Weather Photos Update; Rajasthan Mumbai Rainfall | MP UP Kanpur Cold Wave Alert – Kashmir Snowfall | MP-राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, 31 जिलों में स्कूल बंद: उत्तराखंड में तापमान माइनस 25 डिग्री पहुंचा; UP-बिहार समेत 13 राज्यों में घना कोहरा
- Hindi News
- National
- Weather Photos Update; Rajasthan Mumbai Rainfall | MP UP Kanpur Cold Wave Alert Kashmir Snowfall
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में कड़ाके की सर्दी जारी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने तो वहीं मैदानी राज्यों में बर्फीली हवा और कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 13 राज्य घने कोहरे की चपेट में है।
मध्य प्रदेश में भी तेज सर्दी हो रही है। सोमवार को नौगांव सबसे ठंडा रहा और पारा केवल 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिल-स्टेशन पचमढ़ी में ओस जम गई। 21 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
इधर राजस्थान में कोहरे और शीतलहर के चलते 10 जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री में तापमान -21°C है, जिससे यहां नदी-नाले जम गए है। यहां पेयजल लाइन जम गई है। सोमवार को मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश के 7 ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।
राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में सोमवार को कड़ाके की सर्दी के चलते ओस जम गई।

राजस्थान में कोहरे और शीतलहर से तापमान गिर गया है। सोमवार को जयपुर में घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड में केदारनाथ में सोमवार को बर्फबारी हुई। इसके बाद तापमान 17 डिग्री पहुंचा।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…
7 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कोल्डवेव का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।
8 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी।
- पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी।
