March 26, 2026

The film ‘Homebound’ is in the Oscar race | ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में फिल्म होमबाउंड: बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप 15 में बनाई जगह, करण जौहर ने जताई खुशी

0
eod-6_1765950676.gif


55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिंदी फिल्म होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। - Dainik Bhaskar

हिंदी फिल्म होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

डायरेक्टर नीरज घेवान की फिल्म होमबाउंड को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में जगह मिली है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को 12 कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट शेयर की। वहीं इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में कुल 15 फिल्मों को चुना गया है। इनमें से आगे चलकर सिर्फ 5 फिल्मों को फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा। इन नॉमिनेशंस की घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी। इसके बाद ऑस्कर अवॉर्ड्स का इवेंट 15 मार्च 2026 को होगा।

होमबाउंड के साथ जिन फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें अर्जेंटीना की बेलेन, ब्राजील की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट, जर्मनी की साउंड ऑफ फॉलिंग, इराक की द प्रेसिडेंट्स केक, जापान की कोकुहो, जॉर्डन की ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू, नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यूज, फिलिस्तीन की पैलेस्टाइन 36, साउथ कोरिया की नो अदर चॉइस, स्पेन की सिरात, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लेफ्ट हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल हैं।

धर्मा मूवीज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी

होमबाउंड के ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में पहुंचने की जानकारी धर्मा मूवीज के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया कि फिल्म को दुनियाभर से मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए टीम आभारी है।

करण जौहर ने होमबाउंड की उपलब्धि पर खुशी जाहिर

फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक करण जौहर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि होमबाउंड का सफर उनके लिए गर्व और खुशी से भरा रहा है। उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान का धन्यवाद किया और कहा कि कान्स से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक का यह सफर खास रहा है। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई दी। करण ने यह भी कहा कि फिल्म अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो रही है।

जानिए कैसी है फिल्म की कहानी

होमबाउंड की कहानी बचपन के दोस्त शोएब और चंदन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का सपना पुलिस फोर्स जॉइन करने का होता है। यह सपना उनकी जिंदगी की दिशा तय करता है। फिल्म दोस्ती, जिम्मेदारी और आज के युवाओं पर पड़ने वाले दबाव को दिखाती है।

फिल्म 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे कई फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड इवेंट्स में तारीफ मिली है। फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।

होमबाउंड का वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के लेख टेकिंग अमृत होम से प्रेरित है, जिसका दूसरा टाइटल ए फ्रेंडशिप, ए पैनडेमिक एंड ए डेथ बेसाइड द हाईवे है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *