March 28, 2026

रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म:चिरंजीवी ने की घोषणा, कहा- मां और दोनों बच्चे स्वस्थ, शादी के 12 साल बाद दूसरी बार पेरेंट्स बने

0
sd_1769917550.jpg




साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। चिरंजीवी ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी। आगे चिरंजीवी ने लिखा है, ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’ उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को सुबह 9 बजे के लिए शेड्यूल की गई थी, हालांकि किसी वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल में की गई। जिस हॉस्पिटल में उपासना की डिलीवरी हुई है, वो उसकी वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। आज चिरंजीवी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। साल 2012 में हुई शादी, 2023 में हुआ था बेटी का जन्म रामचरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी। उपासन, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं। राम चरण और उपासना 9वीं क्लास से साथ पढ़ाई की थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई और फिर 14 जून 2012 को दोनों ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की। 20 जून 2023 को राम चरण की बेटी का जन्म हुआ था। कुछ समय पहले ही उपासना की गोद भराई के साथ रामचरण और उपासना ने फैंस के साथ जल्द दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। दिवाली के मौके पर उपासना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से गोद भराई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘यह दीवाली रही दोगुनी खुशियों, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वादों की रही।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *