April 1, 2026

IMD Weather Update cold Wave rain snowfall alert Rajasthan MP UP Delhi Uttarakhand himachal jammu Kashmir

0
location2_1769794080.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Cold Wave Rain Snowfall Alert Rajasthan MP UP Delhi Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं और 30 जनवरी को खत्म हुआ। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में रात के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान 0°C से बढ़कर 1.30°C रहा। ये गुरुवार रात -0.6°C था।

राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर घने कोहरे के कारण 5 वाहन टकराए। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। इधर, उत्तर प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के बाद से सर्दी बढ़ी है। आज 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे-सर्दी का अलर्ट है। शुक्रवार को आगरा में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल के कुल्लू में बर्फबारी में स्कीइंग का मजा लेते टूरिस्ट्स।

हिमाचल के कुल्लू में बर्फबारी में स्कीइंग का मजा लेते टूरिस्ट्स।

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। यहां पहाड़ों पर बर्फबारी जमी नजर आ रही है।

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। यहां पहाड़ों पर बर्फबारी जमी नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऊंचाई वाली इलाकों में बर्फबारी हुई।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

1 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है।

2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *