Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी। पदभार संभालने से पहले वह एनसीपी नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य साथियों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर और दादर चैत्यभूमि जाएंगी।
सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 जनवरी को पुणे के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद यह पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को दिया गया।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में 3.1 तीव्रता का भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिला में सोमवार रात 12.58 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
