March 30, 2026

पूर्व न्यायाधीश के घर से चार LPG सिलेंडर चोरी, VIDEO:भोपाल में देर रात बाइक से आए तीन युवक, सिलेंडर उठाकर भाग निकले

0
cover9_1773755695.gif




एलपीजी सिलेंडर की चोरी…वो भी पूर्व न्यायाधीश के घर से। देशभर में एलपीजी संकट के बीच गैस सिलेंडर की चोरी का ये मामला भोपाल का है। वारदात लालघाटी इलाके के ओम शिव नगर में 15 मार्च की रात की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक, फरियादी रॉबिन जैन ने थाने में इसकी शिकायत की है। अधिवक्ता रॉबिन के पिता स्व. विमल कुमार जैन पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वीडियो में दिखे तीन चोर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात रॉबिन के घर के सामने एक बाइक आकर रुकी। इस पर तीन युवक सवार थे। एक युवक बाइक से उतरा, बाकी दो बाइक पर ही बैठे रहे। युवक ने घर के अंदर झांका। फिर साथियों को इशारा करके वापस बाइक पर जा बैठा। थोड़ी देर बाद बाइक से दो युवक लौटे। इनमें से एक उतरा और रॉबिन के घर की पार्किंग में से एक-एक कर चारों सिलेंडर उठाए। फिर बाइक पर रखे। इसके बाद वे भाग निकले। देखिए, दो तस्वीरें… एक सिलेंडर भारत गैस और तीन इंडेन के रॉबिन ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की रात करीब 12:30 बजे घर की पार्किंग में चार खाली गैस सिलेंडर रखे थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जब वे पार्किंग से कार निकालने पहुंचे तो देखा कि सिलेंडर वहां नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें तीन युवक सिलेंडर चोरी कर ले जाते दिखे। इनमें से एक भारत और तीन इंडेन के हैं। सभी सिलेंडर खाली थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। गैस कनेक्शन रॉबिन के पिता विमल कुमार जैन और भाई सचिन जैन के नाम से हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *