March 27, 2026

एक्सपर्ट बोले: ओवरशेयरिंग से रिश्ते में दूरी आ सकती है:साथी से छोटी-छोटी बात शेयर करना ठीक नहीं, स्पेस भी जरूरी, तभी आकर्षण रहेगा; हर रिश्ते पर भरोसा रखें

0
relationship_1769935136.jpg




अक्सर कहा जाता है कि रिश्ते में खुलकर बात करना जरूरी है। कुछ लोग हर छोटी-बड़ी बात साथी से शेयर करते हैं… यहां तक कि कल दोपहर क्या खाएंगे जैसी सामान्य बात भी। पर हर इंसान को जिंदगी में थोड़ी निजता चाहिए होती है। मनोवैज्ञानिक मार्क ट्रैवर्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा बात करना नुकसानदायक हो सकता है। ईमानदार बातचीत रिश्तों को मजबूत करती है, पर हर भावना हर समय साझा करना सही नहीं। कई बार लोग बिना सोचे-समझे भावनाएं व्यक्त कर देते हैं, जिससे रिश्ते में थकावट और दूरी पैदा होती है। ट्रैवर्स कहते हैं,‘अगर आप रिश्ते में जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। जैसे- आप बार-बार साथी से पूछते हैं कि सब ठीक है या रिश्ता सही दिशा में जा रहा है। लोग स्पष्टता के बजाय आश्वासन चाहते हैं और एक ही बात दोहराते हैं। इससे साथी ऊब सकता है और रिश्ते में तनाव आ सकता है। जरूरी है कि रिश्ते पर भरोसा रखें और हर छोटी बात पर पुष्टि न करें।’ थेरेपिस्ट जेफ गुएंथर के मुताबिक कुछ लोग अपनी हर भावना तुरंत व्यक्त कर देते हैं…। भावनाएं समझे बिना ही सामने वाले पर डालने को ओवरप्रोसेसिंग कहते हैं। इससे रिश्ते में भ्रम व थकावट बढ़ती है। बेहतर है पहले सोचें, फिर जरूरत हो तो साझा करें। इससे बातचीत संतुलित और असरदार बनती है। ओवरकम्युनिकेशन नहीं होना चाहिए मनोवैज्ञानिक युशिन सन कहती हैं,‘अगर आप रिश्ते के हर पहलू पर लगातार चर्चा करते हैं- कैसे मिलते हैं, क्या सोचते हैं, क्या बदलना चाहिए… तो यह ओवरकम्युनिकेशन है।’ ट्रैवर्स कहते हैं,‘बातचीत इतनी बढ़ जाए कि आकर्षण ही खत्म होने लगे, तो यह खतरे का संकेत है। रिश्ते में कुछ बातें बिना कहे भी समझी जाती हैं, जिससे सहजता व स्पेस बनी रहती है।’ कब बोलना जरूरी है, कब नहीं… यह जानना अहम ट्रैवर्स कहते हैं कि दंपती को समझना चाहिए… स्वस्थ अभिव्यक्ति और ओवरप्रोसेसिंग अलग हैं। इसका मतलब भावनाएं छिपाना नहीं, बल्कि जानना है कि कब बोलना जरूरी है और कब नहीं। जब साथी को भरोसा होता है कि अहम बातें जरूर साझा होंगी, तभी वे सुरक्षित महसूस करते हैं। रिश्ते में थोड़े राज भी जरूरी होते हैं, जिससे आकर्षण बना रहता है। हर बात साझा करना जरूरी नहीं, बल्कि जरूरी बातों को सही समय पर साझा करना ज्यादा फायदेमंद होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *