March 28, 2026

भारतीय टैलेंट पर बढ़ा अमेरिकी टेक दिग्गजों का भरोसा:कंपनियां 20% तक बढ़ा सकती हैं हायरिंग, मिलेंगे 50 लाख तक के पैकेज

0
orig_whatsapp-image-2026-02-05-at-32302-pm_1770285328.jpeg




अमेरिकी वीजा नीतियों में सख्ती और बढ़ती लागत के कारण गूगल, एपल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां 2026 में भारत में बड़े पैमाने पर नौकरियां शिफ्ट कर रही हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भारत में 20,000 तक नई नौकरियां दे सकती है। अल्फाबेट ने बेंगलुरु के वाइटफील्ड में ऑफिस टावर किराए पर लिया है। एपल बेंगलुरु में सप्लाई चेन के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एजुकेशन हब बना रही है। प्रोफेशनल नेटवर्किंग एप ब्लाइंड के सर्वे में 52% टेक और बैंकिंग कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने कहा कि कंपनियां 2026 में भारत में भर्ती बढ़ाने की योजना बना रही हैं। 25% कंपनियां मौजूदा टीम का आकार बढ़ा रही हैं। 2025 में 5 कंपनियों ने दिए 32,000 नए रोजगार स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो के मुताबिक मेटा, अमेजन, एपल, माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट ने 2025 में कुल 32,000 नियुक्तियां कीं। टीमलीज डिजिटल की सीईओ नीति शर्मा के मुताबिक इस साल इनकी भर्तियों में करीब 16-20% बढ़ोतरी की उम्मीद है। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकन कंपनियों के लिए भारतीय टैलेंट को अमेरिका बुलाने से ज्यादा आसान है कि भारत में काम करवाया जाए। 50 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज दे रहीं टेक कंपनियां जॉब पैकेज
जेन एआई इंजीनियर 50-55
क्लाउड आर्किटेक्ट 15-40
मशीन लर्निंग इंजीनियर 10-30
साइबर सिक्युरिटी 15-28
(सोर्स- टीमलीज डिजिटल, एक्सफेनो)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *