March 26, 2026

Gold Rate Today (30 January 2026); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka

0
81712466271171337243317281425361755070702_1769759050.gif


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (30 January 2026); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka | Gold Silver Price

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी-सोने के दाम में लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह मार्केट में मुनाफा वसूली है।

सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है।

इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,75,340 रुपए/10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,57,163 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 3,79,988 रुपए किलो थी।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

पिछले 10 दिन में सोना हर दिन ₹2,688 और चांदी 7,527 बढ़ी

तारीख गोल्ड रेट/10g सिल्वर रेट/kg
16 जनवरी ₹1,41,593 ₹2,81,890
19 जनवरी ₹1,43,946 ₹2,93,975
20 जनवरी ₹1,47,409 ₹3,09,345
21 जनवरी ₹1,54,227 ₹3,19,097
22 जनवरी ₹1,51,128 ₹2,99,711
23 जनवरी ₹1,54,310 ₹3,17,705
27 जनवरी ₹1,58,901 ₹3,44,564
28 जनवरी ₹1,64,635 ₹3,58,267
29 जनवरी ₹1,75,340 ₹3,79,988
30 जनवरी ₹1,68,475 ₹3,57,163

29 दिन में सोना ₹35,280 और चांदी ₹1.27 लाख महंगी हुई

इस साल जनवरी के 29 दिन में ही सोने की कीमत 35,280 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,68,475 रुपए हो गया है।

वहीं, चांदी 1,26,743 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 3,57,163 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।———————–

ये खबर भी पढ़ें…

भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है।

अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed