March 29, 2026

MP BJP MLA Golu Shukla Son Controversy; Khajrana Ganesh Mandir | Indore News | इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे-बहू ने तोड़ा नियम: खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसे, एक-दूसरे को माला पहनाई – Indore News

0
comp-101_1765881490.gif


अंजनेश शुक्ला और उनकी पत्नी सिमरन ने प्रतिबंध के बावजूद खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।

इंदौर- 3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा है, जहां रोक लगी होने के बावजूद विधायक शुक्ला के बेटे और बहू ने गर्भगृह में प्रवेश किया है।

.

विधायक शुक्ला के बड़े बेटे अंजनेश और सिमरन का विवाह 11 दिसंबर को ही हुआ है। इसके दूसरे ही दिन 12 दिसंबर को वे खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान गर्भगृह में भी गए और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को माला पहनाई।

बता दें कि कोरोना काल से ही खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। विधायक के बेटे-बहू का वीडियो सामने आने के बाद अब मंदिर प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अंजनेश शुक्ला और उनकी पत्नी सिमरन 12 दिसंबर को दर्शन करने खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे।

अंजनेश शुक्ला और उनकी पत्नी सिमरन 12 दिसंबर को दर्शन करने खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुस चुके छोटे बेटे इससे पहले जुलाई 2025 में विधायक शुक्ला के छोटे बेटे रुद्राक्ष जबरन उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसे थे। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया। विधायक गोलू शुक्ला भी वहां मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विवाद बढ़ा तो मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी। वहीं, विधायक शुक्ला ने कहा- हमारे पास परमिशन थी। बिना परमिशन हम कोई काम नहीं करते। मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने 5 लोगों का परमिट दिया था। दर्शन के दौरान कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो हल्की-फुल्की कहासुनी हुई।

मामले में बीजेपी संगठन ने भोपाल में बुलाकर विधायक गोलू शुक्ला को फटकार लगाई थी।

विधायक गोलू शुक्ला के साथ उनके बेटे रुद्राक्ष भी महाकाल के गर्भगृह में घुसे थे।

विधायक गोलू शुक्ला के साथ उनके बेटे रुद्राक्ष भी महाकाल के गर्भगृह में घुसे थे।

देवास टेकरी में पुजारी से किया था विवाद इसी साल 11 अप्रैल की आधी रात को रुद्राक्ष शुक्ला अपने साथियों के साथ देवास की माता टेकरी पहुंचे थे। यहां मंदिर में दर्शन-पूजा के लिए पट खोलने को लेकर उनका पुजारी से विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, रुद्राक्ष शुक्ला और उनके साथी छोटी माता चामुंडा मंदिर में पूजा करने की जिद पर अड़ गए थे। जब पुजारी ने नियमों का हवाला देकर पट खोलने से मना किया, तो विवाद करने लगे। पुजारी के परिवार का कहना है कि उन्हें धमकाया गया, थप्पड़ भी मारे।

पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर जीतू रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। रुद्राक्ष शुक्ला ने पुजारी से माफी मांगी, तब जाकर विवाद शांत हो सका था।

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस से हादसा, मोबाइल पर बात कर रहे ड्राइवर ने परिवार को कुचला

इंदौर-उज्जैन रोड पर निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ा। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *