March 26, 2026

Rivalry Over President Post, DGP Claims Lead

0
whatsappimage2026-02-06at124943-ezgifcom-resize_1770432870.jpg


दोस्ती के समय गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल को केक खिलाते लक्की ओबेरॉय।- फाइल फोटो

जालंधर के मॉडल टाउन में हुए लक्की ओबरॉय के कत्ल की प्लानिंग 44 दिन के बीच हुई। उन्हें गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल की तरफ से 25 दिसंबर 2025 को ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी दी गई थी।

.

हालांकि 2 महीने पहले तक लक्की और जोगा फोलड़ीवाल एक-दूसरे के दुश्मन नहीं थे। दोनों एक-दूसरे क्लोज फ्रेंड्स थे। वे एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते और केक काटते थे। हालांकि, दोनों में कुछ मामलों पर अनबन थी।

खालसा कॉलेज की प्रधानगी में जब लक्की ने जोगा फोलड़ीवाल को इग्नोर किया और शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मर्जी से लव नामक युवक को प्रधान बनाया तो दोनों में दुश्मनी बढ़ गई।

25 दिसंबर की पोस्ट से ठीक 44वें दिन लक्की का मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस पूरे केस में लक्की का एक नौकर पुलिस को गायब मिला।

जालंधर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे, क्योंकि पुलिस को पूरे मामले को ट्रेस करने में बड़ी लीड मिल चुकी है।

आप नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई है। - फाइल फोटो

आप नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई है। – फाइल फोटो

एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते थे लक्की-जोगा लक्की और जोगा में गहरी दोस्ती थी और दोनों एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते थे। यहां तक कि जोगा की लगभग हर पोस्ट को लक्की लाइक करता था। जोगा के चाचा गुरविंदर बाबा के साथ भी लक्की के अच्छे संबंध थे। बाद में बाबा पर लक्की के एक दोस्त पर हमला करवाने के आरोप भी लगे। जोगा और लक्की में अनबन रहने लगी तो जोगा ने अपनी गैंग बदल ली और सोनू खत्री से हाथ मिला लिया। इसके बाद अवैध तरीके से अमेरिका चला गया।

लक्की खासला कॉलेज का प्रधान लगाते वक्त जुलूस निकालते हुए। - फाइल फोटो

लक्की खासला कॉलेज का प्रधान लगाते वक्त जुलूस निकालते हुए। – फाइल फोटो

लक्की की बढ़ती ताकत भी बनी मौत का कारण लक्की ओबरॉय ने 2022 के करीब आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। इसके बाद वह जालंधर कैंट हलका इंचार्ज का विश्वास जीतने में कामयाब रहे और काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे। इससे मीडिया और सोशल मीडिया पर लक्की लाइमलाइट में रहने लगे। जब उन्होंने खालसा कॉलेज का प्रधान चुना तो सैकड़ों की संख्या में युवाओं को इकट्ठा कर ताकत भी दिखाई।

लक्की की बढ़ती ताकत ने विरोधी खेमे में हलचल पैदा कर दी। इससे भी उनके कत्ल को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है। फेसबुक की रील्स और पोस्ट में लक्की अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को भी दिखाते थे। कई रील्स के बैकग्राउंड में बदमाशी वाले गाने सुनाई देते हैं।

॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढे़ं…

लक्की ओबरॉय मर्डर, 5 गोलियां निकलीं:जालंधर में गुरुद्वारे से लौटते वक्त शूटर ने फायरिंग की; गैंगस्टर जोगा ने ली जिम्मेदारी; आज अंतिम संस्कार

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं हो पाया। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट डालकर ली। इसमें मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया। पूरी खबर पढ़ें…

AAP नेता लक्की की 9 मिनट में हत्या:परफेक्ट प्लानिंग, टारगेट का वेट, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग; मर्डर की मिनट टु मिनट डिटेल

जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूल पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है (पढ़ें पूरी खबर)

मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे:लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए

जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *