March 27, 2026

Donald Trump Nobel Peace Prize Row; Pakistan India War

0
delhi-air-2-21_1768954477.gif


वॉशिंगटन डीसी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अब तक 8 जंग रुकवाए हैं, उन्हें हर जंग रुकवाने के लिए अलग-अलग नोबेल मिलना चाहिए।

ट्रम्प ने कहा कि वे बात खुद नहीं कहना चाहते, लेकिन सच यही है। अगर कोई कहता है कि मुझे नोबेल नहीं देने में नॉर्वे का कोई रोल नहीं है तो यह गलत है। नोबेल वही से दिया जाता है। इसका फैसला भी वही करते हैं।

इससे पहले नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस स्टोर ने सोमवार को कहा था कि नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला नॉर्वे सरकार नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र नोबेल कमेटी करती है। उन्होंने कहा कि यह बात ट्रम्प को भी पहले समझाई जा चुकी है।

ट्रम्प ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो की भी तारीफ की। उन्हें इस बार शांति का नोबेल दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि मचाडो ने मुझे यह प्राइज पेश किया और कहा कि ट्रम्प इसके ज्यादा हकदार हैं।

ट्रम्प बोले- दुनिया को न्यूक्लियर वॉर से बचाया

ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने 10 महीनों में भारत और पाकिस्तान समेत आठ युद्ध खत्म करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालात बेहद गंभीर मोड़ पर थे और हालात परमाणु युद्ध तक जा सकते थे, लेकिन दुनिया एक बड़े यहां तक कि न्यूक्लियर वॉर से बच गई।

अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रुकवाने का दावा करते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें हर युद्ध रुकवाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था।

अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर ट्रम्प ने कहा कि उनके फैसलों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई और दुनिया बड़े युद्धों से बची।

ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर अमेरिका के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए। एक्टिविस्ट और आम लोग उनकी अलग-अलग नीतियों से नाराज दिखे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रम्प की नीतियों ने दुनिया भर में अमेरिका की सालों से बनी अच्छी छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने पोस्टर, पुतले, खास तरह के कपड़े और नारों के ज़रिए अपना विरोध दर्ज कराया।

पिछले एक साल में ट्रम्प प्रशासन को कई फैसलों की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

इनमें दूसरे देशों को टैरिफ लगाने की धमकी देना, अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ICE का खुलकर इस्तेमाल करना और अमेरिका को WTO, UN और NATO जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों से दूर करना शामिल है।

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ये नीतियां अमेरिका को और अलग-थलग कर रही हैं।

ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…

तस्वीर में एक शख्स हाथ में तख्तियां लेकर ट्रम्प को आतंकवाद के चेहरे के तौर पर बता रहा है।

तस्वीर में एक शख्स हाथ में तख्तियां लेकर ट्रम्प को आतंकवाद के चेहरे के तौर पर बता रहा है।

पांडा का कॉस्ट्यूम पहनकर आए प्रदर्शनकारियों ने लोगों से चुप न रहने की अपील की।

पांडा का कॉस्ट्यूम पहनकर आए प्रदर्शनकारियों ने लोगों से चुप न रहने की अपील की।

लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रम्प दुनिया में अमेरिका के कद के छोटा कर रहे हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रम्प दुनिया में अमेरिका के कद के छोटा कर रहे हैं।

ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 6 बड़ी बातें…

  • ईरान और वेनेजुएला की परमाणु क्षमताओं को खत्म कर दिया गया। उन्होंने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और ISIS प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी को मार गिराने की कार्रवाई का भी जिक्र किया
  • मुझे हर युद्ध रुकवाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। पुरस्कार प्रक्रिया पर नॉर्वे का प्रभाव है, हालांकि नॉर्वे सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि नोबेल पुरस्कार एक स्वतंत्र समिति तय करती है।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN) अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर पाया, लेकिन इसकी संभावनाएं बहुत बड़ी हैं और इसे जारी रहना चाहिए।
  • NATO के लिए मुझसे ज्यादा किसी ने नहीं किया। क्या जरूरत पड़ने पर क्या नाटो देश अमेरिका की मदद करेंगे। इसी वजह से अमेरिका ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ नाम से एक नया मंच बनाया है। हम कुछ ऐसा करेंगे जिससे NATO बहुत खुश होगा और हम भी बहुत खुश होंगे। लेकिन हमें सिक्योरिटी के लिए इसकी जरूरत है। हमें नेशनल सिक्योरिटी और दुनिया की सिक्योरिटी के लिए भी इसकी जरूरत है। यह बहुत जरूरी है।
  • मुझे नहीं पता कि टैरिफ से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देगा। टैरिफ से अमेरिका ने सैकड़ों अरब डॉलर कमाए हैं। अगर सरकार केस हारती है और रकम लौटानी पड़ी, तो इससे आम लोगों को नुकसान हो सकता है। टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
  • ग्रीनलैंड का क्या होगा आपको पता चल जाएगा। कुछ ऐसा होने वाला है जो सबके लिए बहुत अच्छा होगा। वहीं, पेरिस में होने वाली G7 आपात बैठक में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया।
  • पनामा कैनाल को वापस लेने के मुद्दे पर कुछ नहीं बताना चाहता। इससे पहले ट्रम्प यह दावा कर चुके हैं कि पनामा कैनाल पर चीन का प्रभाव है और अमेरिका के साथ शिपिंग चार्ज को लेकर उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा, लेकिन अब इस मामले पर उनका रुख टालने वाला नजर आया।

ट्रम्प बोले- PAK पीएम ने जंग रोकने के लिए धन्यवाद दिया

ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जंग रुकवाने के लिए उनका धन्यवाद दिया। ट्रम्प के मुताबिक शहबाज ने उनसे कहा कि आपके हस्तक्षेप से लाखों लोगों की जान बची।

भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क कर सीजफायर की पहल की थी।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ब्रिटेन ने नेपोलियन को हराकर जीता था चागोस आइलैंड, अब मॉरीशस को देने से ट्रम्प नाराज, बेवकूफी बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिएगो गार्सिया आइलैंड को लेकर ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इस द्वीप को मॉरीशस को देने की तैयारी कर रहा है, जबकि यहां अमेरिका का बेहद अहम सैन्य अड्डा मौजूद है। ट्रम्प के मुताबिक बिना किसी ठोस वजह के यह द्वीप देना गलत और बेवकूफी भरा फैसला है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *