March 26, 2026

Lebanon Families Shelter Schools | Israel-Iran War Photos

0
s1_1773135485.gif

तेल अवीव/तेहरान2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। जंग के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। ईरान में महिलाओं सहित हजारों लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की और सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी।

उधर, युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े देशों में दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में इस संघर्ष ने 10 से ज्यादा देशों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है, कहीं बमबारी, कहीं विरोध प्रदर्शन और कहीं भय का माहौल है।

ईरान जंग के 10 दिन 40 तस्वीरों में देखें…

जंग की शुरुआत- इजराइल का ईरान पर हमला

तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास के तबाह होने की सैटेलाइट तस्वीर।

ईरान के तेहरान में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद एक महिला उनकी तस्वीर पकड़कर रोती हुई।

इजराइल और अमेरिका के हमलों में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल एक महिला रोती हुई।

इजराइल के ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार पर हमले के बाद भीषण आग लगी, जिसके बाद धुएं का गुबार कई फीट ऊंचाई तक फैल गया।

ईरान में नए सुप्रीम लीडर चुने गए

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद कई लोगों ने उनका समर्थन किया।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर के समर्थकों ने वफादारी दिखाते हुए लाल रंग से रंगे हाथ उठाए।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को समर्थन दिखाने के लिए लोग तेहरान में इकट्ठे हुए।

ईरान में मातम

ईरान में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों के अंतिम संसकार में शोक मनाने शामिल हुए लोग।

ईरान के मिनाब में एक प्राइमरी स्कूल पर हमले के बाद पीड़ितों के अंतिम संस्कार में लोग शामिल हुए।

इजराइल के हमलों में मरने वालों के जनाजे में उनके परिवार वाले रोते हुए।

जैनब साहेबी नाम की दो साल की बच्ची को कंधा देती ईरानी महिलाएं। जैनब की मौत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान तेहरान में हुए हमले में हुई थी।

जैनब साहेबी को कंधा देते वक्त कई महिलाएं फूट-फूटकर रो रही थीं।

जैनब साहेबी की कब्र को फूलों से सजाया गया और उस पर ईरान का झंडा रखा गया।

तेहरान में गांधी अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर्स ने ईरान का झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। इस अस्पताल पर भी एयर स्ट्राइक हुई थी।

ईरान की राजधानी तेहरान में लोग रक्तदान कर रहे हैं।

ईरान के जवाबी हमले

इजराइल के तेल अवीव में 28 फरवरी को ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों के बाद हुआ धमाका।

ईरान ने इजराइल के शहर रिशोन लेजियम में क्लस्टर बम गिराए। क्लस्टर बम छोटे-छोटे बमों का समूह होता है।

ईरान ने इजराइल पर क्लस्टर बम गिराया। जिससे बच्चों के खेल के मैदान समेत कई इलाकों को नुकसान पहुंचा।

तस्वीरों में बच्चों का प्लेग्राउंड पूरी तरह टूटा और बिखरा नजर आ रहा है।

ईरान के हमलों के बाद इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोगों को बंकर में शिफ्ट किया गया।

ईरानी सैनिक नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर के साथ

ईरान से लौटे

ईरान से लौटे थाई नागरिक सोमवार को बैंकॉक पहुंचे। इनमें 5 साल का मोहम्मद रजावी भी था, जो ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए दिखाई दिया।

ईरान ने अमेरिकी बेसों को बनाया टारगेट

ईरान ने अबू धाबी में अमेरिकी बेस पर हमला किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गईं।

सीरिया के कामिशली शहर में कामिशली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी मिसाइल को देखता एक बच्चा।

इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार

इजराइल के हमले के बाद एक बच्चा टूटी हुई इमारत की बालकनी से झांक रहा है।

दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों के बाद कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। ये विस्थापित लोग अब बेरूत के एक स्कूल में बनाए गए अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं।

इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है।

लेबनान में इजराइल के हमले के बाद लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।

लेबनान की राजधानी बेरूत में वॉलंटियर्स ने कम्युनिटी किचन में बेघर लोगों और रिफ्यूजी को खाना बांटा।

लेबनान पर हमले के बाद का नजारा। इजराइल के एयरस्ट्राइक के कारण लोगों के घर पूरी तरह टुटे।

मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को डोवर एयरफोर्स बेस पर 6 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

ईरान के तेहरान में काली बारिश

तेहरान में काली बारिश हुई। यहां पानी काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेल मिला हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया में ईरानी महिला फुटबॉल टीम

एशियन कप के पहले मैच के दौरान 2 मार्च को ईरान की खिलाड़ी राष्ट्रीय गान के दौरान लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन उन्होंने गाना नहीं गाया। इसके बाद इन्हें गद्दार करार दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क उन 5 महिला खिलाड़ियों के साथ, जिन्हें मानवीय आधार पर ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर लोगों ने टीम के समर्थन में “सेव अवर गर्ल्स” के नारे लगाए।

अमेरिका में प्रदर्शन

न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इजराइली हमलों को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की।

अमेरिका और इजराइल के संघर्ष के बीच, शनिवार को लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली निकाली गई।

अमेरिका में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली के दौरान अपनी दोस्त को पकड़े हुए महिला।

ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च

ईरान समर्थक महिलाओं ने शनिवार को ब्रिटेन में मार्च निकाला और ईरान पर बमबारी रोकने की मांग की। ये महिलाएं ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुई थीं।

ईरान समर्थकों ने पेरिस में आइफिल टावर के सामने प्रदर्शन किया और जंग रोकने की मांग की।

————–

यह खबर भी पढें…

UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *