March 29, 2026

Odisha Plane Crash Video Update; IndiaOne Air Pilot | Rourkela News | ओडिशा में 9 सीटर चार्टर फ्लाइट की क्रैश लैंडिंग: 2 पायलट समेत 4 यात्री घायल, इनमें दो महिलाएं भी; विमान भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा था

0
1-4_1768036758.gif


राउरकेला2 मिनट पहलेलेखक: शुभम कुमार

  • कॉपी लिंक
हादसा राउरकेला से 10 किमी दूर हुआ है। - Dainik Bhaskar

हादसा राउरकेला से 10 किमी दूर हुआ है।

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हुई। इंडिया वन एयर के चार्टर विमान की तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 पायलट शामिल हैं। सभी लोग घायल हैं। कुछ को गंभीर घाव हैं।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही थी। क्रैश की घटना राउरकेला से 10 Km दूर जाल्दा इलाके में हुई। क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नजर आ रहा है कि VT KSS प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसके विंग्स भी क्षतिग्रस्त हैं।

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने कहा कि A-1 कैटेगरी का प्राइवेट विमान क्रैश हुआ। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं, उनका इलाज जारी है। सभी खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी DGCA को दी गई है।

चार्टर प्लेन में सवार लोग

  • अनीता साहू
  • सुनील अग्रवाल
  • सविता अग्रवाल
  • सुशांत कुमार बिस्वाल

पायलट

  • तरुण श्रीवास्तव
  • नवीन खंगार

प्लेन क्रैश की 5 तस्वीरें…

इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट राउरकेला से 10 किमी दूर क्रैश हुई ।

इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट राउरकेला से 10 किमी दूर क्रैश हुई ।

फ्लाइट में 4 यात्री और 2 पायलट थे। क्रैश में घायल व्यक्ति को संभालते लोग।

फ्लाइट में 4 यात्री और 2 पायलट थे। क्रैश में घायल व्यक्ति को संभालते लोग।

प्लेन में सवार महिला भी घायल हुई है। उसे ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया।

प्लेन में सवार महिला भी घायल हुई है। उसे ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया।

जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो 9 सीटर VT KSS है।

जो प्लेन क्रैश हुआ है, वो 9 सीटर VT KSS है।

क्रैश में फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

क्रैश में फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

12 जून: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी।

हादसे में प्लेन में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जहां विमान गिरा था, वहां मौजूद 29 लोग मारे गए थे। एक व्यक्ति जीवित बचा था।

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था।

भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया था कि उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।

DGCA के अनुसार, पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

…………………

फ्लाइट क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रात में डरकर उठ जाता हूं, घंटों अकेला रहता हूं: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे विश्वास बोले- पत्नी, बेटे से भी बात नहीं कर पाता

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ‘मैं खुद को सबसे भाग्यशाली मानता हूं, लेकिन हर दिन शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजर रहा हूं।” 39 साल के विश्वास अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के मलबे से सुरक्षित निकले थे। उन्होंने बताया था कि मैं पत्नी-बेटे से बात नहीं कर पाता। रात में कई बार डरकर उठ जाता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *