Real Madrid, PSG, Arsenal, Sporting CP Reach Champions League Quarterfinals
- Hindi News
- Sports
- Real Madrid, PSG, Arsenal, Sporting CP Reach Champions League Quarterfinals
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रियल मैड्रिड के लिए दोनों गोल विनीशियस जूनियर ने किया।
15 बार की चैंपियन रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। प्री क्वार्टरफाइनल में मैनचेस्टर सिटी को उसी के घर में हराकर अंतिम-8 में जगह बना ली हैं।
मैड्रिड के अलावा आर्सनल, पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और स्पोर्टिंग सीपी ने भी क्वार्टरफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस राउंड के सबसे बड़े उलटफेर में स्पोर्टिंग सीपी ने पहले लेग में 0-3 से पिछड़ने के बाद दूसरे लेग में बोडो ग्लिम्ट को 5-0 से रौंदकर शानदार वापसी की।
रियल मैड्रिड ने सिटी को 2-1 से हराया, ओवरऑल स्कोर 5-1 रहा मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रियल मैड्रिड ने सिटी को 2-1 से मात दी। एग्रीगेट (दोनों मैचों का कुल स्कोर) के आधार पर मैड्रिड ने 5-1 से जीत दर्ज की।
मैच के 20वें मिनट में सिटी के बर्नाडो सिल्वा को हैंडबॉल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों पर सिमट गई। 22वें मिनट में विनीशियस जूनियर ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मैड्रिड को बढ़त दिलाई। 41वें मिनट में अर्लिंग हालैंड ने गोल कर सिटी की उम्मीदें जगाईं, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में विनीशियस के दूसरे गोल ने सिटी का सफर खत्म कर दिया।
PSG ने चेल्सी को हराया, एग्रीगेट स्कोर 8-2 रहा पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने चेल्सी के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा। होम ग्राउंड पर 5-2 की जीत के बाद, लंदन में खेले गए दूसरे लेग में भी PSG ने 3-0 से जीत हासिल की।
ख्विचा क्वारात्सखेलिया ने छठे और ब्रैडली बारकोला ने 14वें मिनट में गोल कर हाफ टाइम तक चेल्सी को बैकफुट पर धकेल दिया था। 62वें मिनट में सेनी मयुलु के गोल ने चेल्सी की हार पर मुहर लगा दी। चेल्सी पिछले दो सीजन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस बार राउंड ऑफ 16 में ही बाहर हो गई।

पेरिस सेंट-जर्मेन से हार कर चैंपियंस लीग से बाहर होने के बाद चेल्सी के खिलाड़ी।
स्पोर्टिंग सीपी ने दूसरे लेग में बोडो ग्लिम्ट को 5-0 से हराया लिस्बन में खेले गए मैच में स्पोर्टिंग सीपी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। पहले लेग में बोडो ग्लिम्ट से 0-3 से हारने वाली स्पोर्टिंग ने दूसरे लेग में 5-0 की जीत दर्ज की।
हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 था और एग्रीगेट स्कोर में बोडो ग्लिम्ट 3-1 से आगे थी। दूसरे हाफ में स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने हमला तेज किया और गोंकालो इनासियो, पेड्रो गोंकाल्वेस, लुइस सुआरेज, मैक्सिमिलियानो अराउजो और राफेल नेल ने गोल दागकर अपनी टीम को 5-3 के कुल स्कोर से जीत दिला दी।
आर्सनल ने लीवरकुसेन को 2-0 से हराया पहले लेग में लीवरकुसेन के साथ 1-1 का ड्रॉ खेलने के बाद आर्सनल ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन किया। एबेरेची एजे ने 36वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड के पास पर बेहतरीन गोल किया। इसके बाद 63वें मिनट में डेक्लान राइस ने बॉक्स के किनारे से क्लीन फिनिश करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। आर्सनल ने एग्रीगेट स्कोर 3-1 के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आर्सनल ने दूसरे लेग में लीवरकुसेन को 2 गोल से हराया।
