NASA First Medical Evacuation From ISS Mission Ends Early
केप कैनावेरल1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आईएसएस छोड़ने से पहले क्रू-11 में शामिल ओलेग प्लाटोनोव (पीछे बाईं ओर), माइक फिंके (आगे बाईं ओर), किमिया युई (आगे दाईं ओर) और जेना कार्डमैन (पीछे दाईं ओर)।
NASA ने पहली बार मेडिकल इश्यू के चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से चार अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले धरती पर वापस बुला लिया है। इनमें एक अंतरिक्ष यात्री को डॉक्टरों की देखभाल की जरूरत थी।
बुधवार को चारों अंतरिक्ष यात्री SpaceX के कैप्सूल से ISS से रवाना हुए। इनमें अमेरिका, रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। गुरुवार को इनकी कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में लैंडिंग होगी।
इस मिशन में NASA की जेना कार्डमैन, माइक फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव शामिल थे। इन सभी को अगस्त 2025 में ISS भेजा गया था और फरवरी के आखिर तक लौटना था।
7 जनवरी को NASA ने अचानक कार्डमैन और फिनके का स्पेसवॉक को कैंसिल कर दिया। बाद में क्रू की जल्दी वापसी की घोषणा की।
अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल इश्यू का स्पेसवॉक से कोई लेना-देना नहीं था। प्राइवेसी का हवाला देते हुए उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी।
अंतरिक्ष स्टेशन के कमांडर माइक फिंके ने बताया कि बीमार अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है। हालांकि उन्होंने अंतरिक्ष यात्री की पहचान बताने से इनकार कर दिया।
कैप्सूल के 15 जनवरी को सुबह लगभग 3.41 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरने की उम्मीद है।
ISS से कैप्सूल अलग होने की 2 तस्वीरें…


NASA और ISS के बारे में नॉलेज फैक्ट
- सोवियत संघ द्वारा 1957 में स्पुतनिक सैटेलाइट लॉन्च करने के बाद अमेरिका ने अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए NASA की स्थापना की गई थी।
- इसके बाद 20 नवंबर 1998 रूस का पहला मॉड्यूल Zarya अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया। इसे ISS का जन्म दिन माना जाता है।
- 2 नवंबर 2000 के दिन पहली बार अंतरिक्षयात्री लंबे समय के लिए ISS पर पहुंचे। तब से लेकर आज तक ISS पर लगातार मानव मौजूदगी रही है।
फरवरी में भेजा जाएगा दूसरा क्रू
NASA ने कहा कि स्पेस स्टेशन से मेडिकल इवैक्यूएशन की संभावना पहले कंप्यूटर मॉडल में बताई गई थी, लेकिन 65 साल के अमेरिकी मानव अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। अभी ISS पर एक अमेरिकी और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। NASA और स्पेस एक्स फरवरी तक नया क्रू भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
NASA के अधिकारियों ने कहा था कि अंतरिक्ष यात्री को एक और महीने तक बिना सही मेडिकल देखभाल के अंतरिक्ष में छोड़ना, स्पेस स्टेशन के क्रू का आकार आधा की तुलना में ज्यादा जोखिम भरा था।
NASA को किसी भी रूटीन या यहां तक कि इमरजेंसी स्पेस वॉक से भी पीछे हटना होगा, जब तक SpaceX दूसरा क्रू नहीं भेजता। यह दो लोगों का काम है जिसके लिए ऑर्बिटिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर क्रू से बैकअप मदद की जरूरत होती है।
मेडिकल इवैक्यूएशन NASA के नए एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमैन का पहला बड़ा फैसला था। दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुके जेरेड ने दिसंबर में एजेंसी का टॉप पद संभाला। उन्होंने कहा था- हमारे अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य और भलाई हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और रहेगी।
पहले भी 3 बार अंतरिक्ष यात्री बीमार पड़े
NASA को पहले भी ISS मिशनों के दौरान अंतरक्षित यात्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसका असर पूरे मिशन पर नहीं पड़ा।
- 2018 में एक क्रू सदस्य को डीप वेन थ्राम्बोसिस (रक्त का थक्का) जैसी समस्या हुई, लेकिन मिशन जारी रहा।
- 2020 में मार्क वान डे हाइ और साथी का स्पेसवॉक रद्द हुआ मेडिकल कारण से।
- 2008 में ESA के एक सदस्य की स्पेसवॉक में बदलाव हुआ स्वास्थ्य चिंता के कारण।
