March 26, 2026

Palam Fire Tragedy Condolence Meet BJP AAP Clash

0
comp-91_1773928283.gif


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की गुरुवार को शोकसभा हुई। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। - Dainik Bhaskar

दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की गुरुवार को शोकसभा हुई। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे।

दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।

इस घटना के वायरल वीडियो में कुर्सी फेंकते और धक्का-मुक्की करते लोग दिखे। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुंडो ने मुझे कुर्सी फेंककर मारी।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP को पीड़ितों की चिंता नहीं है। कोई पीड़ितों से सहानुभूति जताने आता है तो भाजपा के लोग उनसे मिलने भी नहीं देते।

दरअसल, बुधवार को पालम इलाके की चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इसमें 3 नाबालिग लड़कियों समेत 9 लोगों की जान चली गई थी।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जब पीड़ितों के परिवार से मिलने नहीं दिया गया तो वह धरने पर बैठ गए।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जब पीड़ितों के परिवार से मिलने नहीं दिया गया तो वह धरने पर बैठ गए।

शोकसभा में सौरभ भारद्वाज ने रेस्क्यू से जुड़ा वीडियो दिखाया, जिसके बाद उनकी भाजपा नेताओं से कहासुनी होने लगी।

शोकसभा में सौरभ भारद्वाज ने रेस्क्यू से जुड़ा वीडियो दिखाया, जिसके बाद उनकी भाजपा नेताओं से कहासुनी होने लगी।

कहासुनी के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

कहासुनी के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

भारद्वाज के वीडियो दिखाने के बाद विवाद शुरू हुआ

पालम अग्निकांड के बाद राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे थे। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के आने से पहले सौरभ भारद्वाज और बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा में पहुंचे।

इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो दिखाकर बचाव कार्य में हाइड्रोलिक मशीन फेल होने का दावा किया और प्रशासन पर सवाल उठाए। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इससे शोकसभा का माहौल भी बिगड़ गया।

पालम में स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे आग लगी थी।

पालम में स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में बुधवार सुबह करीब 7 बजे आग लगी थी।

2 बच्चों को पहली मंजिल से फेंका था, लोगों ने बचाया

बुधवार को पालम के जिस चार मंजिला घर में आग लगी थी, वह राजेंद्र कश्यप का है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान थी और ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता था।

जब आग लगी तो धुआं तेजी से अंदर फैलने लगा। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए छत और बालकनी की तरफ भागे। तभी परिवार के लोगों ने करीब दो साल के दो बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।

वहां नीचे खड़े लोगों ने उन बच्चों को संभाला, जिसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पड़ोसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

पड़ोसी योगेश शर्मा ने बताया- मेरे बेटे ने इनके घर में आग लगने की खबर दी। इसके बाद हमने 102 नंबर पर कॉल किया। लेकिन आग बहुत तेज हो गई थी। मैंने जोर से परिवार को आवाज लगाई कि आप लोग छत पर चले जाइए। कुछ देर बाद एक आवाज आई कि वहां काफी धुआं भरा हुआ है।

कुल्हाड़ी से बिल्डिंग के हिस्से तोड़कर पानी के पाइप अंदर डाले गए।

कुल्हाड़ी से बिल्डिंग के हिस्से तोड़कर पानी के पाइप अंदर डाले गए।

बगल की छत पर पहुंच तोड़ी दीवार

योगेश बताते हैं- इसके बाद हमलोग साथ वाले मकान से छत पर गए, लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि हमें उसे बुझाने में भी बहुत परेशानी हो रही थी। फिर हमने दीवार तोड़ी, इस सारी प्रोसेस में दो घंटे लग गए थे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद फायर ब्रिगेड आई और परिवार के अन्य लोगों को निकाला। इससे पहले तीन लोग इमारत से नीचे कूद गए थे। किसी के हाथ में फ्रैक्चर है तो किसी को कहीं और चोट लगी है।

आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग पूरी तरह जल गई।

आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग पूरी तरह जल गई।

मरने वालों में 3 पीढ़ियों के सदस्य

पालम अग्निकांड में राजेंद्र कश्यप के परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। आग की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए, जबकि कुछ सदस्य बच गए।

मरने वालों में परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्य थे। पीड़ितों में सबसे पहले राजेंद्र कश्यप की 70 साल की पत्नी लाडो हैं। वहीं, हादसे ने उनके बेटे 38 साल के कमल, कमल की पत्नी आशु और उनकी तीन बेटियों की भी जान ले ली।

मृतकों में कमल के भाई प्रवेश, बहन हिमांशी और कमल की भाभी दीपिका भी शामिल हैं।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

कारोबारी के बेटे का दावा- EV से नहीं लगी आग, इंदौर में इलेक्ट्रिक पोल से निकली चिंगारी, बिजली बंद किए बिना पानी डाला

इंदौर के तिलक नगर स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए EV हादसे ने एक खुशहाल परिवार को कुछ ही मिनटों में तबाह कर दिया। घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे से बचकर निकले कारोबारी मनोज पुगलिया के बेटे सौमिल ने कहा, जब इलेक्ट्रिक कार में चार्जर ही कनेक्ट नहीं था, तो शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है? पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *