Aamir Khan attended Salman’s birthday celebrations | सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए आमिर खान: गर्लफ्रेंड गौरी के साथ ‘भाईजान’ के फार्म हाउस पहुंचे
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार को 60 साल के हो गए। इस खास मौके पर पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस में जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
रविवार को भी आमिर खान उनके फार्म हाउस में स्पॉट हुए। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ आते दिखे। दोनों कार से पहुंचे थे। आमिर पीछे की सीट पर गौरी के साथ बैठे नजर आए।

सलमान की बर्थडे पार्टी में रामचरण, शिल्पा शेट्टी, बॉबी देओल, संजय दत्त, धोनी, मीका सिंह समेत कई सेलेब्स पहुंचे। केक कटिंग 26 दिसंबर की देर रात हुई थी। बर्थडे बैश से सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह तेज रफ्तार में इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए। उन्हें रिकॉर्ड करने के लिए पैपराजी इस दौरान उनके पीछे दौड़ पड़े। सुरक्षा की गाड़ियां भी उनके आगे-पीछे चलती दिखीं।
पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, साउथ स्टार राम चरण और पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आए। चारों की बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इसे खास और लीजेंडरी फ्रेम बता रहे हैं, जिसमें सभी बड़े नाम एक साथ दिखे।


सलमान के बर्थडे की तस्वीरें

केक कटिंग सेरेमनी के बाद तेज रफ्तार में ई-साइकिल चलाते हुए सलमान।

सलमान ने 26 दिसंबर की लेट नाइट पैपराजी की मौजूदगी में के कट किया था।

जन्मदिन सेलिब्रेशन में सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान भी मौजूद रहे।

साउथ स्टार रामचरण भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं।

बॉबी देओल, पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए हैं।

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति और एक्टर आयुष शर्मा पार्टी में पहुंचे।

सलमान के भाई और एक्टर अरबाज खान सिंपल लुक में पार्टी में पहुंचे।

बर्थडे पार्टी में सोहेल खान भी पहुंचे।

पार्टी में सलमान की बहन अलवीरा की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा भी सलमान की बर्थडे पार्टी के लिए पनवेल फार्महाउस पहुंची हैं।

धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

सलमान खान के जिगरी संजय दत्त भी बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे।

डायरेक्टर कबीर खान पत्नी मिनी माथुर के साथ पहुंचे।

बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने मनीष पॉल पहुंचे।

एक्ट्रेस तब्बू भी पार्टी में पहुंचीं।

पार्टी में सिंगर मीका सिंह स्कूटी से पहुंचे। उनकी कार रास्ते में फंस गई थी।

बर्थडे में एक्टर महेश मांजरेकर पहुंचे।

बर्थडे में हुमा कुरैशी रेड जैकेट में नजर आईं।

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पार्टी में शाइनी गोल्डन जैकेट में नजर आईं।

रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी के साथ पार्टी में पहुंचीं।

मनीष मल्होत्रा ब्लैक आउटफिट में पहुंचे।

पार्टी में एक्टर सूरज पंचोली भी नजर आए।

इन्फ्लुएंसर ओरी, सलमान खान की फोटो वाली कस्टमाइज टी-शर्ट पहने पार्टी में पहुंचे।

एक्टर आदित्य रॉय कपूर शर्ट में पहुंचे।
सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ
सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है।
पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया।

