March 26, 2026

PM Modi Donald Trump Phone Call Update; US India Relations | Trade Deal | मोदी ने ट्रम्प से फोन पर बात की: दोनों देशों के संबंध बेहतर करने पर चर्चा, इस साल दोनों की छठी बार बातचीत हुई

0
untitled-design-2025-12-11t195849460_1765463244.png


नई दिल्ली/वॉशिंगटन5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
मोदी इस साल फरवरी में अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की थी। - Dainik Bhaskar

मोदी इस साल फरवरी में अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की। मोदी ने कहा कि उनकी बातचीत गर्मजोशी भरी और सकारात्मक रही।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही अहम तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि जल्द ही अमेरिका और भारत का ट्रेड डील फाइनल हो जाएगा। (फाइल-फोटो)

ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि जल्द ही अमेरिका और भारत का ट्रेड डील फाइनल हो जाएगा। (फाइल-फोटो)

मोदी और ट्रम्प के बीच छठी बार फोन पर चर्चा

मोदी और ट्रम्प के बीच इस साल छठी बार फोन पर बातचीत हुई है। इस साल 27 जनवरी को पीएम मोदी ने ट्रम्प को राष्ट्रपति बनने की बधाई देने के लिए फोन किया था।

22 अप्रैल को ट्रम्प ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी को फोन कर दुख जताया था। इसके बाद ट्रम्प ने 17 जून को ट्रम्प ने मोदी को न्योता देने, 17 सितंबर को जन्मदिन की बधाई देने और 21 अक्टूबर को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था।

भारत दौरे पर है अमेरिका की ट्रेड टीम

अमेरिका की एक हाई लेवल ट्रेड टीम भारत के दौरे पर आई है। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व अमेरिकी डिप्टी ट्रे़ड प्रतिनिधि रिक स्विट्जर कर रहे हैं।

अब इस दौरे का मकसद है कि दोनों देश नई द्विपक्षीय ट्रेड डील की फर्स्ट स्टेज को आखिरी रूप देने की कोशिश करें। यानी कि वो डील जो भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में थी, उसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़े।

पिछले कुछ महीनों में, भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ता काफी खटास भरा रहा। अमेरिका ने भारत के हाई टैरिफ और ट्रेड घाटे की वजह से 25% टैरिफ लगाया है। इस वजह से दोनों देशों को एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट में परेशानी हुई थी।

अमेरिका को लगता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलित है। भारत, अमेरिका को ज्यादा चीजें बेचता है और अमेरिका, भारत को उतनी चीजें नहीं बेच पाता। इस अंतर को कम करने के लिए भी यह टैरिफ लगाया गया है।

2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य

भारत और अमेरिका का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2025 में भारत का अमेरिका को निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 12.33% बढ़कर 17.41 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका इस दौरान भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा, जिसके साथ 12.56 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। अप्रैल से भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार बढ़ रहा है।

————————

अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिकी संसद में मोदी-पुतिन की कार वाली तस्वीर दिखाई:डेमोक्रेट सांसद बोलीं- यह फोटो हजार शब्दों के बराबर; कहा- ट्रम्प की विदेश नीति फेल हुई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा अमेरिका में भी चर्चा में बना हुआ है। एक अमेरिकी सांसद ने पीएम मोदी और पुतिन की सेल्फी वाली तस्वीर दिखाकर राष्ट्रपति ट्रम्प की विदेश नीति की आलोचना की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *