March 26, 2026

Gold Price Today (17 December 2025); Silver All Time High | Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka | चांदी पहली बार ₹2 लाख के पार: आज ₹8,775 महंगी हुई; इस साल कीमत ₹1.15 लाख बढ़ी; 10 ग्राम सोना ₹1.33 लाख का हुआ

0
ezgifcom-resize-6_1765949143.gif


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (17 December 2025); Silver All Time High | Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka

सोना-चांदी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 8,775 रुपए बढ़कर 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,14,733 रुपए बढ़ चुकी है।

वहीं सोना आज 936 रुपए बढ़कर 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,31,777 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी का 2 लाख रुपए तक का सफर

साल

कीमत
2004 ₹10 हजार
2008 ₹20 हजार
2011 ₹30 हजार, ₹40 हजार और ₹50 हजार
2020 ₹60 हजार
2023 ₹70 हजार
2024 ₹80 हजार और ₹90 हजार
2025 ₹1 लाख और ₹2 लाख

नोट: कीमत रुपए प्रति किलोग्राम में है, सोर्स: बैंक बाजार

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,32,713
22 ₹1,21,565
18 ₹99,535
14 ₹77,637

सोर्स: IBJA (17 दिसंबर, 2025)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,34,660
मुंबई ₹1,34,510
कोलकाता ₹1,34,510
चेन्नई ₹1,35,280
जयपुर ₹1,34,660
भोपाल ₹1,34,560
पटना ₹1,34,560
लखनऊ ₹1,34,660
रायपुर ₹1,34,510
अहमदाबाद ₹1,34,560

सोर्स: goodreturns (17 दिसंबर, 2025)

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

10 दिनों में सोने-चांदी की चाल

तारीख सिल्वर रेट गोल्ड रेट
8 दिसंबर ₹1,79,088 ₹1,28,257
9 दिसंबर ₹1,78,893 ₹1,27,974
10 दिसंबर ₹1,85,488 ₹1,27,788
11 दिसंबर ₹1,86,988 ₹1,28,596
12 दिसंबर ₹1,95,180 ₹1,32,710
15 दिसंबर ₹1,92,222 ₹1,33,442
16 दिसंबर ₹1,91,971 ₹1,32,136
17 दिसंबर ₹2,00,750 ₹1,32,713

नोट: 6-7 दिसंबर और 13-14 दिसंबर को साप्ताहिक छुट्टी थी।

चांदी में तेजी के 4 प्रमुख कारण

  1. इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  2. ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  3. मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
  4. चांदी में निवेश बढ़ रहा: निवेशक सिल्वर ETF के जरिए चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे चांदी की डिमांड बढ़ रही है।

इस साल सोना ₹56,551 और चांदी ₹1,14,733 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 56,551 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,32,713 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,14,733 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 2,00,750 रुपए प्रति किलो हो गई है।

असली चांदी की ऐसे पहचान करें

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें – असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी क्योंकि सिल्वर गर्मी अच्छे से कंडक्ट करती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में कोई गंध नहीं होती। फेक में कॉपर या दूसरे मेटल की गंध आ सकती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ें – अगर काला निशान आए तो असली है (ऑक्सीडेशन की वजह से)।

2024 में 7,700 टन चांदी की खपत भारत दुनिया का सबसे बड़ा चांदी खरीदने वाला देश है। 2024 में भारत ने कुल लगभग 7,700 टन चांदी की खपत की। इस कुल खपत में से 10-20% चांदी ही भारत में मिलती है। बाकी की करीब 80% चांदी बाहर से इम्पोर्ट की जाती है।

देश चांदी का सबसे ज्यादा उपयोग ज्वैलरी में होता है। इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रॉनिक्स और निवेश के तौर पर भी इसकी डिमांड रहती है। सोलर पैनल, बैटरी, मेडिकल इक्विपमेंट, मोबाइल, कंप्यूटर और LED लाइट्स में चांदी का इस्तेमाल होता है। वहीं इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स बनाने में भी उसका उपयोग होता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *