March 27, 2026

Bomb threat to Rewa District Court | रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: वकीलों के चेंबर खाली कराए गए; प्रिंसिपल डीजे को मिला था ई-मेल – Rewa News

0
ezgif-1286b0d7683fee1f_1767858316.gif


रीवा में गुरुवार को नए जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल डीजे ने यह मैसेज एसपी को फॉरवर्ड किया, जिसके ब

.

धमकी भरा ईमेल सुबह साढ़े 8 बजे मिला। जिसमें दोपहर ढाई बजे तक की मोहलत देने की बात की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बम स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर पहुंची। कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

वकीलों के चेंबर खाली कराए गए। कोर्ट परिसर में मौजूद कर्मचारियों, वकीलों और अन्य लोगों को बाहर किया गया। आम लोगों की आवाजाही पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई, ताकि तलाशी अभियान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

देखिए कोर्ट परिसर की 3 तस्वीरें…

रीवा के नए जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रीवा के नए जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वकीलों को बाहर किया गया।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वकीलों को बाहर किया गया।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर टीम जांच करने पहुंची।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर टीम जांच करने पहुंची।

कोर्ट भवन के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई इसके बाद बम स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कोर्ट भवन के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। चेंबर, रिकॉर्ड रूम, कोर्ट रूम, गलियारे, पार्किंग एरिया और आसपास की खुली जगहों को खंगाला गया।

बम निरोधक दस्ते ने उपकरणों की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की, ताकि किसी भी तरह के विस्फोटक या खतरनाक सामग्री की मौजूदगी को समय रहते ट्रेस किया जा सके।

सीएसपी राजीव तिवारी ने बताया कि धमकी भरा मैसेज डिस्ट्रिक्ट जज ने एसपी को फॉरवर्ड किया। जिसके बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है।

मैसेज का सोर्स पता करने साइबर सेल एक्टिव पुलिस ने धमकी भरे मैसेज का सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज किस नंबर या माध्यम से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। इसके साथ ही कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सावधानी के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *