March 27, 2026

US-Israel vs. Iran Conflict Live Updates Trump Netanyahu mojtaba khamenei

0
gifs11-3_1773505692.gif


तेल अवीव/तेहरान38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे। उन्होंने चीन, जापान, साउथ कोरिया और ब्रिटेन से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले देशों को इस समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने में सहयोग करना चाहिए और प्रभावित देशों को क्षेत्र में अपने जहाज भेजने चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि हालिया हमलों के बाद ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है, हालांकि वह अभी भी ड्रोन, समुद्री माइंस या छोटी दूरी की मिसाइलों से खतरा पैदा कर सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

ट्रम्प ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

ईरानी हमले के बाद शुक्रवार को सेंट्रल इजराइल के कुछ हिस्से में आग लग गई।

ईरानी हमले के बाद शुक्रवार को सेंट्रल इजराइल के कुछ हिस्से में आग लग गई।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल-अमेरिका के ठिकानों को टारगेट करके कई ड्रोन लॉन्च किए।

ईरान ने शुक्रवार को इजराइल-अमेरिका के ठिकानों को टारगेट करके कई ड्रोन लॉन्च किए।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UAE में वायरल वीडियो फैलाने पर 10 लोगों की गिरफ्तारी

संयुक्त अरब अमीरात ने सोशल मीडिया पर वायरल और झूठे वीडियो क्लिप फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ जल्दी मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई ईरान से जुड़े युद्ध के कारण क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच की गई है।

UAE के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी के दौरान यह मामला सामने आया। उनके अनुसार कुछ लोग सही गलत जानकारी फैलाने वाले लोगों को निष्क्रिय कर रहे थे और इससे देश की सुरक्षा और स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

11:53 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

IDF प्रवक्ता ने ईरान को आतंकवादी शासन बताया

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट बेन कोहेन ने कहा कि ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाना जरूरी है। उनका कहना है कि इजराइल ऐसे खतरे को सिर्फ रोक नहीं बल्कि पूरी तरह खत्म करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि इजराइल का लक्ष्य टिक-टिक करते टाइम बम को सिर्फ निष्क्रिय करना नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह हटाना है। उनके मुताबिक इजराइल ऐसी स्थिति में नहीं रह सकता जहां कोई शासन खुलेआम इजराइल और अमेरिका के खिलाफ धमकियां देता हो।

11:14 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान ने इजराइल से बातचीत के लिए सीजफायर की शर्त रखी

इजराइल ने संकेत दिया है कि वह 2006 के बाद लेबनान पर बड़ा जमीनी हमला कर सकता है। इसी बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत की तैयारी भी चल रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले को संभालने के लिए अपने करीबी सहयोगी रॉन डर्मर को जिम्मेदारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत जल्द ही शुरू हो सकती है और इसमें अमेरिका की ओर से जेरेड कुशनेर शामिल हो सकते हैं। वहीं लेबनान के नेता नबीह बेरी ने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले युद्धविराम होना जरूरी है।

10:35 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह और इजराइली सेना के बीच झड़प

हिज्बुल्लाह के लड़ाकों और इजराइल डिफेंस फोर्सेज के बीच दक्षिणी लेबनान में झड़प हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना के आगे बढ़ने के दौरान कई कस्बों पर एयरस्ट्राइक और भारी गोलाबारी की गई, जिनमें मेफदौन, जावतार, याहमार और अर्नौन जैसे इलाके शामिल हैं।

इस दौरान हिज़्बुल्लाह ने आगे बढ़ रहे इजराइली सैनिकों पर गाइडेड मिसाइलें और रॉकेट दागे। इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट बेन कोहेन ने कहा कि हिज़्बुल्लाह एक ईरानी समर्थित आतंकवादी संगठन है और इजराइल अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीमा पर मजबूत कार्रवाई कर रहा है।

09:56 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इटली-स्पेन में मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

इटली और स्पेन में शनिवार को हजारों लोगों ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्धों और इटली की सरकार के प्रस्तावित न्यायिक संसाधित के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी रोम में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के उम्मीदवारों का विरोध किया।

इटली में 22 मार्च को न्यायिक सिस्टम में बदलाव को लेकर राष्ट्रीय जनमत संग्रह (रेफरेंडम) होने वाला है, जो प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक टेस्ट माना जा रहा है। इन संसाधित को लेकर सरकार और संसाधित के बीच टकराव भी काफी बढ़ गया है।

09:09 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE के तेल हब में, बगदाद में US दूतावास पर ड्रोन हमला

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात के अहम तेल हब फुजैराह पोर्ट पर रुकावट आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरसेप्ट किए गए एक ड्रोन का मलबा पोर्ट की एक फैसिलिटी पर गिर गया, जिससे वहां आग लग गई और कामकाज प्रभावित हुआ।

इसी दौरान बगदाद में यूनाइटेड स्टेट्स के दूतावास पर भी ड्रोन से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि ईरान ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर उसका तेल एक्सपोर्ट सेंटर खड़ग आइलैंड पर अमेरिकी हमला हुआ तो वह UAE के बंदरगाहों और डॉक को प्रभावित कर सकता है।

08:21 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले में ईरान के सीनियर कमांडर की मौत

ईरान की सेना ने कहा कि ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्ला जलाली नसब एक इजराइली हमले में मारे गए। सेना के बयान के मुताबिक वह जायोनी हमले के बाद देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

युद्ध शुरू होने के बाद ईरान के कई बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत की पुष्टि कर चुका है, जिनमें अब्दुलरहीम मौसवी (आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ), अजीज नसीरजादेह (रक्षा मंत्री और डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ) और मोहम्मद पाकपुर (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ) शामिल हैं।

07:44 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंडियन नेवी ने फारस की खाड़ी में वॉरशिप तैनात किए

न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक इंडियन नेवी ने फारस की खाड़ी के पास कई युद्धपोत (वॉरशिप) तैनात हैं। ये जहाज भारत की ओर आने वाले कार्गो शिप को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और मदद देने के लिए तैनात किए गए हैं।

07:17 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने ईरान की 9 बैलिस्टिक मिसाइलें और 33 ड्रोन मार गिराए

UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने शनिवार (14 मार्च) को ईरान से लॉन्च की गई 9 बैलिस्टिक मिसाइलों और 33 ड्रोन (UAV) को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। मंत्रालय के मुताबिक देश किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक कुल 294 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज मिसाइलें और करीब 1,600 ड्रोन को रोका जा चुका है। इन हमलों में अब तक UAE, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के 6 लोगों की मौत हुई है और 141 लोग घायल हुए हैं।

06:39 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने मिडिल ईस्ट देशों से US सेना हटाने की अपील की

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी और मिडिल ईस्ट के देशों से अपील की है कि वे अपने इलाकों से अमेरिकी सेना को बाहर निकाल दें। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं और ऐसे समय में विदेशी सेनाओं की मौजूदगी को और ज्यादा खराब कर रही है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका का सुरक्षा देने वाला छाता कमजोर साबित हुआ है और यह शांति लाने के बजाय संकट को बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका अब चीन जैसे देशों से भी होर्मुज स्ट्रैट को सुरक्षित रखने में मदद मांग रहा है, इसलिए ईरान अपने पड़ोसी देशों से विदेशी हमलावरों को बाहर करने की अपील कर रहा है।

06:02 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान युद्ध में सीजफायर बातचीत से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों की युद्ध खत्म करने के लिए शुरू की जाने वाली कूटनीतिक बातचीत की कोशिशों को ठुकरा दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल ट्रम्प का ध्यान युद्ध रोकने पर नहीं बल्कि ईरान की सैन्य ताकत को और कमजोर करने पर है।

वहीं ईरान के से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जब तक अमेरिका और इजराइल के हमले बंद नहीं होते तब तक ईरान किसी भी तरह के सीजफायर पर बात करने को तैयार नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ओमान के जरिए बातचीत कराने की कोशिश हुई थी जिसमें ईरान के अधिकारी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हो सकते थे, लेकिन यह कोशिश सफल नहीं हो पाई।

05:32 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से 8.3 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित

लेबनान में इजराइली हमलों के कारण घर छोड़ने को मजबूर लोगों की संख्या 8.3 लाख से ज्यादा हो गई है। लेबनान सरकार की डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट यूनिट के मुताबिक 2 मार्च से संघर्ष तेज होने के बाद अब तक 8,31,882 लोग विस्थापित के रूप में दर्ज किए गए हैं।

लगातार हवाई हमलों और लड़ाई के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर संघर्ष जारी रहा तो विस्थापित लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

05:26 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सीनेटर ग्राहम बोले- खार्ग आइलैंड पर हमला जरूरी

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला जरूरी और प्रभावी कदम था। उनके मुताबिक इससे युद्ध को जल्दी खत्म करने में मदद मिल सकती है।

ग्राहम ने कहा कि ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश उसके लिए ही खतरनाक साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि खार्ग आइलैंड ईरान की तेल और गैस अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र है और अगर ईरान इस आईलैंड से अपनी ऊर्जा सुविधाओं का संचालन खो देता है तो उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा।

05:11 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में ईरान युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

इजराइल के शहर तेल अवीव में करीब 200 लोगों ने ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजराइल युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी शहर के हबीमा स्क्वायर पर जमा हुए और युद्ध के खिलाफ नारे लगाए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी “पायलट्स, बमबारी बंद करो” जैसे नारे लगाते दिखाई दिए।

रिपोर्ट के मुताबिक हाल के हफ्तों में ऐसे कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें कुछ को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

04:55 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- UAE की जमीन से खार्ग आइलैंड पर हमला हुआ

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि खार्ग आइलैंड पर हुआ हमला संयुक्त अरब अमीरात की जमीन से किया गया। उन्होंने कहा कि हमले में HIMARS रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

अराघची के मुताबिक ईरानी बलों ने हमलों को ट्रैक किया और पाया कि रॉकेट UAE के रास अल खैमाह और दुबई के पास एक इलाके से दागे गए।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की जमीन का इस्तेमाल कर हमले करना पूरी तरह अस्वीकार्य है और घनी आबादी वाले इलाकों से रॉकेट दागना बेहद खतरनाक है।

04:46 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तुर्किये बोला- इजराइल, लेबनान में नरसंहार का खतरा पैदा कर रहा

तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा है कि इजराइल की सैन्य कार्रवाई से लेबनान में नए नरसंहार का खतरा पैदा हो रहा है। अंकारा में दिए बयान में फिदान ने कहा कि अगर क्षेत्र में हमले जारी रहे तो इससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए और अमेरिका व ईरान को फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए।

04:34 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में युद्ध प्रभावितों की मदद कर सकेंगे भारतीय

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने युद्ध से प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद करना चाहने वाले लोगों के लिए बैंक डिटेल्स जारी किए हैं।

दूतावास ने कहा कि भारत में कई लोगों ने मानवीय सहायता देने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद दान जमा करने के लिए आधिकारिक बैंक खाता सार्वजनिक किया गया है।

दूतावास के मुताबिक लोग ‘Embassy of Iran’ नाम के खाते में दान जमा कर सकते हैं। इसके लिए खाता संख्या 11084232535 और IFSC कोड SBIN0000691 जारी किया गया है।

भुगतान करने वाले लोग उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप नंबर +91 98998 12318 पर भी भेज सकते हैं।

04:26 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से 826 की मौत

लेबनान में इजराइल के लगातार हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 826 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक हुए हमलों में 2,009 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में 65 महिलाएं और 106 बच्चे भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 31 पैरामेडिक्स की भी मौत हो चुकी है। हाल ही में बुर्ज कलाविया के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मलबे से दो लापता स्वास्थ्यकर्मियों के शव बरामद किए गए।

हमलों और सुरक्षा खतरे के कारण पांच अस्पतालों को बंद करना पड़ा है, जिससे मेडिकल सेवाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि कई जगहों पर अभी भी बचाव अभियान जारी है, इसलिए मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

04:04 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो जवाब देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया तो ईरान क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों को निशाना बनाएगा।

अराघची ने कहा कि अगर ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, तो ईरानी सेनाएं उन कंपनियों की सुविधाओं को भी निशाना बनाएंगे जिनमें अमेरिका की हिस्सेदारी है या जो अमेरिकी कंपनियां हैं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना नहीं बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट खुला है, लेकिन ईरान अपने दुश्मनों और उनके सहयोगियों के तेल टैंकरों और जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं देगा। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है।

03:54 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की UAE के लोगों को चेतावनी, बड़े पोर्ट खाली करें

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों को देश के प्रमुख बंदरगाहों के आसपास के इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है। ईरान ने लोगों से दुबई के जेबेल अली पोर्ट, अबू धाबी के खलीफा पोर्ट और फुजैराह के मीना अल-फुजैराह पोर्ट के आसपास के क्षेत्रों को खाली करने को कहा है।

ईरानी हमलों से UAE में अब तक 6 लोगों की मौत और 141 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें अधिकतर नागरिक बताए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने बंदरगाहों के अलावा एयरपोर्ट, होटल, ऊंची इमारतों, आर्थिक केंद्रों और तेल सुविधाओं को भी निशाना बनाया है।

03:21 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस सुरक्षा नहीं, खतरा

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि हालिया युद्ध ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिकी सैन्य अड्डे किसी की रक्षा नहीं करते, बल्कि क्षेत्र के लिए खतरा बन गए हैं

गालिबाफ ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका क्षेत्र के देशों की कीमत पर केवल इजराइल के हितों की रक्षा करता है।

ईरान लंबे समय से खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करता रहा है और मौजूदा संघर्ष के बीच यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है।

03:04 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे।

ट्रम्प ने कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश, जो इस समुद्री मार्ग से प्रभावित हैं, क्षेत्र में अपने जहाज भेज सकते हैं। उनका कहना है कि इन देशों के सहयोग से होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखा जाएगा।

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन ईरान अभी भी ड्रोन, माइंस या छोटी दूरी की मिसाइलों से समुद्री मार्ग को बाधित करने की कोशिश कर सकता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित बनाएगा और इसके लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

02:55 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE बोला- ईरान के खाड़ी देशों पर हमले नैतिक दिवालियापन

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने खाड़ी देशों पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी आलोचना की है। UAE के राष्ट्रपति के सीनियर कूटनीतिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि यह ईरान का ‘नैतिक दिवालियापन’ है।

गर्गाश ने कहा कि ईरान की रणनीति यह दिखाती है कि वह अमेरिका और इजराइल के हमलों का सीधे सामना करने में असमर्थ है और इसलिए अरब खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है।

उन्होंने ईरान से अपील की कि वह अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाना बंद करे और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को शुरू करे।

02:39 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का इजराइल पर मिसाइल हमला, 2 घायल

ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया है। दक्षिणी इजराइल के शहर इलात में इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है।

इजराइल की आपात सेवा मागेन डेविड अडोम (MDA) के मुताबिक मिसाइल गिरने से सड़क के बीचोंबीच करीब दो मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। MDA की तरफ से जारी वीडियो में हमले के बाद सड़क पर बड़ा क्रेटर दिखाई दे रहा है।

बताया गया है कि 12 वर्षीय लड़के को छर्रों से चोट लगी है और उसकी हालत मध्यम से गंभीर लेकिन स्थिर है। मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव, यरुशलम और उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजाए गए। हालांकि इन जगहों पर किसी नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

02:30 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट दागे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया गया।

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने उत्तरी इजराइल के गोरेन इलाके की ओर रॉकेट दागे। इसके अलावा संगठन ने मआलोत-तर्शीहा शहर में इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने का भी दावा किया है।

02:20 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, यरुशलम के ऊपर धमाके

ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया है, जिसके बाद राजधानी यरुशलम के ऊपर धमाकों की आवाज सुनाई दी। इजराइली सेना के मुताबिक मिसाइलों का पता लगते ही एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।

सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर रहे हैं। मिसाइल हमले के बाद पश्चिमी यरुशलम में कई धमाके सुने गए।

02:06 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस बोले- सरकार गिरते ही सत्ता संभालने को तैयार

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने कहा है कि अगर इस्लामिक गणराज्य की सरकार गिरती है तो वे देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में अमेरिका में रह रहे पहलवी ने कहा कि वह पहले से ही एक ट्रांजिशनल सिस्टम यानी अंतरिम शासन व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में शामिल करने के लिए ईरान के अंदर और विदेश में रहने वाले कई लोगों की पहचान की गई है और उनका मूल्यांकन किया जा चुका है।

01:46 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की सैलरी में 5–30% कटौती

ईंधन संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार ने खर्च कम करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की सैलरी में 5 से 30% तक कटौती को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने कहा कि बचाए गए पैसे का इस्तेमाल आम लोगों को राहत देने के लिए किया जाएगा।

सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई और फैसले भी लिए हैं। सरकारी गाड़ियों के लिए ईंधन आवंटन में 50% कटौती की जाएगी और अगले दो महीनों में 60% सरकारी गाड़ियों को सड़कों से हटा दिया जाएगा। सरकार ने नए सरकारी वाहन खरीदने और अन्य सरकारी खरीद पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा मंत्रियों, अधिकारियों और विशेष सहायकों की विदेश यात्राओं पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। सरकार ने यह भी फैसला किया है कि मंत्रियों, सलाहकारों और विशेष सहायकों की अगले दो महीनों की सैलरी भी बचत के रूप में सार्वजनिक कल्याण के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

दरअसल, अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में पिछले हफ्ते पेट्रोलियम की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई गई, जिसके बाद सरकार को खर्च घटाने के कदम उठाने पड़े।

01:42 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 23% बढ़ीं

ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन AAA के मुताबिक देश में गैस की औसत कीमत बढ़कर 3.68 डॉलर प्रति गैलन हो गई है, जो 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद करीब 23 प्रतिशत ज्यादा है।

तेल बाजार में भी तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 103.14 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 98.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ दिनों बाद पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ती हैं।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग रोक दी है। दुनिया के कुल व्यापारिक कच्चे तेल का करीब 20 प्रतिशत इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, इसलिए इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है।

अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के मुताबिक डीजल की औसत कीमत भी बढ़कर 4.85 डॉलर प्रति गैलन हो गई है, जो युद्ध से पहले लगभग 3.71 डॉलर थी। इससे शिपिंग कंपनियों की लागत बढ़ने और सामान महंगा होने की आशंका है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान युद्ध के कारण अमेरिका में खाद्य पदार्थों और हवाई यात्रा की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

01:25 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने बेरूत में एयर स्ट्राइक की, 1 की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत के पास इजराइली हवाई हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हमला बेरूत के पूर्वी इलाके में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान गई और चार लोग घायल हो गए।

01:09 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी युद्धपोत IRIS लावन अब भी कोच्चि में खड़ा

ईरानी नौसेना का जहाज IRIS लावन अभी भी केरल के कोच्चि बंदरगाह पर खड़ा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जहाज के गैर-जरूरी क्रू सदस्य और भारत में फंसे अन्य ईरानी नागरिक चार्टर्ड फ्लाइट से अपने देश लौट गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि IRIS लावन को तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि में डॉक किया गया था। ईरान ने 28 फरवरी को जहाज के लिए आपात डॉकिंग की अनुमति मांगी थी और भारत ने 1 मार्च को इसकी मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण कई ईरानी नागरिक भारत में फंस गए थे। ईरानी अधिकारियों ने चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम कर इन नागरिकों और जहाज के गैर-जरूरी क्रू को वापस भेजा।

IRIS लावन फरवरी में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 और मिलान 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत आया था और तकनीकी समस्या के कारण अब भी कोच्चि पोर्ट पर खड़ा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत लगातार तनाव कम करने और संवाद का समर्थन कर रहा है।

12:59 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली रक्षा मंत्री बोले- ईरान के साथ युद्ध फाइनल स्टेज में

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब फाइनल स्टेज में पहुंच गया है। उन्होंने ईरान के खार्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमलों की तारीफ करते हुए कहा कि संघर्ष निर्णायक मोड़ पर है।

काट्ज ने सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ वैश्विक और क्षेत्रीय संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

12:46 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने ईरान की 9 बैलिस्टिक मिसाइल और 33 ड्रोन मार गिराए

संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने शनिवार को ईरान से दागे गए 9 बैलिस्टिक मिसाइल और 33 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।

UAE के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि शनिवार सुबह से ईरान की ओर से किए गए हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक दिया और सभी मिसाइल व ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया।

मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद अब तक UAE की एयर डिफेंस ने 294 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,600 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। बयान में कहा गया है कि इस दौरान हुए हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है और 141 लोग घायल हुए हैं।

12:32 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- खार्ग आइलैंड पर 90 ईरानी सैन्य ठिकाने नष्ट

अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर बड़े पैमाने पर सटीक हमले किए, जिनमें 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार हमले में तेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि हमले में नौसैनिक माइंस के भंडारण केंद्र, मिसाइल स्टोरेज बंकर और कई अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने इसे “लार्ज-स्केल प्रिसिजन स्ट्राइक” बताया।

इससे पहले एक ईरानी अधिकारी ने कहा था कि खार्ग आइलैंड से तेल निर्यात बिना किसी रुकावट के जारी है और वहां तेल कंपनियों की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।

12:22 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

LPG लेकर आ रहे भारत के 2 जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया

खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गए हैं। जहाज अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं।

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से स्ट्रेट पार कर गए। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके 16 या 17 मार्च तक भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है।

ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे।

12:17 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री पर हमला

इजराइल ने कहा है कि उसकी सेना ने ईरान की स्पेस एजेंसी के एक प्रमुख रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली फैक्ट्री पर हमला किया है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक इन ठिकानों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों और खुफिया अभियानों के लिए किया जा रहा था।

इजराइल के अनुसार जिस रिसर्च सेंटर को निशाना बनाया गया वहां कई लैब मौजूद थीं। इन लैब में सैन्य सैटेलाइट विकसित करने, खुफिया जानकारी जुटाने और मिडिल-ईस्ट में हमलों से जुड़े शोध किए जा रहे थे।

IDF ने कहा कि हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम तैयार करने वाले कई उत्पादन केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। इनमें एक प्रमुख फैक्ट्री भी शामिल है, जहां हवाई रक्षा प्रणाली से जुड़े उपकरण बनाए जाते थे।

12:10 PM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने पर 1.15 लाख डॉलर का इनाम

इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (IRI) ने अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है।

IRI ने बयान में कहा कि जो भी व्यक्ति अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों या खुफिया एजेंसियों के प्रमुख लोगों के ठिकाने की सटीक जानकारी देगा, उसे 150 मिलियन इराकी दीनार (करीब 1.15 लाख डॉलर) का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम इराकियों के साथ-साथ देश में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए भी लागू होगा।

मिलिशिया समूह ने दावा किया कि उसके हमलों के कारण अमेरिका के सुरक्षा विकल्प कम हो गए हैं और अमेरिकी सैन्य व खुफिया कर्मी अब नागरिक इलाकों में छिपकर रह रहे हैं।

इस बीच गुरुवार को पश्चिमी इराक में एक रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। हालांकि अमेरिका ने कहा कि विमान हादसा दुश्मन के हमले के कारण नहीं हुआ, लेकिन IRI ने इसे गिराने की जिम्मेदारी ली है।

अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 27 लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।

11:56 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना ने खार्ग आइलैंड पर हमले का वीडियो जारी किया

अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर किए गए हमले का वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक यह बड़े पैमाने पर सटीक हमला था।

खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है। युद्ध से पहले ईरान के कुल कच्चे तेल निर्यात का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा इसी द्वीप से होता था।

11:40 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- अबू धाबी और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद 3 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।

ईरानी मीडिया के अनुसार IRGC नौसेना प्रमुख एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि ईरानी नौसेना ने लगातार कई लहरों में हमले किए।

उन्होंने बताया कि इन हमलों में अबू धाबी के अल-धफरा एयरबेस और बहरीन के शेख ईसा एयरबेस को निशाना बनाया गया।

तंगसीरी के मुताबिक इन हमलों में पैट्रियट रडार सिस्टम, सैन्य विमान और विमानों के ईंधन भंडारण टैंकों को लक्ष्य बनाया गया। हालांकि इन दावों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

11:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद इराक तेल निर्यात के नए रास्ते खोज रहा

होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने के बाद इराक अपने तेल निर्यात के लिए दूसरे रास्ते तलाश रहा है। यह जानकारी इराक के तेल मंत्रालय ने दी है।

अल जजीरा से बातचीत में मंत्रालय ने बताया कि स्ट्रेट से तेल की आवाजाही रुकने के कारण नए विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि इराक के किर्कुक शहर से तुर्किये के तेल केंद्र जेहान तक जाने वाली तेल पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस पाइपलाइन को फिर से चालू करने से इराक को तेल निर्यात के लिए एक रास्ता मिल सकता है।

11:12 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जापान ने ऑस्ट्रेलिया से LNG का प्रोडक्शन बढ़ाने की मांग की

मिडिल ईस्ट में संकट के बीच जापान ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से LNG का प्रोडक्शन बढ़ाने की मांग की है।

जापान के उद्योग मंत्री रयोसेई अकाजावा ने ऑस्ट्रेलिया की संसाधन मंत्री मेडेलीन किंग से मुलाकात के दौरान यह मांग रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ऑस्ट्रेलिया से मिलने वाली सस्ती LNG आपूर्ति जापान और पूरे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

अकाजावा ने कहा कि जापान चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया आपूर्ति बनाए रखे और अगर संभव हो वहां उत्पादन भी बढ़ाए।

जापान अपनी LNG जरूरतों का करीब 11 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आयात करता है, जिसमें से लगभग 6 प्रतिशत आपूर्ति होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आती है।

जापान के LNG आयात का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ऑस्ट्रेलिया से आता है।

11:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिकी हमले के बावजूद खार्ग आइलैंड से तेल निर्यात जारी

ईरान के एक अधिकारी ने कहा है कि खार्ग द्वीप से तेल निर्यात पूरी तरह जारी है और वहां तेल कंपनियों की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ईरानी समाचार एजेंसियों इरना और तस्नीम के अनुसार अधिकारी ने बताया कि द्वीप पर काम सामान्य रूप से चल रहा है और तेल की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। अमेरिका ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को अवरुद्ध करना जारी रखता है तो वहां मौजूद महत्वपूर्ण तेल सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा सकता है।

खार्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के कुल तेल निर्यात का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा यहीं से भेजा जाता है।

10:48 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास मिसाइल हमला

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के पास सी-रैम एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी एक यूनिट को आज मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबर है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।

हालांकि ईरान समर्थित सशस्त्र समूह “इस्लामिक रेजिस्टेंस” पहले भी कई बार इराक में अमेरिकी ठिकानों, सैन्य अड्डों और हितों को निशाना बना चुके हैं।

यह संगठन कई ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूहों का गठबंधन है। इन समूहों ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की भी कसम खाई है।

रिपोर्ट के अनुसार कल ही इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने एक बयान जारी कर कहा था कि जो भी व्यक्ति अमेरिकी सैन्य या खुफिया कर्मियों को पकड़ने या निशाना बनाने की जानकारी देगा, उसे 1 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

10:40 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लेबनान-इजराइल के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वह लेबनान और इजराइल के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैक्रों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को लेबनान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष से बातचीत की। उनके अनुसार लेबनानी नेता इजराइल के साथ सीधे बातचीत के लिए तैयार हैं।

मैक्रों ने इजराइल से बड़े पैमाने पर चल रहे सैन्य अभियान और हवाई हमलों को रोकने की अपील की। साथ ही उन्होंने हिजबुल्लाह से भी संघर्ष को और बढ़ाने वाली कार्रवाइयों को बंद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इजराइल को इस मौके का फायदा उठाकर बातचीत शुरू करनी चाहिए, युद्धविराम करना चाहिए और एक स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

10:30 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जंग के बीच लेबनान ने उड़ानें जारी रखीं

इजराइल के लगातार हवाई हमलों के बावजूद लेबनान की राष्ट्रीय एयरलाइन ने अपनी उड़ान सेवाएं जारी रखी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी बेरूत में हवाई अड्डे के पास रोजाना इजराइली हमले हो रहे हैं, फिर भी एयरलाइन उड़ानों का संचालन कर रही है ताकि देश का दुनिया से संपर्क बना रहे।

एयरलाइन ने कहा कि वह कड़ी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रही है और हर दिन जोखिम का आकलन करने के लिए बैठकें भी की जाती हैं।

10:15 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को अब निशाना बनाया जाएगा। यह बयान ईरान के खार्ग द्वीप पर अमेरिका के हमले के बाद आया है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार IRGC ने कहा कि ईरान को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा का अधिकार है। इसलिए वह उन स्थानों को निशाना बना सकता है जहां से अमेरिकी मिसाइल हमले किए गए हैं।

बयान में कहा गया कि UAE के कुछ शहरों में मौजूद बंदरगाह, डॉक और वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने संभावित लक्ष्य हो सकते हैं।

IRGC ने UAE के लोगों से अपील की है कि वे बंदरगाहों, डॉक और अमेरिकी सैन्य क्षेत्रों के पास के इलाकों को खाली कर दें, ताकि किसी भी संभावित हमले में उन्हें नुकसान न पहुंचे।

10:07 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन ने जंग की शुरूआत से अब तक 124 मिसाइल और 203 ड्रोन मार गिराए

बहरीन की रक्षा सेना ने कहा है कि ईरान के साथ शुरू हुए जंग के बाद से अब तक उसके वायु रक्षा सिस्टम ने 124 मिसाइल और 203 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है।

रक्षा बलों के अनुसार ईरान द्वारा किए गए ये हमले क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सहयोगी देशों को निशाना बनाकर किए गए थे।

बहरीन में अमेरिकी नौसेना का फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय भी स्थित है। अधिकारियों ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय है और ईरानी हमलों का जवाब दे रही है।

09:57 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में अब तक 32 लाख लोग घर छोड़ चुके

ईरान पर हमलों के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। UNHCR के मुताबिक ईरान में अब तक करीब 32 लाख लोग अस्थायी रूप से अपने घर छोड़ चुके हैं।

इनमें से ज्यादातर लोग तेहरान और दूसरे बड़े शहरों से देश के उत्तरी इलाकों की ओर जा रहे हैं। लेबनान में भी हालात खराब होने के बाद 8 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने खुद को विस्थापित के तौर पर दर्ज कराया है।

इसके अलावा सीरिया में भी लोगों का आना जारी है। अधिकारियों के मुताबिक 78 हजार से ज्यादा लोग लेबनान से सीरिया पहुंचे हैं। वहीं संकट शुरू होने के बाद अफगानिस्तान में भी करीब 24,800 लोग ईरान से पहुंचे हैं।

09:43 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका को कठपुतली ताकत बताया

ईरानी सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकरची ने मिडिल ईस्ट के देशों से कहा है कि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ एक साथ खड़े हों।

उन्होंने क्षेत्र के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता। उन्होंने अमेरिका को ‘कठपुतली ताकत’ भी बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध में ईरान को जो नुकसान हुआ है, उसे दोबारा बनाया जा सकता है, लेकिन उनके मुताबिक अमेरिका की साख को जो नुकसान हुआ है, वह वापस नहीं आ सकता।

09:30 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान समझौता करना चाहता है, वह जंग में कमजोर पड़ रहा

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, क्योंकि वह युद्ध में कमजोर पड़ गया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन मीडिया इस बारे में ठीक से खबर नहीं दिखा रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वो ऐसा समझौता है जिसे मैं स्वीकार नहीं करूंगा।

09:17 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के दूसरे आइलैंड्स पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है अमेरिका

अमेरिका, ईरान के कुछ और आइलैंड्स पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। खार्ग आइलैंड को पहले ही निशाना बनाया जा चुका है और किसी आइलैंड पर भी हमला किया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अब अगला निशाना अबू मूसा आइलैंड हो सकता है।

ईरान की सेना भी इन संभावित हमलों को देखते हुए तैयारी कर रही है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट में स्थित अबू मूसा आइलैंड को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका पहले इन आइलैंड के आसपास सैन्य तैयारी कर सकता है और उसके बाद जमीनी सैनिक भेजे जा सकते हैं। एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि भविष्य में अहवाज इलाके में भी कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि यहां से ईरान का ज्यादा तेल और गैस निकलता है।

09:05 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के कुर्द प्रांत में हमलों में 112 लोगों की मौत

ईरान के कुर्द प्रांत में अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार कुर्द प्रांत के आपातकालीन विभाग के प्रमुख ने बताया कि इन हमलों में 969 लोग घायल भी हुए हैं।

08:55 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के कारण जापान इमरजेंसी तेल भंडार खोलेगा

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा बढ़ने के बीच जापान ने अपने इमरजेंसी तेल भंडार खोलने का फैसला किया है। साथ ही सरकार ने ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

जापान अपने कच्चे तेल का लगभग 95 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आयात करता है। टोक्यो के दक्षिण में स्थित मछली पकड़ने वाले शहर मिसाकी में बढ़ती ईंधन कीमतों का असर पहले ही दिखने लगा है

वहां के मछुआरों और समुद्री खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं या कारोबार बंद करने का खतरा हो सकता है।

जापानी सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर समुद्री मार्गों में बाधा जारी रही तो तेल आयात में बड़ी गिरावट आ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी तेल भंडार को रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आपूर्ति स्थिर रखी जा सके और ईंधन पर निर्भर उद्योगों को राहत मिल सके।

08:44 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों पर हमला किया

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह के लड़ाकों पर हमला किया है। यह हमला लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हुआ। इजराइली सेना का कहना है कि इस हमले में लड़ाके मारे गए, लेकिन कितने लोग मरे इसकी जानकारी नहीं दी गई।

सेना के मुताबिक के मजदल इलाके में हिजबुल्लाह के कुछ लोग रॉकेट एक गोदाम में ले जा रहे थे। इसके कुछ ही मिनट बाद इजराइल ने उस जगह पर हवाई हमला कर दिया।

08:32 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प को अमेरिकी अधिकारी ने होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की चेतावनी दी थी

डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले अमेरिकी सेना के एक बड़े अधिकारी ने चेतावनी दी थी। अधिकारी ने कहा था कि अगर हमला हुआ तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है।

यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक चेतावनी के बावजूद ट्रम्प ने ऑपरेशन शुरू करने का फैसला किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प को लगा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से पहले ही पीछे हट जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ईरान पीछे नहीं हटता है, तो अमेरिकी सेना उससे निपट सकती है।

08:24 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE में ईद के मौके पर होने वाली आतिशबाजी नहीं होगी

UAE के ग्लोबल विलेज ने बताया है कि ईद के मौके पर होने वाली आतिशबाजी अब नहीं होगी। आयोजकों के मुताबिक यह फैसला सरकार के निर्देश पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

साथ ही ग्लोबल विलेज को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि नई जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया देखते रहें।

इसके अलावा दुबई पार्क्स एंड रिसॉर्ट्स और ऐन दुबई भी फिलहाल बंद हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

08:12 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया

ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में उसके 56 सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें कई म्यूजियम और पुरानी ऐतिहासिक इमारतें शामिल हैं।

ईरान के संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद हुए हमलों में इन जगहों को काफी नुकसान हुआ है। यह जानकारी ईरानी स्टूडेंट न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान तेहरान में हुआ है, जहां 19 ऐतिहासिक इमारतें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा कुर्दिस्तान प्रांत में भी 12 बड़े ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है।

ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित ऐतिहासिक स्मारक 'गोलेस्तान पैलेस' पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद का मलबा।

ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित ऐतिहासिक स्मारक ‘गोलेस्तान पैलेस’ पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद का मलबा।

08:01 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की शर्त- डॉलर नहीं चीनी करेंसी युआन में तेल सौदा करें

ईरान कुछ ऑयल टैंकरों होर्मुज स्ट्रेट को गुजरने की इजाजत दे सकता है। लेकिन इसके लिए ऑयल का सौदा चीनी करेंसी युआन में करने की शर्त होगी। यह जानकारी CNN की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट में एक ईरानी अधिकारी के हवाले से यह बात कही गई है। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है। अभी दुनिया में ज्यादातर तेल का कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है।

07:46 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले में ईरान में 6 माह के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत

ईरान के ऐवान शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए इजराइली-अमेरिकी हमले में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 6 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अमेरिका और इजराइल की ओर से किया गया।

07:32 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के बाहर हमला

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में शुक्रवार की रात एक यहूदी स्कूल के बाहर धमाका हुआ। यह स्कूल शहर के बाउटनफेल्डर्ट इलाके में है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल पर पेट्रोल बम फेंके गए। वीडियो में यह भी कहा गया कि इस हफ्ते यूरोप में यहूदी जगहों पर यह चौथा हमला है।

घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। शहर की मेयर फेमके हाल्सेमा ने इस हमले को डराने वाली हरकत बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसी जगह होनी चाहिए जहां बच्चे सुरक्षित होकर पढ़ सकें।

07:24 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- हमारे वॉरशिप पर हुए हमले का जवाब देंगे

ईरान की सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप पर हुए अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। इस हमले में ईरान के युद्धपोत IRIS डेना के 104 नौसैनिकों की मौत हो गई।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक यह जहाज सैन्य अभ्यास पूरा करके हिंद महासागर से वापस ईरान लौट रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उस समय जहाज किसी लड़ाई में शामिल नहीं था।

अमीर हातमी ने कहा कि डेना जहाज और उसके जवानों की कुर्बानी ईरान की नौसेना के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करेगा और नौसेना को और मजबूत बनाएगा।

ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमला 4 मार्च 2026 की सुबह हुआ था। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था।

07:09 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई में हवाई हमला, सेना ने हवा में मार गिराया

खाड़ी देशों में हमलों का खतरा अभी भी बना हुआ है। दुबई में एक हवाई हमले को रोक दिया गया, लेकिन उसे रोकते समय मलबा शहर की एक इमारत से टकरा गया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं सऊदी अरब में आधी रात के बाद कई हवाई हमलों की कोशिश हुई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना ने 19 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया।

उधर बहरीन में रात को सायरन बजाए गए और लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया। इसी बीच ओमान में खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने को कहा है।

07:01 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

06:28 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान से बात कर रहे फ्रांस और इटली

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस और इटली ने ईरान से बातचीत शुरू की है। दोनों देश चाहते हैं कि उनके जहाज होर्मुज स्ट्रेट से बिना खतरे के गुजर सकें, इसलिए इस बारे में समझौता करने की कोशिश हो रही है।

बताया जा रहा है कि यूरोप के देश चाहते हैं कि मिडिल ईस्ट से तेल और गैस की सप्लाई फिर से ठीक से शुरू हो जाए। हालांकि अभी यह बातचीत शुरुआती दौर में है और कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है।

वहीं खबर है कि फ्रांस एक अंतरराष्ट्रीय ग्रुप बनाने की कोशिश भी कर रहा है, ताकि हालात सामान्य होने के बाद वॉरशिप्स की मदद से तेल और गैस के जहाजों को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट से निकाला जा सके।

06:14 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- हम एशिया-प्रशांत को एनर्जी सप्लाई कर सकते हैं

अमेरिका के आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने कहा है कि अमेरिका एशिया-प्रशांत के देशों को भरोसेमंद तरीके से ऑयल और गैस सप्लाई कर सकता है। ईरान युद्ध की वजह से इस इलाके में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है।

उन्होंने यह बात टोक्यो में हुए एक ऊर्जा सम्मेलन में कही, जिसमें क्षेत्र के 17 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बर्गम ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प की ऊर्जा नीति का मकसद यह है कि अमेरिका के पास खुद के लिए भी पर्याप्त ऊर्जा हो और वह अपने दोस्त देशों को भी ऊर्जा दे सके।

उन्होंने यह भी कहा कि कई देश अब कुछ जरूरी खनिजों के लिए चीन पर निर्भरता कम करना चाहते हैं, इसलिए इन चीजों की सुरक्षित सप्लाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।

अमेरिका के आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने कहा उनका देश अपने दोस्तों एनर्जी सप्लाई कर सकता है।

अमेरिका के आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने कहा उनका देश अपने दोस्तों एनर्जी सप्लाई कर सकता है।

06:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हमास की अपील- ईरान पड़ोसी देशों को निशाना न बनाएं

गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने कहा है कि ईरान को अमेरिका और इजराइल के हमलों का जवाब देने का हक है। संगठन ने कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक किसी भी तरीके से जवाब दे सकता है।

हालांकि हमास ने ईरान से यह भी अपील की है कि वह पड़ोसी देशों को निशाना न बनाए। उसने क्षेत्र के सभी देशों से कहा है कि वे मिलकर इस संघर्ष को रोकने की कोशिश करें और आपस में भाईचारा बनाए रखें।

05:43 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान के तबरीज शहर पर हमले की धमकी दी

इजराइल की सेना ने ईरान के तबरीज शहर के पास एक इंडस्ट्रियल कॉम्लेक्स खाली करने की चेतावनी दी है। सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वहां के लोगों से तुरंत जगह छोड़ने को कहा है।

सेना का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इस इलाके में हमला हो सकता है, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से निकल जाना चाहिए।

इजराइली सेना ने यह भी कहा कि अगर लोग वहां रुके रहे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ पोस्ट में उस इलाके का नक्शा भी शेयर किया गया है, जहां हमला हो सकता है।

05:20 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल-ईस्ट तनाव- ट्रैवल सेक्टर को रोज ₹5500 करोड़ का नुकसान

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 5,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान जैसे देशों के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

एयरलाइंस के किराया बढ़ाने के बाद भी बहुत सारे टूरिस्ट कोच्चि, पुरी, अंडमान जैसे घरेलू स्थानों को तरजीह दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में घरेलू स्थानों के लिए पूछताछ में करीब 200% की बढ़ोतरी देखी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

04:51 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

इराक के अधिकारियों के मुताबिक बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास के हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक मिसाइल दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिकॉप्टर उतरने वाले इलाके (हेलिपैड) पर गिरी।

04:42 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- खार्ग आइलैंड पर ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा है कि खार्ग आइलैंड पर हुए अमेरिकी हमले में किसी भी ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमले के दौरान आइलैंड पर 15 से ज्यादा धमाके हुए और कई जगह से धुआं उठता देखा गया। बताया गया कि अमेरिका ने यहां सैन्य ठिकानों, जोशन सी बेस, एयरपोर्ट के कंट्रोल टावर और हेलीकॉप्टर हैंगर को निशाना बनाया।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने खार्ग आइलैंड पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। यह द्वीप ईरान के लिए बहुत अहम है, क्योंकि ईरान का करीब 90% कच्चा तेल यहीं से दुनिया के दूसरे देशों में जाता है।

04:35 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने अपने गैर जरूरी कर्मचारियों को ओमान छोड़ने का कहा

अमेरिका ने ओमान में काम कर रहे अपने ऐसे सरकारी कर्मचारियों को, जिनका काम बहुत जरूरी नहीं है, देश छोड़कर वापस आने को कहा है। उनके परिवारों को भी जल्द निकलने की सलाह दी गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि इलाके में लड़ाई और आतंकवादी हमलों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए लोगों को फिलहाल ओमान नहीं जाने की सलाह दी गई है।

वहीं यमन बॉर्डर से लगे ओमान के इलाकों में बिल्कुल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

03:39 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE में फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर 10 लोग गिरफ्तार

UAE में सरकार ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अलग-अलग देशों के हैं।

सरकारी न्यूज एजेंसी WAM के मुताबिक कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिनमें दिखाया गया कि UAE पर हमला हो रहा है या मिसाइलें गिर रही हैं। इनमें से कई वीडियो फर्जी थे या AI से बनाए गए थे।

सरकार का कहना है कि ऐसे वीडियो से लोगों में डर और भ्रम फैलता है और देश की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। अगर इन लोगों पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें कम से कम 1 साल की जेल और 1 लाख दिरहम तक जुर्माना हो सकता है।

03:19 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के 90% तेल का एक्सपोर्ट खार्ग आइलैंड से होता है

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। यह आइलैंड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बेहद करीब है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

ईरान का भी करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है।

1960 के दशक में विदेशी निवेश के बाद इस जगह को बड़े ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर के तौर पर डेवलप किया गया था और तब से यह ईरान की ऑयल सप्लाई की रीढ़ बन गया।

हडसन इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो माइकल डोरान ने कहा कि ट्रम्प सरकार युद्ध के बाद भी ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था को तबाह नहीं करना चाहती है। अमेरिका की पुरानी ‘रेड लाइन’ यानी तय सीमा यह रही है कि कुछ खास और अहम ठिकानों पर हमला नहीं किया जाए।

ईरान के खार्ग आइलैंड स्थित तेल टर्मिनल की 25 फरवरी 2026 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर।

ईरान के खार्ग आइलैंड स्थित तेल टर्मिनल की 25 फरवरी 2026 को ली गई सैटेलाइट तस्वीर।

03:12 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का नए ईरानी सुप्रीम लीडर पर ₹92 करोड़ का इनाम

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹92 करोड़) तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने यह घोषणा की है।

इस सूची में ईरान के सीनियर नेता अली लारिजानी समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतिब, अली असगर हेजाजी, याह्या रहीम सफवी और इस्कंदर मोमेनी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में हमलों और आतंकी गतिविधियों की योजना बनाते हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर।

03:04 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसका USS अब्राह्म लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह सुरक्षित है। ईरान इस पर हमला करके इसे बेकार करने की झूठी बातें फैला रहा है।

उनका कहना है कि यह जहाज अभी भी पूरी तरह काम कर रहा है और समुद्र से हालात पर नजर रख रहा है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने खाड़ी इलाके में इस जहाज पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

03:00 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने 6 ड्रोन गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश में घुसने की कोशिश कर रहे छह ड्रोन मार गिराए हैं। मंत्रालय के मुताबिक इनमें से पांच ड्रोन देश के पूर्वी इलाके में इंटरसेप्ट कर नष्ट किए गए। इसके अलावा एक ड्रोन को एम्प्टी क्वार्टर रेगिस्तान (रुब अल-खाली) के ऊपर गिरा दिया गया।

02:47 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा

ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे।

इससे घरेलू गैस सप्लाई पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कच्चे तेल का एक टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है।

इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है।

02:35 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका

अमेरिका और इजराइल लगातार दो हफ्ते से ईरान में एयरस्ट्राइक कर रहे हैं, इसके बावजूद ईरान की सत्ता अभी भी काफी मजबूत है और उसके जल्द गिरने का कोई खतरा नहीं है।

यह बात अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में सामने आई है। इस मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी है।

एक सूत्र के मुताबिक कई खुफिया रिपोर्टों में एक जैसा आकलन किया गया है कि ईरान की सरकार गिरने की स्थिति में नहीं है और वह अभी भी देश की जनता पर कंट्रोल बनाए हुए है।

वहीं, तेल की कीमतों में इजाफे की वजह से राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द जंग खत्म कर सकता है। हालांकि अगर ईरान के कट्टरपंथी नेता सत्ता में बने रहते हैं तो युद्ध खत्म करने का रास्ता निकालना आसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…

02:14 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट से इस महीने अब तक सिर्फ 77 जहाज गुजरे

लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के मुताबिक अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने अब तक सिर्फ 77 जहाज ही इस समुद्री रास्ते से गुजर पाए हैं।

कंपनी की सीनियर एनालिस्ट ब्रिजेट डायकुन ने बताया कि इनमें से ज्यादातर जहाज शादो फ्लीट के हैं। ये ऐसे जहाज होते हैं जो पश्चिमी देशों की गश्त से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और अक्सर रूस और ईरान से जुड़े होते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक होर्मुज से निकले वाले जहाजों में लगभग 26% ईरान से जुड़े, 13% ग्रीस और 12% चीन से जुड़े हैं। दुनिया के कुल करीब 20% तेल की सप्लाई इसी इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरती है।

01:47 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के हेल्थ सेंटर पर इजराइल का हमला, 12 की मौत

इजराइल के हवाई हमले में लेबनान के एक हेल्थ सेंटर में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण लेबनान के गांव में स्थित बुर्ज कलाउइया हेल्थ सेंटर पर एयर स्ट्राइक की गई। उस समय वहां मेडिकल स्टाफ लोगों का इलाज कर रहा था।

मंत्रालय ने बताया कि अभी मलबे में लोगों की तलाश जारी है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लेबनान में अब तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 103 बच्चे शामिल हैं। 1900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

01:23 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 2,500 मरीन और युद्धपोत भेजे

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक करीब 2500 मरीन सैनिक और कम से कम एक और युद्धपोत इस इलाके की ओर भेजे जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 31st मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली को मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है।

मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट (MEU)- ये करीब 2-2.5 हजार मरीन सैनिकों की ऐसी खास सैन्य टुकड़ी, जिसे दुनिया में कहीं भी अचानक होने वाले मिशन या जंग के लिए तुरंत भेजा जा सकता है।

एम्फीबियस असॉल्ट शिप: बड़ा युद्धपोत, जिससे हेलिकॉप्टर और सैनिकों को समुद्र से सीधे तटीय इलाके में उतारकर हमला किया जाता है।

01:23 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया मिडिल ईस्ट के लिए 80 उड़ानें चलाएगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को मिडिल ईस्ट के लिए कुल 80 उड़ानें चलाने का फैसला किया है। इनमें रेगुलर और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन के हिसाब से जेद्दा और मस्कट के लिए रेगुलर उड़ानें जारी रहेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स जेद्दा के लिए चलाएगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस कोझीकोड और मंगलुरू से भी जेद्दा के लिए उड़ानें ऑपरेट करेगी।

मस्कट के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से भी राउंड-ट्रिप उड़ानें चलाएगी।

इसके अलावा दोनों एयरलाइंस UAE और सऊदी अरब के लिए लगभग 62 स्पेशल उड़ानें भी चलाने की योजना बना रही हैं, जो स्लॉट और लोकल नियमों की इजाजत पर निर्भर होंगी।

एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना एक्स्ट्रा चार्ज के नई तारीख पर टिकट बुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।

01:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के गांव पर इजराइली मिसाइल हमला, 6 लोगों की मौत

ईरान के सेंट्रल मार्काजी प्रांत के एक गांव पर शुक्रवार को हुए इजराइली मिसाइल हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक यह हमला अचानक हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह गांव सेंट्रल ईरान में स्थित है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया जा रहा है।

01:22 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका, भारत और दुनिया से रूसी तेल खरीदने की भीख मांग रहा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका अब भारत समेत दुनियाभर के देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग रहा है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका पहले महीनों तक भारत पर दबाव बनाता रहा कि वह रूस से तेल आयात बंद करे, लेकिन ईरान के साथ दो हफ्ते के संघर्ष के बाद वॉशिंगटन का रुख बदलता दिख रहा है।

उन्होंने यूरोपीय देशों ने ईरान के खिलाफ गैर-कानूनी लड़ाई का समर्थन किया, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बदले में उन्हें रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *