Iran FM Claims US Senator, Israeli PM Conspired to Incite Trump to War
तेल अवीव/तेहरान28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें ईरान वापस भेजा गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है और यह एक बड़ी मानवीय गलती होगी।
यह मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप के दौरान सामने आया। दरअसल 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद महिला टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था, जिसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया। इसके बाद ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को ईरान भेजा गया तो उन्हें गंभीर सजा का सामना करना पड़े या उनकी जान भी जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार नहीं है, तो अमेरिका उन्हें आश्रय देने के लिए तैयार है।
ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो…


इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

कुवैत की राजधाकी कुवैत सिटी में शनिवार रात ईरानी ड्रोन अटैक के बाद एक बिल्डिंग में आग लग गई।

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार रात इजराइली हमले का फुटेज।

ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर क्लस्टर बम से हमला किया।

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को तेल भंडार ठिकानों पर इजराइली हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया है। इससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसे हालात बन गए।

लेबनान की बॉर्डर पर तैनात इजराइली टैंक। इजराइल लेबनान में ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के खिलाफ हमला कर रहा है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेल कीमतों को कंट्रोल करने सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे ट्रंप: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी संभावित विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने एक बयान में कहा कि शेयर बाजार खुलने के बाद तेल कीमतों में आई तेजी को “अल्पकालिक” माना जा रहा है।
उन्होंने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी ऊर्जा टीम ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू होने से पहले ही ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए एक मजबूत योजना तैयार कर ली थी और वे सभी विश्वसनीय विकल्पों की समीक्षा जारी रखेंगे।”
व्हाइट हाउस के अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच ऊर्जा बाजारों को स्थिर बनाए रखना और तेल कीमतों में अनियंत्रित वृद्धि को रोकना है।
08:20 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सीरिया ने हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करने पर लेबनान का सपोर्ट किया
सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कहा है कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण उनके देश को सीधे और गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सीरिया लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के उस रुख का समर्थन करता है, जिसमें हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करने की बात कही गई है।
अल-शरा ने यह भी कहा कि सीरिया का रुख अरब देशों की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामकता की निंदा करने में हमेशा दृढ़ रहा है।
08:10 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप पर हमला
इराकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि बगदाद एयरपोर्ट के पास स्थित अमेरिकी दूतावास के लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप को निशाना बनाकर हमला किया गया।
अल जज़ीरा अरबी के अनुसार, हमले के बाद कैंप में मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए।
फिलहाल हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
07:12 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा ईरानी हमले रक्षात्मक कार्रवाई है
ईरान के विदेश मंत्री अराघची के ने कहा है कि तेहरान की कार्रवाई पड़ोसी देशों को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि उन अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ है जहां से ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान का उद्देश्य मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से अपने देश पर हो रहे हमलों को रोकना है।
ईरान ने यह भी दोहराया कि वह क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता और संबंधों का सम्मान करता है, लेकिन यदि किसी देश की जमीन या हवाई क्षेत्र से अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य सुविधाओं को लक्ष्य बनाया जा सकता है।
06:51 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान के गांव खाली करने के लिए इजरायली सेना का अल्टीमेटम
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-अंसारिया (Al-Ansariya) गांव के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की है।
सेना ने कहा कि वह इस क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह की गतिविधियों को निशाना बनाकर हमले करने की योजना बना रही है।
जारी बयान में इजरायली सेना ने गांव के लोगों से तुरंत अपने घर छोड़ने और कम से कम 1,000 मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
06:06 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- ईरान के हमले झेल रहे देशों की रक्षा करेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश ईरान के हमले झेल रहे देशों की रक्षा करेगा। इसके लिए फ्रांस पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में अपनी नौसैनिक ताकत बढ़ा रहा है।
मैक्रों ने कहा कि फ्रांस आठ फ्रिगेट, दो एम्फीबियस हेलीकॉप्टर कैरियर और चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत तैनात करेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह रक्षात्मक उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस उन देशों के साथ खड़ा रहेगा जो ईरान की जवाबी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और इसका उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करने में योगदान देना है।
उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस समुद्री मार्गों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करेगा और जरूरत पड़ने पर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के प्रयास भी किए जाएंगे।
मैक्रों ने साफ किया कि फ्रांस किसी मौजूदा युद्ध में सीधे शामिल नहीं है, बल्कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्षेत्र में संतुलन और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
05:44 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का दावा- ईरान के ड्रोन हेडक्वार्टर पर हमला किया
इजराइल ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के ड्रोन हेडक्वार्टर पर हमला किया है। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक इसी ठिकाने से पहले इजराइल की ओर मानवरहित ड्रोन लॉन्च किए गए थे। यहां लॉन्च के लिए तैयार कई ड्रोन भी रखे गए थे।
IDF ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना ने ईरान के कई इलाकों में दर्जनों सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए। इजराइल का दावा है कि इस ऑपरेशन में ड्रोन स्टोरेज साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया गया, ताकि ईरान की हमले और रक्षा क्षमता को कमजोर किया जा सके।
इजराइली सेना ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाने और भविष्य में ड्रोन हमलों को रोकने के लिए यह अभियान जारी है। ईरानी ठिकानों पर हमले का वीडियो…
05:27 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान पर हमलों से 11 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान
अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर नागरिक ढांचों को नुकसान पहुंचा है। ईरानी रेड क्रिसेंट के अनुसार इन हमलों में अब तक 11 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
रेड क्रिसेंट के अध्यक्ष पिरहोसैन कोलीवंद ने बताया कि कुल 13,785 इमारतों को नुकसान हुआ है। शैक्षणिक संस्थानों को भी नुकसान पहुंचा है। कोलीवंद के मुताबिक अब तक कम से कम 65 स्कूल प्रभावित हुए हैं।
05:17 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प देर रात 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मियामी में अपनी गोल्फ प्रॉपर्टी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस अमेरिका में शाम करीब 5:30 बजे (स्थानीय समय) होगी, जो भारत में मंगलवार तड़के लगभग 3 बजे होगी।
हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय क्या होगा। मौजूदा समय में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के बीच ट्रम्प की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अहम माना जा रहा है।
05:11 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने स्टाफ की आवाजाही पर रोक लगाई
पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने अपने स्टाफ की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। दूतावास ने कहा कि बड़े धार्मिक जुलूसों के कारण यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।
इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर बताया कि 10 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेरिकी कर्मियों की आवाजाही सीमित कर दी जाएगी। दूतावास के अनुसार इस्लामाबाद के अलावा लाहौर, कराची और पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।
04:44 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने हिजबुल्लाह के ड्रोन गिराने का वीडियो शेयर किया
04:35 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग में 7वां अमेरिकी सैनिक मारा गया
ईरान के साथ जारी युद्ध में सातवां अमेरिकी सैनिक मारा गया है। अमेरिकी सेना ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय सार्जेंट बेंजामिन पेनिंगटन के रूप में हुई है।
सेना के मुताबिक पेनिंगटन हालिया हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी तैनाती सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर थी।

04:27 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमलों से 486 लोगों की मौत
लेबनान में इजराइल के लगातार हमलों के बीच मौत का आंकड़ा बढ़कर 486 पहुंच गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक 1,313 लोग घायल भी हुए हैं।
03:59 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के तेल ठिकानों पर इजराइली हमलों से अमेरिका में चिंता
ईरान के तेल ठिकानों पर इजराइल के हालिया हमलों को लेकर ट्रम्प प्रशासन के भीतर चिंता जताई जा रही है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों को हमलों की योजना की जानकारी थी, लेकिन हमलों के पैमाने और उससे हुई तबाही ने प्रशासन के कुछ लोगों को हैरान कर दिया।
इजराइल ने शनिवार रात ईरान के कई फ्यूल डिपो और तेल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों के बाद उठते काले धुएं के बड़े-बड़े गुबारों की तस्वीरों ने ईरान के तेल उद्योग को हुए नुकसान को दिखाया।
इन हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। तेल कीमतों में तेजी के कारण ट्रम्प प्रशासन के कुछ सलाहकार इसे राजनीतिक रूप से जोखिम भरा मान रहे हैं। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बढ़ती तेल कीमतों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल की कीमतें जल्दी गिर जाएंगी।
03:50 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेशमंत्री बोले- जंग के 9 दिन में तेल के दाम दोगुने
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के नौ दिन के भीतर ही तेल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर भी पड़ा है और कई वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल आया है।
अराघची ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह ईरान के तेल और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और उसके पास जवाबी कार्रवाई के लिए कई ‘सरप्राइज’ भी मौजूद हैं।
03:21 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले से लेबनान में रूसी कल्चर सेंटर तबाह
दक्षिणी लेबनान के नबातियेह में इजराइल के हवाई हमले में रूसी कल्चर सेंटर पूरी तरह तबाह हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।
बताया गया कि इजराइल ने नबातियेह इलाके में एयरस्ट्राइक किए, जिनमें कल्चर सेंटर की इमारत नष्ट हो गई। रूस की सरकारी एजेंसी रोससोट्रुडनिचेस्ट्वो के प्रमुख येवगेनी प्रिमाकोव ने कहा है कि इस घटना को लेकर जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
02:58 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- मुजतबा का सुप्रीम लीडर बनना, जनता की इच्छा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनका सुप्रीम लीडर बनना जनता की इच्छा का प्रतीक है।
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में पेजेशकियन ने कहा कि खामेनेई के बुद्धिमान नेतृत्व और भरोसे तथा जनभागीदारी पर आधारित माहौल के जरिए ईरान की समस्याओं का समाधान संभव है।
02:43 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत ने बहरीन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने, सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक दूतावास और बहरीन के स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी अपडेट और निर्देशों पर नजर रखें और उसी के अनुसार कदम उठाएं।
भारतीय दूतावास ने यह भी साफ किया कि बहरीन में उसका कामकाज सामान्य रूप से जारी है और जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
02:17 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिका-इजराइल के ठिकानों पर मिसाइलों की 31वीं खेप दागी
02:01 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को बधाई दी
लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मुजतबा खामेनेई को बधाई दी है। उनकी नियुक्ति पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद हुई है।
हिजबुल्लाह ने अपने बयान में ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों के बावजूद नए नेता का तेजी से चयन किया गया।
संगठन ने कहा कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति से ईरान के दुश्मन ‘निराश और भ्रमित’ हो गए हैं। हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि वह ईरान के नए नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दोहराता है और इस रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।
01:44 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- रेड सी में 2 युद्धपोत भेजेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश लाल सागर में यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन एस्पाइड्स के तहत दो युद्धपोत भेजेगा। इसका मकसद समुद्री मार्गों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मैक्रों ने कहा कि यह मिशन पूरी तरह रक्षात्मक और एस्कॉर्ट प्रकृति का होगा। इसके तहत फ्रांस के फ्रिगेट जहाजों की सुरक्षा और निगरानी का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस मिशन को यूरोपीय और गैर-यूरोपीय देशों के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। यह बयान उन्होंने साइप्रस में ग्रीस के प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद दिया।
01:24 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जर्मन चांसलर बोले- ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी चिंता की बात
ईरान युद्ध के बीच बढ़ती ऊर्जा कीमतों को लेकर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि तेल और गैस की कीमतों में तेजी जर्मन अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मर्ज ने कहा कि ऊर्जा कीमतों के विकास को लेकर सरकार चिंतित है और इस स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात जर्मन अर्थव्यवस्था पर संभावित असर डाल सकते हैं।
पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस दौरे के दौरान मर्ज ने अमेरिका-इजराइल की ईरान के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया था, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई थी कि युद्ध जल्द खत्म होगा क्योंकि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
01:03 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने फिर ईरान पर हमले शुरू किए
इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक राजधानी तेहरान, मध्य ईरान के इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक किए जा रहे हैं।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने ईरान में “वाइड-स्केल” हमलों की नई लहर शुरू की है। इन हमलों में कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया गया। इजराइल का दावा है कि हमले ईरानी शासन के ढांचे से जुड़े ठिकानों को लक्ष्य बनाकर किए जा रहे हैं।
12:48 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी अधिकारी बोले- देश की व्यवस्था मजबूत है
ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने कहा है कि मुजतबा खामेनेई के नए सुप्रीम लीडर बनने से ईरान में उम्मीद जागी है, जबकि अमेरिका और इजराइल निराश हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जो देश ईरान के खिलाफ युद्ध और दुश्मनी का रवैया रखते हैं, उन्हें अब समझ आ गया है कि ईरान की व्यवस्था मजबूत है और आगे भी कायम रहेगी। लारीजानी ने यह भी कहा कि नए नेतृत्व से देश में उम्मीद और एकजुटता बढ़ेगी।
12:34 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UAE ने 12 बैलिस्टिक मिसाइल और 17 ड्रोन मार गिराने का दावा किया
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया। मंत्रालय के अनुसार आज 15 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला, जिनमें से 12 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन समुद्र में गिर गईं।
इसके अलावा 18 ड्रोन भी देखे गए, जिनमें से 17 को मार गिराया गया और एक ड्रोन UAE के क्षेत्र में गिर गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक UAE की ओर कुल 253 मिसाइलें और 1,440 ड्रोन दागे जा चुके हैं।
12:21 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
फ्रांस ने लेबनान के लिए 6.9 मिलियन डॉलर की सहायता जारी की
फ्रांस ने लेबनान की बिगड़ती स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में इजराइल की बमबारी के कारण लेबनान में हालात गंभीर हो गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारो ने बताया कि फ्रांस ने लेबनान में काम कर रहे मानवीय संगठनों के लिए लगभग 6.9 मिलियन डॉलर की आपात सहायता जारी की है। इसके अलावा करीब 20 टन अतिरिक्त मानवीय सहायता सामग्री भी भेजी जा रही है, जो अगले दिन लेबनान पहुंचने की उम्मीद है।
फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश लेबनान और इजराइल के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है, ताकि स्थिति को और खराब होने से रोका जा सके और सीजफायर सुनिश्चित किया जा सके।
12:12 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने कुवैत के अल-अदीरी हेलीकॉप्टर एयरबेस को निशाना बनाया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत में स्थित अल-अदीरी हेलीकॉप्टर एयरबेस को ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया।
IRGC के अनुसार इस हमले में एयरबेस के कई अहम हिस्सों को निशाना बनाया गया, जिनमें ईंधन और गैस टैंक, अमेरिकी हेलीकॉप्टरों के रैंप, लॉजिस्टिक, सपोर्ट सुविधाएं और कमांड से जुड़े ढांचे शामिल थे। संगठन ने दावा किया कि इन हमलों से बेस को भारी नुकसान पहुंचा।
12:05 PM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी न्यूजपेपर ने जंग में मारे गए बच्चों की याद में फ्रंट पेज निकाला
ईरानी न्यूजपेपर तेहरान टाइम्स ने आज मिनाब के स्कूल में मारे गए बच्चों की याद में फ्रंट पेज निकाला। इसमें लिखा था- ट्रम्प इनकी आंखों में देखो। 28 फरवरी को जंग की शुरूआत में ईरानी स्कूल पर हुए हमले में 160 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।

11:59 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल में मिसाइल के मलबे से एक भारतीय घायल
इजराइल के तेल अवीव में मिसाइल के मलबे गिरने से रविवार को एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। उसे गर्दन में छर्रे लगने से चोट आई थी। सूत्रों के अनुसार घायल व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी छोटी सर्जरी की गई। इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इजराइल में भारतीय दूतावास लगातार उससे संपर्क में है और उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
11:50 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमलों में लेबनान के 2 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजराइली हमलों में दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में एम्बुलेंस और राहत टीमों को निशाना बनाया गया।
11:40 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान के राष्ट्रपति बोले- जनता जंग से थक चुकी है
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा कि लेबनान में सैन्य हमलों के जरिए इजराइल अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार औन ने कहा कि हम इजराइल के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि सुरक्षा से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर मौजूदा तनाव और सैन्य कार्रवाई को रोका जा सके।
पिछले सप्ताह हिजबुल्लाह के उत्तरी इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन हमले के बाद इजराइल ने लेबनान में इस ईरान समर्थित संगठन के ठिकानों पर कई हमले किए हैं। इन हमलों में हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
औन ने यह भी कहा कि हालात अनुकूल होने पर लेबनानी सेना अवैध हथियारों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रखेगी। औन ने कहा कि लेबनान की जनता युद्ध से थक चुकी है और वह चाहती है कि युद्ध और शांति से जुड़े फैसले केवल राज्य के हाथ में हों।

11:26 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में 7 दिनों में 83 बच्चों की मौत
संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ ने कहा है कि इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पिछले सात दिनों में लेबनान में 83 बच्चों की मौत हो गई और 254 बच्चे घायल हुए हैं।
यूनिसेफ के बयान के अनुसार 2 मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में औसतन हर दिन 10 से अधिक बच्चों की जान जा रही है और करीब 36 बच्चे रोज घायल हो रहे हैं।
यूनिसेफ के मुताबिक हाल के संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। करीब 7 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें लगभग 2 लाख बच्चे शामिल हैं।

लेबनान पर इजराइली हवाई हमले के बाद एक इमारत ढह गई।

इजराइली हवाई हमलों के कारण सोमवार को दक्षिणी लेबनान में विस्थापित परिवार एक स्कूल के अंदर बैठा हुआ हैं, जिसका इस्तेमाल आश्रय स्थल के रूप में किया जा रहा है।
11:18 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जंग के असर को कम करने के लिए सहयोगियों से बात कर रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि उनकी सरकार ईरान युद्ध के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत कर रही है।
लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान स्टार्मर ने कहा कि सरकार का काम भविष्य की चुनौतियों को पहले से समझना और दूसरे देशों के साथ मिलकर समाधान तलाशना है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इस संकट के असर को लोगों और कारोबार पर कम करने के तरीकों पर चर्चा कर रहा है।
स्टार्मर ने कहा कि तेल की कीमतों में तेजी आने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह संघर्ष लंबा चलता है तो इसका असर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर और ज्यादा दिखाई दे सकता है।
11:03 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को दी बधाई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को उनके पद संभालने पर बधाई दी है। यह जानकारी क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में दी गई।
पुतिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुजतबा अपने पिता के काम को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि रूस ईरान के साथ अपने संबंधों को जारी रखेगा और तेहरान के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता बनाए रखेगा। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि रूस ईरान के साथ खड़ा है।
10:50 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में संसदीय चुनाव 2 साल टले
लेबनान की संसद ने देश में होने वाले संसदीय चुनाव दो साल के लिए टाल दिए हैं। ये चुनाव पहले मई में होने थे, लेकिन इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी युद्ध के कारण यह फैसला लिया गया।
सोमवार को संसद की बैठक में सांसदों ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया। संसद अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम को दो साल आगे बढ़ाया गया है। बैठक में हिजबुल्लाह के संसदीय ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद राद समेत कई सांसद मौजूद थे।
10:39 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- देश में मौजूद दूतावासों की पूरी सुरक्षा कर रहे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि देश में मौजूद सभी विदेशी दूतावासों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि ईरान में अभी भी 100 से अधिक देशों के राजनयिक मिशन मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
बघाई ने कहा कि सरकार इन दूतावासों और उनके कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा और संरक्षण देने के लिए काम कर रही है।
10:27 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मिसाइल हमले में एक इजराइली व्यक्ति की मौत
इजराइल में ईरानी मिसाइल हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार हमले के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में इजराइल में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
10:15 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- मजबूरी में जंग लड़ रहे, यह हमारी पसंद नहीं
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान मजबूरी में जंग लड़ रहा है, यह उसकी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जंग देश पर जबरन थोपी गई है।
तेहरान में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब उनसे सीजफायर के लिए मध्यस्थता की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह की बात करना गलत होगा।
बघाई ने कहा कि इस समय सैन्य टकराव जारी है और ऐसे में देश की रक्षा के अलावा किसी अन्य विषय पर चर्चा करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की थी। उनके अनुसार देश को अपनी रक्षा के लिए लड़ना पड़ रहा है।
10:05 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने तुर्किये, साइप्रस और अजरबैजान पर हमलों से किया इनकार
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तुर्किये, साइप्रस और अजरबैजान की ओर मिसाइल या हथियार भेजे जाने की खबरों को खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह इन देशों की दिशा में ईरान की जमीन से कोई हमला शुरू नहीं किया गया।
उनका कहना था कि ईरान पहले भी चेतावनी दे चुका है कि दुश्मन देश ऐसे हमलों का नाटक कर सकते हैं ताकि ईरान और अन्य देशों के बीच मतभेद पैदा किए जा सकें।
09:57 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
युद्ध के बीच स्कूल खोलने की तैयारी में इजराइल
ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजराइली सरकार कुछ इलाकों में इस सप्ताह से स्कूलों को धीरे-धीरे खोलने की योजना बना रही है। यह जानकारी इजराइल के शिक्षा मंत्री योआव किश के कार्यालय की ओर से दी गई।
उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। योजना के तहत जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन को शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष शिक्षा व्यवस्था बनानी होगी।
वहीं शुरुआती चरण में माता-पिता को अपने बच्चों को खुद स्कूल लाना होगा।

09:47 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- क्षेत्र के देशों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान क्षेत्र के देशों के साथ अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है।
उन्होंने कहा कि ईरान की यह स्पष्ट नीति है कि पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग और दोस्ती के रिश्ते बनाए रखें।
बघाई ने यह भी कहा कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए किया जाता है, तो ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से की गई रक्षात्मक कार्रवाई को इन देशों के खिलाफ दुश्मनी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

09:35 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का आरोप- अमेरिका की वजह से बातचीत का रास्ता बंद हुआ
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि अमेरिका की वजह से कूटनीतिक का रास्ता बंद हो गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब ईरान डिप्लोमेटिक बातचीत कर रहा था, उसी दौरान हम पर हमला कर दिया गया। बघाई ने कहा कि अब ईरान के लोग एकजुट होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। उनके मुताबिक इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय नियमों और व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।
09:25 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने हिजबुल्लाह से जुड़ी संस्था को निशाना बनाने की धमकी दी
इजराइली सेना ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हिजबुल्लाह से जुड़ी संस्था को निशाना बनाया जाएगा। इस संस्था पर पहले ही अमेरिका ने प्रतिबंध लगा कर रखा है।
रिपोर्टों के अनुसार जिस इमारत को निशाना बनाए जाने की आशंका है, उसके पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लेबनानी अधिकारियों ने इलाके की कई सड़कों को बंद कर दिया है और लोगों को उस इमारत के पास जाने से रोका जा रहा है।
09:15 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- हम अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान के लोग अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान की आलोचना की, जिसमें ईरान पर असर डालने की बात कही गई थी। बघाई ने कहा कि ईरान का भविष्य वहां की जनता तय करेगी।
उन्होंने कहा कि ईरानी लोग अपने देश की जमीन की रक्षा के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर उसका बचाव करेंगे।
09:05 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर बोला- ईरान ने हम पर हमला करके बड़ा धोखा दिया
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा है कि ईरान के हमलों के बाद कतर को बड़ा धोखा महसूस हुआ है।
स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के करीब एक घंटे के अंदर ही कतर और दूसरे खाड़ी देशों पर हमले होने लगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र के कई देशों ने साफ कहा था कि वे ईरान के खिलाफ किसी युद्ध में हिस्सा नहीं लेंगे और डिप्लोमेटिक हल की कोशिश भी चल रही थी।
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों पर हमला करना ईरान का गलत कैलकुलेशन था और इससे हालात और बिगड़ गए। कतर ने इस हमले के लिए दिए जा रहे सभी कारणों को भी खारिज कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह हैरानी की बात है कि मसूद पजशकियन के माफी मांगने और यह कहने के बाद भी कि खाड़ी देशों को निशाना नहीं बनाया जाएगा, हमले जारी रहे।
08:58 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग से जुड़े 10 दिन के बड़े अपडेट्स

08:50 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
EU तेल की बढ़ती कीमतों पर गुरुवार को बैठक करेगा
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यूरोपीय आयोग ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन (EU) के तेल और गैस सप्लाई से जुड़े कॉर्डिनेशन ग्रुप इस हफ्ते गुरुवार को बैठक करेंगे।
इस बैठक में मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का एनर्जी मार्केट पर असर और EU के देशों के ऑयल स्टोरेज के हालात पर चर्चा की जाएगी। EU के 27 सदस्य देशों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने पास कम से कम 90 दिनों की जरूरत के बराबर ऑयल स्टोरेज रखें।
इन समूहों में EU के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। उनका काम तेल और गैस की आपूर्ति पर नजर रखना और किसी संकट की स्थिति में मिलकर जरूरी कदम उठाना होता है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। आज यानी 9 मार्च को ये 25% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था।
08:33 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अजरबैजान ने माल ढुलाई के लिए ईरान बॉर्डर से लगा रूट खोला
अजरबैजान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को फिर से माल ढुलाई (कार्गो) के लिए खोल दिया है। यह जानकारी TASS न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट में दी गई है।
पिछले हफ्ते अजरबैजान ने यह सीमा बंद कर दी थी। उसका कहना था कि नखिचेवन इलाके में ईरानी ड्रोन हमले की घटना हुई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। नखिचेवन अजरबैजान का एक अलग इलाका है, जो ईरान के रास्ते उसके सहयोगी रूस से जुड़ता है और यह सबसे छोटा जमीनी रास्ता माना जाता है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से फोन पर बात की। अजरबैजान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, पेज़ेशकियन ने कहा कि नखिचेवन की घटना में ईरान का कोई हाथ नहीं है और तेहरान इस मामले की जांच कर रहा है।
08:24 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चीन ने नए ईरानी सुप्रीम लीडर पर हमले का विरोध किया
चीन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को निशाना बनाए जाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया है।
08:12 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चीन ने मुजतबा को सुप्रीम लीडर चुने जाने का समर्थन किया
चीन ने ईरान में मुजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह पूरी तरह ईरान का आंतरिक मामला है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान ने अपने संविधान के अनुसार यह फैसला लिया है।
इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी कहा था कि ईरान की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी बाहरी देश को वहां की राजनीतिक व्यवस्था बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
08:03 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री बोले- 9 दिनों में 1,255 लोग मारे गए
ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री अली जाफरियन के मुताबिक पिछले 9 दिनों में 1,255 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 12,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की उम्र 8 महीने से 88 साल के बीच बताई गई है।
मृतकों में 200 महिलाएं भी शामिल हैं। मीनाब एलीमेंट्री स्कूल में हुए हमले में 168 बच्चों की मौत हो गई। हमलों में 55 स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं। वहीं 11 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है, जिनमें 4 डॉक्टर, 2 नर्स और 3 इमरजेंसी कर्मचारी शामिल हैं।
07:53 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन की तेल कंपनी बोली- हालात कंट्रोल से बाहर, सप्लाई रुकने पर हम जिम्मेदार नहीं
बहरीन की सरकारी तेल कंपनी बापको एनर्जीज ने अपनी एक्टविटीज पर फोर्स मेज्योर घोषित किया है। इसका मतलब है कि अगर किसी वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो कंपनी उसकी जिम्मेदार नहीं मानी जाएगी क्योंकि हालात उसके कंट्रोल से बाहर हैं।
यह फैसला तब लिया गया जब देश की मुख्य तेल रिफाइनरी की तरफ से घना धुआं उठता हुआ देखा गया। इससे पहले सरकार ने कहा था कि सित्रा इलाके में ईरानी ड्रोन हमले के कारण कुछ लोग घायल हुए और नुकसान भी हुआ।
बापको एनर्जीज बहरीन की मुख्य तेल रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी है और यह देश के एनर्जी सेक्टर की एक अहम फैसिलिटी है।

07:42 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने ईरान पर हमले रोकने की मांग की
न्यूयॉर्क सिटी में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन हमलों को तुरंत रोकने और युद्ध खत्म करने की मांग की।



07:25 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दावा- ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई युद्ध में घायल हुए
ईरान के सरकारी टीवी ने मुजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किए जाने की खबर प्रसारित की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं।
सरकारी टीवी एंकरों ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। ईरानी मीडिया वर्तमान संघर्ष को रमजान युद्ध के नाम से संबोधित कर रहा है।
हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब तेहरान में इजराइली हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
युद्ध शुरू होने के बाद से मुजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया।
07:22 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में F-16 फाइटर जेट्स तैनात किए
तुर्किये ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच नॉर्दर्न साइप्रस में 6 F-16 फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। तुर्किये का रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो आने वाले समय में और सुरक्षा कदम भी उठाए जा सकते हैं। तुर्किये ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है।
दरअसल इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग की वजह से पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बढ़ गया है और कई देश अपनी सुरक्षा मजबूत कर रहे हैं।

07:14 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की धमकी- दुश्मन का साथ देने वालों की संपत्ति जब्त होगी
ईरान ने विदेशों में रह रहे सरकार विरोधी ईरानियों को चेतावनी दी है। ईरान के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने कहा है कि अगर विदेश में रहने वाले ईरानी लोग देश के दुश्मनों की मदद करते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।
सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक यह कदम उस कानून के तहत उठाया जाएगा, जो जासूसी और दुश्मन देशों के साथ सहयोग करने पर सख्त सजा का प्रावधान करता है। इस कानून में खास तौर पर इजराइल और दूसरे विरोधी देशों के साथ काम करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
07:09 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया है कि देश में सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।
मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सभी लोग शांत रहें और अपने नजदीकी सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं।
यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई है जब क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है और कई खाड़ी देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
06:55 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दुबई से 330 इजराइली नागरिक सुरक्षित निकाले गए
दुबई से 330 इजराइली नागरिकों को लेकर पहली रेस्क्यू फ्लाइट बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई है। इसके बाद एक और बोइंग विमान भी उतरेगा, जिसमें करीब 330 और यात्री होंगे।
आज एक और रेस्क्यू फ्लाइट दुबई से एथेंस के लिए भी जाएगी। इसमें वे इजराइली नागरिक होंगे जो UAE में ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से एक हफ्ते से ज्यादा समय से फंसे हुए थे।

06:46 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरानी सेना ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने ईरान में कई जगहों पर हवाई हमले किए। सेना के मुताबिक, इन हमलों में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इस्फहान में IRGC का पुलिस मुख्यालय और एक कमांड सेंटर भी हमले में शामिल बताया गया है। इस कमांड सेंटर का इस्तेमाल ईरानी सेना की बसीज फोर्स करती है।
इजराइली सेना का यह भी कहना है कि हमले में रॉकेट इंजन बनाने वाली फैक्ट्री और लंबी दूरी की मिसाइलों के लॉन्च साइट को भी निशाना बनाया गया।
06:40 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जयशंकर बोले- जंग के बीच मिडिल ईस्ट से 67 हजार नागरिक वापस लौटे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत चाहता है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो और सभी देश फिर से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटें। उन्होंने सोमवार को संसद के राज्यसभा में इस मुद्दे पर बयान दिया।
जयशंकर ने कहा कि इस समय उस इलाके में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत वहां की सरकारों के साथ संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रख रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री से भी बात की है, हालांकि इस समय वहां के टॉप लीडरशिप से सीधे बात करना मुश्किल है। जयशंकर ने कहा कि मिडिल ईस्ट से 67,000 नागरिक वापस आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि संघर्ष बढ़ने की वजह से तेल और एनर्जी की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार कोशिश कर रही है कि भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी होती रहें और लोगों पर ज्यादा असर न पड़े। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और राष्ट्रीय हित सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

06:33 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरानी सेना ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने ईरान में कई जगहों पर हवाई हमले किए। सेना के मुताबिक, इन हमलों में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इस्फहान में IRGC का पुलिस मुख्यालय और एक कमांड सेंटर भी हमले में शामिल बताया गया है। इस कमांड सेंटर का इस्तेमाल ईरानी सेना की बसीज फोर्स करती है।
इजराइली सेना का यह भी कहना है कि हमले में रॉकेट इंजन बनाने वाली फैक्ट्री और लंबी दूरी की मिसाइलों के लॉन्च साइट को भी निशाना बनाया गया।
06:26 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तेल संकट को लेकर G7 देशों की बैठक आज
तेल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच G7 देशों के वित्त मंत्री आज आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के समन्वय में आपात भंडार से तेल बाजार में जारी किया जा सकता है, ताकि कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।
अब तक G7 के तीन देशों, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। G7 दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपात भंडार से तेल जारी किया जाता है तो इससे वैश्विक बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और तेल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है।

06:21 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट में जंग के कारण एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों में बढ़ती तेल कीमतों को लेकर चिंता के कारण ज्यादातर बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी एशिया की बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अपनी उद्योग व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर ऊर्जा आयात पर निर्भर हैं, इसलिए तेल की कीमतों में तेजी से वहां के बाजारों में घबराहट बढ़ गई है।
जापान के टोक्यो शेयर बाजार का निक्केई सूचकांक करीब 7 प्रतिशत तक गिर गया। इतना बड़ा बाजार होने के कारण इसमें इतनी गिरावट आने के लिए बड़ी मात्रा में शेयरों की बिकवाली होती है।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक भी लगभग 8 प्रतिशत गिर गया। वहां की सरकार बाजार को स्थिर करने के लिए तेल की कीमतों पर नियंत्रण लगाने जैसे कदमों पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि ऐसा कदम पिछले करीब 30 सालों में पहली बार उठाया जा सकता है।
लगातार गिरावट के बीच निवेशक अमेरिका की उस बात से भी आश्वस्त नहीं दिख रहे हैं जिसमें कहा गया है कि यह संकट थोड़े समय का है और तेल की कीमतें जल्द ही कम हो जाएंगी।
06:15 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में नए सुप्रीम लीडर के समर्थन में देशभर में सभाएं होंगी
ईरान में लोगों से कहा गया है कि वे देशभर में इकट्ठा होकर नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के प्रति वफादारी की शपथ लें। सबसे बड़ी सभा राजधानी तेहरान में एन्केलाब स्क्वायर में होगी।
इस्लामिक प्रोपेगेशन कोऑर्डिनेशन काउंसिल ने अपील की है कि सोमवार को दोपहर 3 बजे पूरे देश में एक साथ सभाएं होंगी, जहां लोग नए नेता के समर्थन में शपथ लेंगे। यह जानकारी सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने दी है।
मुजतबा खामेनेई को 88 इमामों की काउंसिल ने ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना है।

06:05 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिज्बुल्लाह ने लेबनान में इजराइली सेना की गाड़ियों को निशाना बनाया
लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना के वाहनों और सैनिकों को निशाना बनाया है।
हिज्बुल्लाह के अनुसार ओदाइस्सेह गांव के बाहरी इलाके में इजराइली सेना के एक समूह पर रॉकेटों की बौछार की गई। संगठन का कहना है कि इस हमले में इजराइली सैन्य वाहनों और सैनिकों को निशाना बनाया गया।
हिज्बुल्लाह ने बताया कि यह हमला आज सुबह किया गया और इसे लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब के रूप में अंजाम दिया गया।
05:57 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी बोला- हालात बिगड़े तो ईरान सबसे बड़ा लूजर बन जाएगा
सऊदी अरब ने ईरान के हमलों की कड़ी आलोचना की है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि एयरपोर्ट और ऑयल सेंटर्स जैसे सिविलियन इलाकों पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।
सऊदी अरब ने ईरान के उस आरोप को भी गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि सऊदी जमीन से फाइटर जेट्स जंग के लिए उड़ान भर रहे थे। सऊदी अरब का कहना है कि ये विमान सिर्फ अपने और खाड़ी देशों के आसमान की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे।
सऊदी अरब ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के हमले जारी रहे तो इससे तनाव और बढ़ेगा और दोनों देशों के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो ईरान सबसे बड़ा लूजर बन जाएगा।
05:50 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार रुका
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 9,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों के अनुसार सूचकांक में 5 प्रतिशत की गिरावट आने के बाद बाजार में कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया।
शुरुआती सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स 9,780 अंक गिरकर 147,715.95 अंक पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 6.21 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
विश्लेषकों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिसके चलते बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।
05:44 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर में फेक न्यूज के आरोप में 313 लोग गिरफ्तार
कतर में पुलिस ने 313 लोगों को गिरफ्तार किया है। कतर का गृह मंत्रालय का कहना है कि इन लोगों पर फेक न्यूज का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।
मंत्रालय के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग अलग-अलग देशों के नागरिक हैं।
05:36 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब ने तेल क्षेत्र की ओर जा रहे ड्रोन को मार गिराया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने एक ड्रोन को मार गिराया जो शायबह तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था।
मंत्रालय के अनुसार ड्रोन को समय रहते इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया, जिससे तेल क्षेत्र को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
अधिकारियों का कहना है कि देश की वायु रक्षा प्रणाली लगातार हवाई खतरों पर नजर रख रही है और किसी भी हमले को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपने महत्वपूर्ण तेल ठिकानों और अन्य अहम स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
05:27 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल पर लेबनान में व्हाइट फॉस्फोरस इस्तेमाल करने का आरोप
मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में लेबनान के दक्षिणी रिहायशी इलाकों में व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मार्च को दक्षिणी लेबनान के योहमोर इलाके में व्हाइट फॉस्फोरस के गोले गिराए गए, जिससे कम से कम दो घरों में आग लग गई।
व्हाइट फॉस्फोरस एक बहुत खतरनाक रसायन होता है। यह हवा के संपर्क में आते ही जलने लगता है। अगर यह किसी इंसान के शरीर पर गिर जाए तो बहुत गहरे और दर्दनाक जलने के घाव हो सकते हैं। कई बार यह जलन इतनी गंभीर होती है कि हड्डियों तक असर पहुंच जाता है और इंसान की जान भी जा सकती है।
इसके धुएं को सांस के साथ अंदर लेने से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है। साथ ही यह गिरते ही आग भी फैला सकता है, जिससे घरों और आसपास के इलाकों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से रिहायशी इलाकों में इसका इस्तेमाल बहुत खतरनाक और अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ माना जाता है।
04:55 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक
इराक के शहर एरबिल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन हमले को रोक दिया गया। लोकल मीडिया रुदाव के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को मार गिराया।
एरबिल एयरपोर्ट पर अमेरिका की सेना भी तैनात है। यह शहर इराक के कुर्द क्षेत्र की राजधानी है।
उधर बगदाद में भी रात के समय कई ड्रोन हमलों की कोशिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास कई ड्रोन को हवा में ही गिरा दिया गया।

04:48 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं।
रविवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई है। इससे पहले 2022 में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था।
शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू होते ही ब्रेंट क्रूड 16.5% की उछाल के साथ 108 डॉलर पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 93 डॉलर पर बंद हुआ था।
जंग के दौरान यानी 10 दिन में ही कच्चा तेल करीब 48% महंगा हो चुका है। हालांकि, भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है, लिहाजा भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

04:21 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान के दो शहरों पर इजराइल का हमला, 6 की मौत
लेबनान के दक्षिणी इलाके तैर अल-दब्बा में हुए इजराइल के हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। इससे कुछ घंटे पहले ही पास के शहर जुइया में भी इजराइल ने हमला किया था, जिसमें 3 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए थे।
04:06 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग खत्म करने पर ट्रम्प बोले- सही समय पर फैसला लेंगे
ट्रम्प ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सिर्फ कहा कि देखते हैं आगे क्या होता है।
एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने का फैसला वे और नेतन्याहू मिलकर करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर उनकी नेतन्याहू से लगातार बातचीत हो रही है और सही समय आने पर फैसला लिया जाएगा।
इसके अलावा ट्रम्प ने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से कहा कि वे नेतन्याहू को भ्रष्टाचार मामले में माफी दे दें, ताकि वे युद्ध पर ध्यान दे सकें।
04:03 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही
इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। इस जंग में ईरान, इजराइल,सऊदी, लेबनान, UAE जैसे मिडिल ईस्ट के कुल 12 देश शामिल हो चुके हैं। हालांकि जंग के 9 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक यमन इससे दूर है।
यमन में हूती विद्रोही रहते हैं जो कि ईरान के सहयोगी माने जाते हैं। अक्टूबर 2023 में गाजा जंग शुरू होने के बाद कई बार इजराइल और हूती विद्रोही एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं। पिछले साल जून में इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन जंग चली थी, तब भी हूती विद्रोही इस जंग में शामिल थे।
हालांकि इस बार 28 फरवरी से जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए, तब से अब तक हूती विद्रोहियों ने ईरान का समर्थन केवल बयानों के जरिए ही किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वे आगे भी इस जंग से दूर रहेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

03:37 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी ड्रोन हमले से बहरीन में 32 लोग घायल
बहरीन में एक ड्रोन हमले में 32 लोग घायल हो गए। यह हमला राजधानी मनामा के पास स्थित सितरा इलाके में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक यह ड्रोन ईरान की ओर से भेजा गया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चार लोगों की हालत गंभीर है, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं और उन्हें ऑपरेशन की जरूरत है।

बहरीन पर रविवार रात ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज।
03:31 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान में काली बारिश, लेबनान में लोग सड़कों पर; 20 तस्वीरों में तबाही
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज दसवां दिन है। इस जंग में अब तक 1700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों घायल हैं। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर शरण लेने को मजबूर हैं।
ईरान और इजराइल लगातार एक दूसरे के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ सिविलियन इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। इस वजह से आम लोगों को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ इजराइल, लेबनान में भी ईरान समर्थक ग्रुप हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले कर रहा है। युद्ध की तबाही और डर के बीच आम नागरिकों की जिंदगी कैसे प्रभावित हो रही है, इन 20 तस्वीरों में देखिए। पढ़ें पूरी खबर…

03:18 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब में मिसाइल हमले में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई
सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में हुए मिसाइल हमले में किसी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। यह जानकारी सऊदी के भारतीय दूतावास ने दी है।
दूतावास के मुताबिक इस घटना में एक भारतीय घायल हुआ है, जिसका इलाज अल-खार्ज के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
दूतावास के अधिकारी घायल भारतीय से मिलने अस्पताल पहुंचे और उसकी स्थिति की जानकारी ली।
इससे पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है, लेकिन बाद में दूतावास ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है।
03:13 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया
लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर कई हमले किए हैं। हिजबुल्लाह ने बताया कि उसके लड़ाकों ने सेरघाया मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरे इजरायली सैनिकों का सामना किया।
संगठन ने यह भी कहा कि सीमा के पास स्थित ओदैसेह इलाके में आगे बढ़ रहे इजरायली सैनिकों पर तोप और मशीनगन से हमला किया, जिसके बाद सैनिकों को पीछे हटना पड़ा।

इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों पर हमला करने के लिए बॉर्डर के पास टैंक तैनात किए हैं।
02:32 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब से अमेरिकी दूतावास के गैर जरूरी कर्मचारियों को लौटने का आदेश
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा खतरे को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी दूतावास ने आदेश दिया है कि सऊदी अरब में काम कर रहे गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार देश छोड़ दें।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह आदेश उस समय आया है जब ईरान की ओर से सऊदी अरब पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सऊदी अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के पास स्थित अल खर्ज में एक रिहायशी इमारत पर एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
01:49 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले-ईरान का नया लीडर मेरी मंजूरी बिना नहीं टिकेगा
ट्रम्प ने रविवार को कहा था कि ईरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना “ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा”। ट्रम्प ने यह बात NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कही।
इस बीच इजराइली सेना ने चेतावनी दी है कि वह खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी और उसे नियुक्त करने की कोशिश करने वाले लोगों को भी निशाना बनाएगी।
01:33 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बेरूत में ईरानी कुद्स फोर्स के 5 कमांडर ढेर
इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में सटीक हवाई हमले में ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के पांच सीनियर कमांडरों को मार गिराया।
IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन रोअरिंग लायन” के तहत की गई।
01:32 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ईरानी नाविकों को मुफ्त वीजा जारी करेगा
श्रीलंका ने अपनी समुद्री सीमा के बाहर से निकाले गए ईरानी नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने की योजना बनाई है। ये नाविक उस घटना के बाद बचाए गए थे जिसमें अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में एक अन्य जहाज डूब गया था, जिसमें 80 से अधिक नाविकों की मौत हो गई थी।
श्रीलंका के लोक सुरक्षा मंत्री आनंदा विजेपाला ने मीडिया से कहा कि सरकार ईरानी नाविकों को “फ्री वीजा” जारी करेगी। उन्होंने कहा कि “उन्हें इस देश से जाने में कुछ समय लग सकता है।”
शनिवार को 204 नाविकों को उनके जहाज IRIS Bushehr से श्रीलंकाई नौसेना के एक बेस पर स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद जहाज को श्रीलंका की हिरासत में ले लिया गया।
01:32 AM9 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर के प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने की अपील की
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच सभी पक्षों से तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) की अपील की है।
स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम ईरानियों से बातचीत जारी रखेंगे और तनाव कम करने की कोशिश करते रहेंगे।”
शेख मोहम्मद ने कहा कि हालिया घटनाओं ने ईरान के साथ संबंधों में मौजूद भरोसे को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।
