March 28, 2026

Karnal Youth Dies in Barcelona While Doing Food Delivery Job | हरियाणवी युवक की स्पेन में मौत: साइकिल चलाते हुए गिरा; एक साल पहले लव मैरिज की, 3 महीने पहले पत्नी संग गया था – Karnal News

0
kde0i5_1767761992.gif


मृतक मुकेश कुमार करनाल के कैमला गांव का रहने वाला था।-फाइल फोटो

हरियाणा में करनाल के रहने वाले युवक की स्पेन में मौत हो गई। युवक साइकिल पर फूड डिलीवर करने के लिए जा रहा था। पहाड़ी एरिया में चढ़ते हुए घबराहट होने के बाद वह गिर गया। आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बा

.

मृतक की पहचान कैमला गांव निवासी मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। एक साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 3 महीने पहले ही वह पत्नी के साथ स्पेन गया। यहां वह बार्सिलोना शहर में रह रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश को हार्ट अटैक आया था। मुकेश का शव भारत लाया जाएगा, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

बार्सिलोना में सड़क पर पड़ा मुकेश का शव।

बार्सिलोना में सड़क पर पड़ा मुकेश का शव।

शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले जाती पुलिस।

शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले जाती पुलिस।

2 पॉइंट्स में मुकेश के बारे में जानिए…

  • एक साल पहले शादी हुई: मधुबन के अर्पणा अस्पताल में सुपरवाइजर देवी सिंह ने बताया कि बेटे मुकेश ने एक साल पहले जींद की रहने वाली सपना से कोर्ट मैरिज की थी। मुकेश का बड़ा दिनेश गांव में ही खेती करता है। मुकेश शुरू से ही विदेश जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहता था। इसलिए परिवार ने अपनी जमीन बेची और मुकेश और उसकी पत्नी का टूरिस्ट वीजा अप्लाई कराया। इसमें करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए।
  • नौकरी छूटने पर फूड डिलीवर करने लगा: पिता ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुकेश और सपना स्पेन गए। पहले उन्होंने लेबर का काम किया। इसके बाद एक स्टोर पर नौकरी करने लगा। कुछ दिनों बाद उसकी नौकरी छूट गई। वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। जब नौकरी नहीं मिली तो एक रेस्टोरेंट के माध्यम से उसने फूड डिलीवरी का काम शुरू कर दिया। उसकी पत्नी भी इसी रेस्टोरेंट पर काम करने लगी।
कैमला गांव में मुकेश के घर के बाहर खड़े परिवार के लोग।

कैमला गांव में मुकेश के घर के बाहर खड़े परिवार के लोग।

अब 2 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुई मौत…

  • पत्नी ने फोन कर परिवार को सूचना दी: देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को बार्सिलोना से सपना का फोन आया। उसने बताया कि मुकेश रात को साइकिल से एक डिलीवरी लेकर ऊंचाई वाले इलाके की ओर जा रहे थे। चढ़ाई वाले रास्ते पर घबराहट के कारण उन्हें अचानक हार्टअटैक आया। इस कारण उसकी मौत हो गई। बार्सिलोना में अब सिर्फ सपना ही मौजूद है।
  • अस्पताल में रखा है मुकेश का शव: पिता ने बताया कि मुकेश का पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में रखा गया ह। उसे भारत लाने के लिए कागजी प्रक्रिया और खर्च की जरूरत है। बिना मदद के यह संभव नहीं हो पा रहा। मुकेश ही परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद थी और उसके निधन से परिवार टूट गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *