March 26, 2026

Jammu Kashmir Sonamarg Avalanche | Hotels Damaged Amid Snowfall

0
gifs49_1769537862.gif


सोमनर्ग2 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच आने से घर और होटल बर्फ से ढक गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच आने से घर और होटल बर्फ से ढक गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से मंगलवार रात एवलांच आया। एवलांच में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कई होटलों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

जम्मू कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। इसके देखते हुए मौसम विभाग ने एवलांच का अलर्ट जारी किया था।

4 तस्वीरों में देखें सोमनर्ग में एवलांच

सोनमर्ग में होटल के पीछे से बर्फ खिसकते हुए सीसीटीवी में दिख रही है।

सोनमर्ग में होटल के पीछे से बर्फ खिसकते हुए सीसीटीवी में दिख रही है।

कुछ ही सेकेंड में बर्फ ने होटलों को ढक लिया।

कुछ ही सेकेंड में बर्फ ने होटलों को ढक लिया।

एक दूसरे सीसीटीवी में एवलांच आता नजर आया।

एक दूसरे सीसीटीवी में एवलांच आता नजर आया।

11 जिलों में एवलांच की चेतावनी

जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने गंदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवाड़ा सहित कश्मीर के ग्यारह जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

क्या होता है एवलांच(हिमस्खलन)

एवलांच(हिमस्खलन) उस प्राकृतिक आपदा को कहते हैं, जब पहाड़ों पर जमी बर्फ की बड़ी परत अचानक फिसलकर बहुत तेज रफ्तार से नीचे की ओर गिरने लगती है। यह बर्फ का सैलाब होता है, जो रास्ते में आने वाली हर चीज को अपने साथ बहा ले जाता है।

पहाड़ों पर बर्फ कई परतों में जमती है। हर परत की मजबूती अलग होती है। जब ऊपर की भारी बर्फ की परत नीचे की कमजोर परत पर टिक नहीं पाती, तो वह टूटकर फिसल जाती है। इसे ही एवलांच कहते हैं।

लगातार बर्फबारी से 58 फ्लाइट्स कैंसिल

मंगलवार को भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहा। इसके साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

इमरजेंसी सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी इससे रुकावट आई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव और सड़क साफ करने का अभियान जारी लगातार जारी है।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर, आने वाली 29 और जाने वाली 29 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बर्फबारी के कारण रनवे ऑपरेशन के लिए असुरक्षित हो गया था।

श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था। बर्फ हटाने का काम जारी रहने के बावजूद हाईवे पर ट्रैफिक को चलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। बनिहाल और बडगाम के बीच कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं। ट्रैक साफ होने के कुछ घंटों बाद ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए

जनता की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए

जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता की मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं। मौसम विभाग ने अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और कुछ इलाकों में गरज या तेज हवाओं की संभावना जताई है। बुधवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *