March 26, 2026

अनुपम खेर का खोया हुआ क्रेडिट कार्ड गार्ड ने लौटाया:कार्ड गिरने से परेशान थे एक्टर, मिलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड को दिया धन्यवाद

0
comp-155_1770618646.gif




एक्टर अनुपम खेर का क्रेडिट कार्ड हाल ही में उनकी सुबह की वॉक के दौरान कहीं गिर गया। काफी देर तक तलाश के बाद भी कार्ड नहीं मिला, जिससे वे परेशान हो गए। बाद में एक सिक्योरिटी गार्ड संजय यादव को कार्ड मिला, जिन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए रविवार को कार्ड एक्टर तक वापस पहुंचा दिया। बता दें कि अनुपम खेर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उनका क्रेडिट कार्ड गिर गया था और काफी खोजने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो उन्हें लगा कि कार्ड हमेशा के लिए खो गया है। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि कार्ड पर पिन होने की वजह से वे ज्यादा परेशान हो गए थे। इसी दौरान उन्हें दत्तू जी का फोन आया, जिसमें बताया गया कि किसी को उनका क्रेडिट कार्ड मिला है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड संजय यादव ने बिना किसी अपेक्षा के कार्ड उन्हें लौटा दिया। अनुपम खेर ने वीडियो में संजय यादव का नाम लेकर धन्यवाद किया और कहा कि इस ईमानदार काम ने लोगों पर उनका भरोसा फिर से जगा दिया। उन्होंने इसे एक बहुत शानदार काम बताया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार फिल्म तन्वी द ग्रेट में नजर आए थे, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। वहीं, हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म खोसला का घोसला 2 की शूटिंग पूरी की है। इस सीक्वल में बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, तारा शर्मा, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी नजर आएंगे। साल 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था, जबकि इस सीक्वल का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *