MP & Rajasthan Cities 30°C; Delhi AQI 300+
- Hindi News
- National
- MP & Rajasthan Cities 30°C; Delhi AQI 300+ | Himachal Fog, Haryana Rain
नई दिल्ली/भोपाल/शिमला/लखनऊ/जयपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई।
मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
दिल्ली की एयर क्वालिटी बिगडकर बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 दर्ज किया गया। IMD ने अगले दो दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है।
मौसम की 4 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गाड़ियों पर बर्फ जम गई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्फबारी होने से सफेद चादर छा गई।

जम्मू-कश्मीर के तंगधार में सेना ने बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया।

स्कीइंग के लिए मुनस्यारी पहुंचे टूरिस्ट।

अगले दो दिन का मौसम…
- 13 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और कोहरा काफी कम होगा।
- 14 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना बहुत कम, मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।

