March 25, 2026

Israel Iran War Crisis; Air India Flights

0
comp-1-2_1772337922.gif


  • Hindi News
  • National
  • Israel Iran War Crisis; Air India Flights | Delhi Tel Aviv Israel Airspace

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है।

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी।

इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने दिल्ली में यात्रियों की मदद के लिए 24*7 कॉल सेंटर एक्टिव किया है।

देखिए देश-दुनिया की 10 तस्वीरें…

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

ईरानी ड्रोन-मिसाइल के हमले के बीच बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया था। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर की गई थीं।

ईरानी ड्रोन-मिसाइल के हमले के बीच बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया था। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर की गई थीं।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागिरक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागिरक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर 20 घंटे से फंसे हुए हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर 20 घंटे से फंसे हुए हैं।

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों की मदद के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों की मदद के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कई देशों का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

भारत ने भी घोषणा की है कि लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं।

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली हो गया था।

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली हो गया था।

एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं

28 फरवरी को एअर इंडिया ने कहा था कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया था। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।

जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर CM ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के कई इलाके में शिया समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी हंगामा हो रहा है। राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को ऐसी किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे तनाव या अशांति की स्थिति पैदा हो सकती है। सभी लोग सौहार्द-भाईचारे बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि ईरान में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा तय की जा सके।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुबई-अबू धाबी में ऑनलाइन क्लास

दुबई और अबू धाबी में गुरुवार तक स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर में फ्लाइट कैंसिल

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे, फ्लाइट का इंतजार

इजराइल-ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बाधित है। इसके कारण मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। शनिवार दोपहर से लेकर रविवार सुबह तक उन्हें फ्लाइट नहीं मिल सकी है।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूरे इजराइल में मिसाइल अटैक को लेकर अलर्ट

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में शिया धर्मगुरू में खामेनेई की मौत पर दुख जताया

यूपी के लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत पर कहा- यह सदी के सबसे दुखद शब्दों में से हैं कि इतनी महान हस्ती, जिसने हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज उठाई, वह चला गया। वह कभी किसी से नहीं डरा, यहां तक कि सबसे बड़ी ताकतों से भी नहीं। यहां तक कि सबसे बड़ी सुपरपावर ने भी उसे झुकाने की कोशिश की, लेकिन उसने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। इसीलिए सब उसे दुश्मन की तरह देखते थे। वे चाहते थे कि यह आवाज दबा दी जाए और खत्म हो जाए, ताकि वे आजादी से जुल्म कर सकें, लूट सकें और लोगों को गुलाम बना सकें।

04:29 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर में कई फ्लाइट कैंसिल

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द की गई हैं। एक यात्री ने कहा कि मैं मिलान जा रहा था, लेकिन युद्ध की वजह से मेरी फ्लाइट कैंसल हो गई है। अब पता नहीं मैं कब जा सकूंगा

04:27 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का कंट्रोल रूम एक्टिव

दिल्ली में इजराइल-ईरान संघर्ष की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों को तुरंत मदद और परेशानी को दूर करने के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

04:00 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की।

जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *