March 27, 2026

IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

0
18-9_1774237616.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया।

IMD ने आज हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।

कोंकण-गोवा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

देश में बैक-टु-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई राज्यों में तापमान घट गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, बिहार और झारखंड में दोपहर बाद मौसम सामान्य रहेगा।

IMD के मुताबिक 26 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से तेज बारिश, आंधी के हालात बनेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन में तापमान में 4-7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद की तस्वीरें…

तीन दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम की वादियां मनमोहक हो गईं।

तीन दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम की वादियां मनमोहक हो गईं।

हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

24 मार्च:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: हल्की बारिश की संभावना रहेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस जारी रहेगी।

25 मार्च:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और उमस हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: जयपुर में बारिश, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

प्रदेश में लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सोमवार सुबह बारिश हुई। आज और कल मौसम ड्राय रहने, जबकि 25-26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 2 दिन बाद 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन गर्मी रहेगी, फिर 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी संभव

प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: कई जिलों में तापमान 6°C तक कम, कोंडागांव में 12 घंटे तक नहीं पिघले ओले

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है। इससे पहले शनिवार को कोंडागांव में ओले गिरे, जो 12 घंटे तक नहीं पिघले। खेतों में बर्फ की मोटी चादर से फसलों को नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26 मार्च से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

प्रदेश में एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर पश्चिम यूपी के हैं। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *