March 26, 2026

Golden Temple Sarovar Controversy man who rinsed mouth remanded three days Amritsar police custody

0
gifs36-11769526037_1769586581.gif


युवक सुब्हान रंगरीज को पुलिस अमृतसर कोर्ट में पेश करती हुई।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस आज ही उसे अमृतसर लेकर आई थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ बेअदबी का केस

.

दिल्ली का रहने वाला युवक सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल में आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था।

24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस हवाले कर दिया था। तब से वह गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में था। आज उसे अमृतसर लाया गया। उधर, इस मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी की एंट्री हो गई है।

गोल्डन टेंपल के सरोवर में युवक ने कुल्ला किया, इस पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने नाराजगी जताई।

गोल्डन टेंपल के सरोवर में युवक ने कुल्ला किया, इस पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने नाराजगी जताई।

भट्‌टी बोला- एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करें सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने कहा कि अगर किसी मुस्लिम धार्मिक स्थल, मस्जिद या अन्य पवित्र जगह पर कोई ऐसी हरकत करेगा, तो मुस्लिम समुदाय को भी उतना ही दुख और गुस्सा होगा। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए, तभी समाज में भाईचारा और शांति बनी रह सकती है।

भट्टी ने कहा कि युवक की यह हरकत सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और यह इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के भी खिलाफ है। इस्लाम में भी किसी दूसरे धर्म के पवित्र स्थल का अपमान करना गलत माना जाता है। किसी दूसरे धर्म और परंपराओं की जानकारी नहीं है, तो ऐसे पवित्र स्थलों पर न जाएं।

अंत में शहजाद भट्टी ने युवाओं से अपील की कि अगर उन्हें किसी दूसरे धर्म और उसकी परंपराओं की जानकारी नहीं है, तो ऐसे पवित्र स्थलों पर जाने से पहले सही जानकारी जरूर लें। अज्ञानता में की गई ऐसी हरकतें समाज में तनाव और विवाद पैदा करती हैं।

3 पॉइंट में जानिए पूरा विवाद क्या है…

  • सरोवर में कुल्ला किया, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला: दिल्ली का रहने वाला सुब्हान रंगरीज 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया। इसके बाद उसने गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी उठाई। फिर उसने ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया।
  • वीडियो में युवक ने खुद को मुस्लिम शेर बताया: वीडियो में उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। उसका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर उसने धार्मिक भावना आहत की है। इसके अलावा वह गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी दिखा रहा है। इसके बाद SGPC ने इस पर कड़ा एतराज जताया।
  • 24 जनवरी को गाजियाबाद में निहंगों ने पकड़ा: 13 दिन बीत जाने के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने युवक को उसके साथी संग पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों युवक माफी भी मांगते हुए नजर आए। जिसके बाद युवक को गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से भी अमृतसर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

2 बार माफी मांगी, लेकिन तरीके पर सवाल उठे

  • पहली बार माफी मांगते वक्त हाथ जेब में डाले हुए थे: सुब्हान रंगरीज ने पहली बार 16 जनवरी को वीडियो जारी कर कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि इस दौरान उसने हाथ जेब में डाले हुए थे, जिसे सिख समुदाय ने सही नहीं माना।
  • दूसरी बार में एक बार ही हाथ जोड़ा: इसके बाद युवक सुब्हान रंगरीज ने 19 जनवरी को 17 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था।

*******************

इस खबर को भी पढ़ें:

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की CCTV फुटेज: माथा नहीं टेका, सिर्फ VIDEO बनाई, कल निहंगों ने पीटा, UP पुलिस की हिरासत में

गोल्डन टेंपल में फोटो खिंचवाता युवक। जिसके बाद निहंगों ने उससे माफी मंगाई और उसकी पिटाई की।

गोल्डन टेंपल में फोटो खिंचवाता युवक। जिसके बाद निहंगों ने उससे माफी मंगाई और उसकी पिटाई की।

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज की CCTV फुटेज सामने आई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने यह फुटेज निकाली है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि युवक गोल्डन टेंपल में माथा टेकने नहीं आया था।

वह सिर्फ इंस्टाग्राम रील के लिए यहां वीडियो शूट करने के लिए आया था। इसी आधार पर SGPC ने माना कि वह गोल्डन टेंपल में बेअदबी की नीयत से आया था। इस वजह से उसके खिलाफ अमृतसर में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। युवक गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed