अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में चमका झज्जर का कनिष्क:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच, मां बोलीं- कहा था बेटा धुम्मे ठावेगा
![]()
हरियाणा के झज्जर के कनिष्क चौहान ने बीती शाम भारत-पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। कनिष्क चौहान को खिताब मिलने की खुशी में गांव में आतिशबाजी की गई और जश्न मनाया गया। कनिष्क ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। जिम्बाब्वे में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की टीम में कनिष्क ऑल राउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। कनिष्क ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में 29 गेंदों पर 35 रन बनाएं और अपने ओवर स्पैल में एक विकेट भी झटका। वहीं, बेटे को मिले मैन ऑफ द मैच खिताब के बाद मां ने भी खुशी जताई और कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि वो धुम्मे ठावेगा (कुछ खास करके दिखाएगा)। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार मैन ऑफ द मैच कनिष्क चौहान ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। इससे पहले कनिष्क ने दुबई में हुए एशिया कप में भी कनिष्क चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर मैन ऑफ मैच अपने नाम किया था। उस मैच के दौरान कनिष्क चौहान ने 48 रन बनाए थे और अपने बॉलिंग स्पैल में 3 विकेट चटकाए थे। मां बोलीं- बेटे की उपलब्धि पर गर्व कनिष्क मां सरिता चौहान ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी दफा पाकिस्तान के खिलाफ सही मौके पर कनिष्क चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैन ऑफ द मैच पाया है। वहीं उन्होंने कहा कि रात में बेटे से बात करने के बाद ही उन्हें नींद आई। बेटे ने जीत की खुशी और खिताफ मिलने की खुशी उनके परिवार के साथ शेयर की। कनिष्क के ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम जीती कनिष्क चौहान ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी में 4 चौकों व एक छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। उसके बाद, बॉलिंग स्पैल में कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया। कनिष्क चौहान के बारे में जानिए…
Source link