April 1, 2026

Hanumangarh Farmers Protest Violence LIVE Photos Update; Ethanol Factory | Rajasthan | राजस्थान-किसानों का बवाल, घर छोड़कर भागे लोग, इंटरनेट बंद: हनुमानगढ़ में फैक्ट्री का विरोध, दीवार तोड़कर घुसे, ऑफिस फूंका, 14 गाड़ियां जलाई, MLA घायल – Hanumangarh News

0
ezgifcom-animated-gif-maker-2025-12-10t225818041_1765387770.gif


बुधवार को हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के 700 से ज्यादा जवान विरोध-प्रदर्शन वाली जगह तैनात हैं।

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

.

गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं।

बुधवार (10 दिसंबर) को किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस-किसानों में जमकर पत्थरबाजी हुई।

लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी लाठीचार्ज में सिर पर चोट लगी है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

वहीं, तनाव के चलते इस एरिया में स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद रहे।

फैक्ट्री की दीवार तोड़ने से पहले किसानों ने महापंचायत भी की। नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें लिखित में फैक्ट्री का काम रोकने का आश्वासन नहीं दिया था।

फैक्ट्री की दीवार तोड़ने से पहले किसानों ने महापंचायत भी की। नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें लिखित में फैक्ट्री का काम रोकने का आश्वासन नहीं दिया था।

बुधवार शाम को भड़की हिंसा के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान फैक्ट्री के पास जमा थे।

बुधवार शाम को भड़की हिंसा के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान फैक्ट्री के पास जमा थे।

क्या है पूरा मामला?

  • एथेनॉल प्लांट का निर्माण: चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है प्लांट केंद्र के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा।
  • 10 महीने चला था शांतिपूर्ण विरोध: सितंबर 2024 से जून 2025 तक लगभग 10 माह शांतिपूर्ण विरोध चला। जुलाई 2025 में विरोध तेज हुआ। कंपनी ने चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण शुरू किया, जिससे किसानों का गुस्सा भड़का।
  • फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू होने से नाराजगी: 19 नवंबर 2025 पुलिस सुरक्षा में फैक्ट्री निर्माण फिर शुरू हुआ। किसान नेता महंगा सिंह समेत 12 से अधिक किसान नेता गिरफ्तार। 20-21 नवंबर 67 लोगों ने गिरफ्तारी दी।
  • विरोध में फैक्ट्री की दीवार तोड़ी: बुधवार (10 दिसंबर) दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए। दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।

अब देखिए- बुधवार को हुई आगजनी-पथराव के PHOTOS…

प्रदर्शनकारी किसानों ने फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया। देर रात को जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 14 गाड़ियों को जलाने की जानकारी दी है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने फैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया। देर रात को जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 14 गाड़ियों को जलाने की जानकारी दी है।

आगजनी के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं।

आगजनी के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं।

बुधवार शाम पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

बुधवार शाम पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए।

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हुए। जानकारी के अनुसार उनके सिर पर 3 टांके लगे हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हुए। जानकारी के अनुसार उनके सिर पर 3 टांके लगे हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

———–

हनुमानगढ़ में बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प:16 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागे; कांग्रेस विधायक घायल, फैक्ट्री की दीवार तोड़ी

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *