March 26, 2026

Lionel Messi India GOAT Tour Photos Update | Delhi Arun Jaitley Stadium | दिल्ली के बाद मेसी जामनगर के वनतारा पहुंचे: कल जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का टिकट दिया, क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया

0
gifs8-2_1765798837.gif


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi India GOAT Tour Photos Update | Delhi Arun Jaitley Stadium

स्पोर्ट्स डेस्क17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप की इनविटेशनल टिकट दी। सोमवार को मेसी का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान किया गया।

इस मौके पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की गई। साथ ही शाह ने मेसी को 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप टीम के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।

मेसी ने सबसे पहले हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ किक मारकर दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली, जिसमें से एक किक सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई। मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को और यादगार बना दिया।

इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। उन्हें सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया, जिसके चलते मेसी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुछ समय तक रुकना पड़ा। वे करीब 3 बजे दिल्ली पहुंच सके।

इसके बाद मेसी ने कहा-

QuoteImage

हम यहां से ढेर सारा प्यार लेकर जा रहे हैं। हम फिर से आएंगे। कोई मैच खेलने के लिए या फिर किसी अन्य मौके पर। लेकिन, हम आएंगे। इस प्यार के लिए धन्यवाद।

QuoteImage

फोटो देखिए…

लियोनल मेसी, सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।

लियोनल मेसी, सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।

मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने इनविटेशनल टिकट दी।

मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने इनविटेशनल टिकट दी।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया गया।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया गया।

मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते लियोनल मेसी।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते लियोनल मेसी।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते उरुग्वे के लुईस सुआरेज।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते उरुग्वे के लुईस सुआरेज।

मेसी को देखने आए फैंस

स्कूल छोड़कर मेसी को देखने पहुंचा फैन।

स्कूल छोड़कर मेसी को देखने पहुंचा फैन।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़।

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज़ जामनगर पहुंचे। उनकी मेजबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने किया।

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज़ जामनगर पहुंचे। उनकी मेजबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने किया।

अब इंडिया टूर पर मेसी की 6 बातें

मेसी के दिन भर के अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

12:05 PM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी ने कहा- भारत फिर आऊंगा

11:55 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी को जर्सी और बैट गिफ्ट करते ICC चेयरमैन

11:21 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फैंस मेसी की फुटबॉल पाने के लिए बेताब

11:20 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बच्चों से बात करके लियोनल मेसी

मेसी ने बच्चों से बात भी की।

मेसी ने बच्चों से बात भी की।

11:17 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे

अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनल, रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनल, रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज हैं।

11:12 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर के फोटो देखिए

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर मौजूद फैंस की भीड़।

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर मौजूद फैंस की भीड़।

आई लव मेसी का स्ट्रेप बैंड पहनकर पहुंचा फैन।

आई लव मेसी का स्ट्रेप बैंड पहनकर पहुंचा फैन।

मेसी को देखने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे फैंस।

मेसी को देखने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे फैंस।

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मी।

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मी।

10:46 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी होटल से अरुण जेटली स्टेडियम के लिए रवाना

10:35 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रियल मैड्रिड के फैंस पर हूटिंग

10:22 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सेलिब्रिटी ऑलस्टार्स और मेसी ऑलस्टार्स के बीच मैच शुरू

अरुण जेटली स्टेडियम में सेलिब्रिटी मेसी ऑलस्टार और मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। इसे मिनर्वा ने 5-0 से जीता।

10:16 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर का फोटो

10:02 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

द लीला होटल पहुंचे मेसी

09:57 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट शुरू

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का सम्मान समारोह शुरू। यहां सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच भी होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का सम्मान समारोह शुरू। यहां सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच भी होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का सम्मान समारोह शुरू हो गया है। इवेंट के प्रिजेंटर ने बताया कि इस समारोह में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के आने की संभावना है।

09:52 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पहुंचे लियोनल मेसी, अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान होगा

09:30 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी दिल्ली के द लीला पैलेस में रुकेंगे

09:15 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी के पहुंचने से पहले दिल्ली में कई क्षेत्रों में जाम

GOAT इंडिया टूर से पहले दिल्ली के कई क्षेत्रों में जाम लगा।

GOAT इंडिया टूर से पहले दिल्ली के कई क्षेत्रों में जाम लगा।

08:33 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फैन ने मेसी की जर्नी का फोटो एल्बम बनाया

08:15 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा

08:00 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह

07:54 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस जुटे

07:46 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारी खर्च पर अभिनव बिंद्रा ने सवाल उठाया

मेसी के दिल्ली पहुंचने से पहले ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इस टूर के भारी खर्च पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि लोग मेसी के साथ तस्वीर लेने और उन्हें देखने के लिए बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। यह लोगों का अपना पैसा है और उन्हें यह अधिकार है कि वे इसे जहां चाहें खर्च करें।

अभिनव बिंद्रा का मानना है कि यदि यही धन भारत में खेलों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और खिलाड़ियों की मदद में लगाया जाए, तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं रहेगा।

07:41 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में तेंदुलकर से मिले, छेत्री को जर्सी गिफ्ट की

अर्जेंटीना, उरुग्वे और भारत के झंडे के साथ तीनों फुटबॉल खिलाड़ी। साथ ही फुटबॉल हाथ में थामे सचिन तेंदुलकर।

अर्जेंटीना, उरुग्वे और भारत के झंडे के साथ तीनों फुटबॉल खिलाड़ी। साथ ही फुटबॉल हाथ में थामे सचिन तेंदुलकर।

मेसी ने रविवार को मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे।

यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेसी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। पढ़ें पूरी खबर

सुनील छेत्री को अर्जेंटीना की जर्सी गिफ्ट करते लियोनल मेसी।

सुनील छेत्री को अर्जेंटीना की जर्सी गिफ्ट करते लियोनल मेसी।

07:37 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में स्टैच्यू का अनावरण, हैदराबाद में बच्चों संग फुटबॉल खेला

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने गोट इंडिया टूर के पहले दिन कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का उद्घाटन किया।

फिर देर शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में CM रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। यहां राहुल गांधी से भी मिले। पढ़ें पूरी खबर

07:33 AM15 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मेसी के भारत दौरे का शेड्यूल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed