March 26, 2026

Iran Khamenei Death Mourning | Azerbaijan Drone Attack Photos

0
gifmagicsite-5_1772743406.gif

तेल अवीव/तेहरान2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज सातवां दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने शुक्रवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।

28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 5000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

15 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात…

अजरबैजान पर ईरानी हमला

अजरबैजान में ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए और एक एयरपोर्ट टर्मिनल को नुकसान पहुंचा।

जंग के बीच नई शुरुआत

मिशा नाम के एक शख्स ने बुधवार को इजराइल के तेल अवीव स्थित एक भूमिगत बम शेल्टर में शादी की। इस दौरान अपनी दुल्हन लियोर के चेहरे पर घूंघट डाला। यह शादी पहले पेटाह टिकवा में होने वाली थी, लेकिन जंग की वजह से इसे बम शेल्टर में शिफ्ट किया गया। मिशा ने कहा- हालात कैसे भी हों नई शुरुआत होनी चाहिए। जिंदगी रुकना नहीं चाहिए।

धमाकों के बीच उत्सव

इजराइल में यहूदी पर्व पुरिम ( Purim) मनाया जा रहा है। इस मौके पर तेल अवीव के एक बम शेल्टर में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। पुरिम पर्व प्राचीन फारस में यहूदियों के नरसंहार से बचाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है।

यरूशलम के एक बंकर में स्थानीय लोगों ने नाचते- गाते पुरिम पर्व मनाया। यहां के लोगों का कहना है कि जंग के दौरान भी खुशी मनाना उनके अस्तित्व का प्रमाण है।

डर और मजबूरी

इजराइल के बेइत शेमेश में बुधवार को सारा एलिमेलेक और उनकी बेटी रोनित के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। इस दौरान यहां हवाई हमले के सायरन बजने लगे तो ये अलर्ट हो गए।

यह फोटो लेबनान के बेरूत का है। कई परिवार इजराइली हमलों से बचने के लिए पिछले 5 दिनों से सड़कों पर रात बिता रहे हैं। इजराइल यहां हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है।

जंग से बर्बादी

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार शाम बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया। यह जहाज भारत से युद्ध अभ्यास में शामिल होकर लौट रहा था।

ईरानी युद्धपोत पर सवार 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक थे। 32 सैनिकों को श्रीलंका की नेवी ने रेस्क्यू किया।

पहली बार PrSM मिसाइल का इस्तेमाल

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (भयंकर गुस्सा) के दौरान पहली बार युद्ध में लंबी दूरी की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल (PrSM) का इस्तेमाल किया गया। यह नई पीढ़ी की लंबी दूरी की अत्यधिक सटीक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 500 किमी या उससे अधिक बताई जाती है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। लिखा, 'ईरान की मोबाइल मिसाइल लॉन्च क्षमता को खत्म किया जा रहा है। हम इन खतरों को ढूंढकर घातक सटीकता के साथ नष्ट कर रहे हैं।'

यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। लिखा, ‘ईरान की मोबाइल मिसाइल लॉन्च क्षमता को खत्म किया जा रहा है। हम इन खतरों को ढूंढकर घातक सटीकता के साथ नष्ट कर रहे हैं।’

USS Delbert D. Black अमेरिका का आधुनिक युद्धपोत है। इस फोटो में एक अज्ञात स्थान से ईरान पर टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइल (TLAM) दागता हुआ दिखाई दिया।

यह तस्वीर पूर्वी सीरिया के कामिशली शहर के बाहरी इलाके की है। यहां ईरान से दागा एक रॉकेट खुले इलाके में जा गिरा। अब इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

लंदन में संसद भवन के सामने 4 मार्च को सैंकड़ों लोगों ने ईरान के इस्लामी शासन के खिलाफ रैली निकाली। ये लोग हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

कश्मीर में पिछले पांच दिनों से ईरान जंग के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को बड़गाम में लोगों ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का विरोध किया।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *