडियो में बताया कि वह कुछ गीतों की शूटिंग के लिए गईं। वहां पर बहुत ज्यादा ठंड थी। देर रात तक मनी के स्टूडियों में शूटिंग चली। इस दौरान जब उसका शूट आता तभी वह कंबल से बाहर निकलतीं। नहीं तो यहां पर इतनी ठंड थी कि कंबल से बाहर निकल पाना मुश्किल था। परम ने बताया कि जैसे ही उसका शार्ट पूरा होता तो वह कंबल में लिपट जाती और सो जाती। फिर आधे घंटे या एक घंटे बाद उसकी बारी आती तो टीम उसे फिर से उठा देती।
  • गोरों से बाल कटवाने में लगा डर: परम ने बताया कि उसने पहली बार बाल कटवाए हैं। यहां पर यूके में शूटिंग से पहले उनकी हेयर कटिंग थी। इसके लिए यहां के सैलून में समय ले रखा था। बाल कटवाने से पहले मैं बहुत नर्वस थी। जैसे-तैसे मैं सैलून में पहुंची, क्योंकि मुझे गोरों से बहुत डर लगता है।
यूके में शूटिंग से पहले हेयर कट करवाने के सैलून पहुंची परम।

यूके में शूटिंग से पहले हेयर कट करवाने के सैलून पहुंची परम।

आलू-शिमला मिर्च बनाकर खाई परम ने अपना खाना बनाते हुए का वीडियो भी शेयर किया। परम ने बताया कि यूके में घूमते हुए 4-5 दिन हो गए हैं। मैं यहां के खाने से बोर हो चुकी हूं। आज मैंने मनी सर को कहा है कि मैं खाना बनाना जानती हूं। इस पर मनी सर ने कहा कि यहां किचन है, हम भी आज तुम्हारे हाथ का खाएंगे।

मैंने चैलेंज तो ले लिया, लेकिन पता नहीं खाना कैसा बनेगा। परम कहती हैं कि- मैं आलू-शिमला मिर्च और सिंपल परांठा बनाने जा रही हूं। यहां पर सबसे बड़ी दिक्कत आई कि किचन में कपड़ा (पौना) नहीं था। इस पर मैंने अपनी डायरी से पन्ने फाड़े और इन पर परांठे रखे। सबको मेरा खाना बहुत पसंद आया।

यूके का खाना पसंद नहीं आया तो खुद किचन में जाकर सब्जी-रोटी बनाई।

यूके का खाना पसंद नहीं आया तो खुद किचन में जाकर सब्जी-रोटी बनाई।

यूके में किचन में खाना पकाती परम।

यूके में किचन में खाना पकाती परम।

मोगा के बेहद साधारण परिवार में जन्म पंजाब में मोगा के एक बेहद साधारण और गरीब परिवार में जन्मी परमजीत उर्फ परम 19 साल की उम्र में नी मैं अड्डी ना पताशे जावां पोरदी रैप से रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला बताया गया। इन दिनों परम सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं।

मोगा के दुनेके गांव में जन्मी परम का बचपन गरीबी में बीता। मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछे और बर्तन साफ करने का काम करती हैं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परम ने अपने एक क्लासमेट के साथ मोगा दाना मंडी में गाने का रियाज किया। फिलहाल परम मोगा के बीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

********************* ये खबर भी पढ़ें…

मोगा की परम का दाना मंडी में रियाज, ब्रिटिश प्रोड्यूसर की नजर पड़ी; क्लासमेट के गाने ने स्टार बनाया

जाब में मोगा के एक बेहद साधारण और गरीब परिवार में जन्मी 19 साल की लड़की अपने गाने से रातों-रात सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला बताया जा रहा है। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे स्टाइल में गाने वाली इस लड़की का नाम परमजीत कौर है, जिन्हें उनके फैंस आजकल परम के नाम से हैशटैग कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *