March 26, 2026

Nifty Slips Below 25,000; Auto, Media Stocks Dip

0
20-jan_1769488860.jpg


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार 27 जनवरी को शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी है। सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से करीब 700 अंक सुधरकर 81,800 के पार निकल गया है।

वहीं, निफ्टी में भी 180 अंकों से ज्यादा का सुधार है। यह 25,100 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार में इस बढ़त को मेटल, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से सपोर्ट मिल रहा है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.93% बढ़कर 5045 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.41% चढ़कर 53,099 पर है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.07% चढ़कर 27,050 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43% बढ़कर 4,130 पर है।
  • 26 जनवरी को अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.64% बढ़कर 49,412, नैस्डेक इंडेक्स 0.43% और S&P 500 0.50% चढ़कर बंद हुआ।

23 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹3,191 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 3,191 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 3,173 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

शेयर मार्केट में शुक्रवार 23 जनवरी को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 770 अंक गिरकर 81,538 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *