March 27, 2026

BJP President Election 2026 Date Schedule Update; Nitin Nabin

0
comp-31_1768548641.gif


  • Hindi News
  • National
  • BJP President Election 2026 Date Schedule Update; Nitin Nabin | Bharatiya Janata Party

नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 19 जनवरी को इसके लिए नामांकन भरा जाएगा।

वहीं 20 जनवरी को BJP के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अभी नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हीं को पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।

पिछले साल 14 दिसंबर को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर ने शेड्यूल जारी किया

बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जा सकते हैं और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।

लक्ष्मण ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में होगी।

अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे

फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।

भाजपा की नई टीम में 80% युवाओं को लाने का रास्ता साफ करेंगे नवीन

नितिन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा में 80% युवाओं को आगे लाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, नई टीम बनने में लगभग 6 महीने लगेंगे। लेकिन इतना साफ है कि टीम में महामंत्री और मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर ज्यादातर 50 से कम उम्र के होंगे।

अगले साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं। नितिन टीम इसी के अनुरूप बनाएंगे। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमूमन राष्ट्रीय अध्यक्ष जूनियर या समकक्षों को ही महासचिव, सचिव जैसे पदों पर रखते हैं।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी के पड़ोसी बने नबीन, नया पता लुटियंस दिल्ली:5 बेडरूम, बड़ा लॉन, जानिए क्यों खास है 3 एकड़ में फैला यह बंगला

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को लुटियंस दिल्ली में बंगला मिला है। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पड़ोसी बने हैं। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भी करीब हैं। नबीन मकर संक्रांति के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे। करीब 3 एकड़ में फैले इस बंगले में रिनोवेशन का काम चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed