March 27, 2026

Haryana Narender Yadav Summit Mount Aconcagua Again Republic Day 2026 | Rewari News | रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र फिर करेंगे माउंट एकांकागुआ फतेह: गणतंत्र दिवस पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, 12 साल में 23 रिकार्ड अपने नाम किए – Rewari News

0
ezgifcom-resize-2026-01-13t141846261_1768294249.gif


रेवाड़ी के नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही नरेंद्र यादव।

रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही नरेंद्र यादव एक बार फिर एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का तैयार है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर वह दूसरी बार दक्षिणी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी माउंट एकांकागुआ (6,962 मीटर) को फतेह करेंगे। इससे पहले 12 साल म

.

सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र यादव इस अभियान के दौरान पर्वतारोही के अन्तर्राष्ट्रीय दल का नेतृत्व करेंगे। 14 जनवरी 2026 को भारत से अर्जेंटीना के लिए प्रस्थान करेंगे। यह अभियान विश्व के विभिन्न देशों के अनुभवी पर्वतारोहियों की सहभागिता से संपन्न होगा। 26 जनवरी 2026 को एकांकागुआ शिखर पर तिरंगा फहराने का उनका संकल्प भारत की राष्ट्रीय भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करेगा।

पर्वतारोही नरेंद्र यादव।

पर्वतारोही नरेंद्र यादव।

विश्व की सर्वोच्च चोटियां कर चुके फतेह

नरेंद्र यादव सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले भारत के पहले युवा पर्वतारोही हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर 2 सफल चढ़ाई की हैं, जिनमें एक चढ़ाई उन्होंने बिना किसी पूर्व अनुकूलन के मात्र 6 दिनों में पूरी कर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण समुदाय को चौंका दिया।

दिसंबर 2024 में उन्होंने 30 वर्ष और 10 दिन की आयु में सेवन समिट्स पूर्ण कर भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष सेवन समिट्स पर्वतारोही बनकर इतिहास रच दिया।

रन फॉर राम और अल्ट्रा मैराथन अभियान चलाया

नरेंद्र यादव RSS स्वयंसेवक और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने “रन फॉर राम” नामक एक अनूठा अल्ट्रा मैराथन अभियान शुरू कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखाया।

इसमें अब तक रामेश्वरम, सोमनाथ और बूढ़ा अमरनाथ से अयोध्या तक कुल 6,211 किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुके हैं। अभियान में प्रतिदिन औसतन 51 किलोमीटर दौड़ते हैं। जिसे अंतिम चरण की दौड़ परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) से अयोध्या तक वर्ष 2026 में प्रस्तावित है।

नरेंद्र यादव।

नरेंद्र यादव।

एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम को पूर्ण करना लक्ष्य नरेंद्र यादव का लक्ष्य एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम को पूर्ण करना है। जिसमें सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण ध्रुव तक पहुंचना शामिल है। वह सातों महाद्वीपों के प्रमुख ज्वालामुखी पर्वतों पर आरोहण कर भारत का परचम वैश्विक मंच पर और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। गणतंत्र दिवस 2026 पर उनका यह अभियान निश्चय ही भारत के गौरव को विश्व की ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed