March 29, 2026

Indian Man Stabs Girlfriend Death US Flees to India | चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की: फ्लैट में छुपाई लाश, झूठी कंप्लेंट कर भारत लौटा, इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार – Chandigarh News

0
whatsapp-image-2026-01-05-at-153752-2_1767610362.jpeg


निकिता गोडिशला, जिसकी अमरेकी में हत्या कर दी गई। इनसेट में युवक अर्जुन की फोटो।

चंडीगढ़ के एक युवक ने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके। इसके बाद भारत आ गया।

.

आरोपी शनिवार को अमेरिका से फ्लाइट लेकर पंजाब के अमृतसर पहुंचा था, जिसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की भी जानकारी सामने आई।

सोमवार को इंटरपोल की मदद से आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान 27 वर्षीय निकिता गोडिशला के तौर पर की गई है। निकिता तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली थीं।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी पर लगातार नजर रखी जा रही थी। भारतीय एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन कर उसे डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

युवक अनुज के फ्लैट से निकिता गोडिशला का शव मिला था।- फाइल फोटो।

युवक अनुज के फ्लैट से निकिता गोडिशला का शव मिला था।- फाइल फोटो।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…

  • 2 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला नए साल की शाम से लापता है। अर्जुन का दावा था कि उसने निकिता को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था।
  • शिकायत देने के बाद भारत आ गया: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक गहराया। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अर्जुन के फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया।
  • ​​​​​​​अर्जुन के फ्लैट से मिली लड़की की लाश: पुलिस जब अर्जुन शर्मा के फ्लैट में पहुंची तो वहां से निकिता गोडिशला का शव बरामद हुआ। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। शव मिलने के बाद अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
निकिता की हत्या क्यों की गई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।- फाइल फोटो

निकिता की हत्या क्यों की गई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।- फाइल फोटो

नए साल की शाम को हुई हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं।

निकिता ने किसी रेस्टोरेंट में यह फोटो खिंचवाई है।

निकिता ने किसी रेस्टोरेंट में यह फोटो खिंचवाई है।

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी निकिता निकिता इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी। जिस पर उसके करीब 10 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि उसने युवक के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की थी। इसके अलावा वह फिटनेस को लेकर भी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसने जिम से भी अपनी कई फोटो शेयर की हैं।

निकिता के इंस्टाग्राम पर शेयर PHOTOS…

जिम में स्ट्रेचिंग करती हुई निकिता।

जिम में स्ट्रेचिंग करती हुई निकिता।

जिम में वेट के साथ सेल्फी लेती निकिता।

जिम में वेट के साथ सेल्फी लेती निकिता।

अमेरिका में किसी पूल के किनारे बैठी निकिता। यह फोटो उसने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

अमेरिका में किसी पूल के किनारे बैठी निकिता। यह फोटो उसने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *