DCGA-VSR Company Action | Thane Supporters Protest Ajit Pawar Plane Crash; Rohit, Yogendra Baramati
- Hindi News
- National
- DCGA VSR Company Action | Thane Supporters Protest Ajit Pawar Plane Crash; Rohit, Yogendra Baramati
बारामती2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अजित पवार के दोनों भतीजे विधायक रोहित पवार और योगेंद्र पवार ने पुलिस से मुलाकात की।
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अजित के दोनों भतीजे रोहित और योगेंद्र पवार गुरुवार सुबह बारामती पहुंचे। यहां दोनों ने बारामती ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचकर क्रैश मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरक्राफ्ट कंपनी VSR के खिलाफ एफआईआर की मांगी की।
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के विधायक रोहित पवार ने थाने से बाहर आकर कहा- हमारी पुलिस के साथ 2 घंटे बातचीत हुई, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि एक्सीडेंटल रिपोर्ट फाइल हुआ है। सीबीआई और सीआईडी मामले की जांच कर रही है। इसलिए हम एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते हैं।
28 जनवरी को VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद DGCA ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था।
