March 28, 2026

IMD Weather Update Today cold Wave Alert rain Rajasthan MP UP snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir

0
comp-82-2_1770005471.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Cold Wave Alert Rain Rajasthan MP UP Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

भोपाल/जयपुर/शिमला/श्रीनगर/देहरादून23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत का मौसम फिर पलट गया हैा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार शाम से देर रात तक बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

मैदान राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने और घने की संभावना है। सोमवार सुबह 7 बजे तक आगरा, सरसवा, बरेली, हिंडन और बठिंडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही।

IMD ने यूपी, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्र किनारे बसे जिलों में अगले 3 घंटे घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 फरवरी के दौरान तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर से मौसम बदलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागर से आने वाली हवाओं का सिस्टम है, जो सर्दियों के दौरान उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है।

सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 8.0, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1 और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8 डिग्री रहा।

पहले देखिए मौसम की सैटेलाइट इमेज…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

रविवार से ही जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बर्फबारी हो रही है।

रविवार से ही जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बर्फबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले में भी रविवार शाम बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले में भी रविवार शाम बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार से बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार से बर्फबारी हो रही है।

मुंबई में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मुंबई में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

  • हरियाणा और पंजाब में भी न्यूनतम तापमान बढ़ा है और अधिकांश जगहों पर पारा सामान्य स्तर से ऊपर रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और हिसार में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि भिवानी और नारनौल में तापमान 6 से 6.5 डिग्री के बीच रहा।
  • पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में ठंड कुछ ज्यादा रही, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना में 7.6 डिग्री और पटियाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
  • दिल्ली में फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले ठंडी रही। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2 दिन के मौसम

  • 3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट है।
  • 4 फरवरी: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कोहरे की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: 12 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, सीकर-टोंक में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

कई जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर शहर और पलसाना (सीकर) में विजिबिलिटी 50 मीटर और टोंक में 30 मीटर से भी कम रही। सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग-भरमौर में बर्फबारी, 6 इंच तक बर्फ गिरी, तापमान में ​गिरावट, मैदानी इलाकों में कोहरा

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार रात बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में 6 इंच और कल्पा में 2.5 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। शिमला के कुफरी, नारकंडा व खड़ापत्थर और किन्नौर जिला में भी हल्की बर्फबारी हुई। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, 30 शहरों में कोहरा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ गया है। आज 27 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट है। 16 जिलों में आंधी भी चल सकती है। इस बीच गाजियाबाद, आगरा, मेरठ समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 3 दिन बारिश, आज 25 जिलों में अलर्ट, सीहोर-मुरैना में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर

सोमवार को ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह कोहरे का असर भी देखा गया। मुरैना में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी करीब 50 मीटर है। सर्द हवाओं के चलते सर्दी भी बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *