fire broke out in a residential building in southwest Delhi’s Palam area
- Hindi News
- National
- Fire Broke Out In A Residential Building In Southwest Delhi’s Palam Area
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में बुधवार 7 बजे सुबह पालम में इलाके की एक इमारत में आग लग गई।
दिल्ली में बुधवार 7 बजे सुबह पालम में इलाके की एक इमारत में आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 लड़कियां शामिल हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
2 लोगों ने जान बचाने के लिए 3 मंजिला इमारत से छलांग लगाई, इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों को बचाया है।

क्रैन से लोगों को रेक्स्यू किया गया।
DFS के कर्मियों ने घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 35 साल के प्रवेश, 40 साल के कमल, 32 साल के आशु की जान चली गई है। इसके अलावा 12, 6 और 5 साल की 3 नाबालिग लड़कियों की भी मौत हो गई। इन्हें मणिपाल अस्पताल लाया गया था।
आईजीआई अस्पताल में करीब 38 साल एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि लगभग 40 साल के एक पुरुष और दो साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 साल के एक युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25% झुलस गया है।
खबर अपडेट की जारी है…
